एक्सप्लोरर

Procurement on MSP: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, सरसों की खरीद के लिए 25 फरवरी तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

MSP Registration: कई राज्यों में रबी फसलों की खरीद के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चालू हो गई है. मध्य प्रदेश सरकार ने भी नोटिफिकेशन जारी करके किसानों को 25 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है.

Rabi Marketing Season 2023: कई राज्यों में रबी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चालू हो गई है. इस कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार ने भी नोटिफिकेशन जारी करके किसानों को चना, मसूर और सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने को कहा है. वहीं एमपी के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि राज्य में किसानों के मेहनत से पैदा हुआ एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जिससे किसानों को भी वाजिब दाम मिल सके.

कहां-कितनी खरीद होगी
मध्य प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने बताया कि चना की एमएसपी पर खरीद मध्य प्रदेश के सभी जिलों में की जाएगी. मसूर की 37 जिलों में और सरसों की खरीद 39 जिलों के खरीद केंद्रों से की जाएगी.

कहां करवाएं पंजीकरण
यदि आप भी मध्य प्रदेश के किसान हैं और न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचना चाहते हैं तो रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अनिवार्य है. किसान भाई ग्राम पंचायत कार्यालय या जनपद पंचायत कार्यालय स्थित सुविधा पर जाकर निशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं.

  • एमएसपी रजिस्ट्रेशन की सुविधा तहसील कार्यालय स्थित सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों और विपणन संस्थाओं की ओर से संचालित पंजीयन केंद्रों पर भी मिल रही है.
  • किसान चाहें तो खुद ही MP Kisan Mobile App पर जाकर बिना किसी शुल्क के ही अपना पंजीकरण कर सकते हैं.
  • इन दिनों एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध करवाते हैं.

यहां देना होगा पैसा
यदि किसान सरकारी की ओर से स्थापित केंद्रों पर अपना ऑनलाइन पंजीयन करवाते हैं तो कोई पैसा नहीं देना होगा. ये प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी, लेकिन एमपी ऑनलाइन कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और साइबर कैफे में रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल की फीस भरनी होगी.

3 फरवरी को खाते में आएगा पैसा
मध्य प्रदेश के किसानों को जल्द ही एक खुशखबरी मिलने वाली है. राज्य में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ लेने वाले 80 लाख किसानों के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे. इतना ही नहीं, जल्द ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का पैसा भी ट्रांसफर होना है. इस तरह किसानों को दोहरे लाभ की प्राप्ति होगी.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए चलाई गई फसल सहायता योजना, फसल में नुकसान होने पर मिलेगा 7,500 रुपये का सहायतानुदान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indigenous Cow Breeds: दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
दूध देने के मामले में भैंस को टक्कर देती हैं ये 5 देसी गाय, सब एक से बढ़कर एक
August-September Crops: अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
अगस्त-सितंबर में खेत खाली न छोड़ें किसान, करें इन सब्जियों की खेती
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget