एक्सप्लोरर

Modern Farming: आधुनिक किसानों से भरा पड़ा है देश! इन 10 राज्यों से निकले सबसे ज्यादा मॉडर्न फार्मर, इस तरह करते हैं खेती

Digital Kisan: देश के ज्यादातर राज्यों में अब किसानों ने खेती की आधुनिक तकनीकों की तरफ रुख किया है. इस काम में यूट्यूब, एग्री पोर्टल्स और एग्री मोबाइल एप्स ने भी किसानों को खूब सहयोग किया है.

Modern Farmer: आज भारत का कृषि क्षेत्र प्रगति के पथ पर अग्रणी है. यहां फसलों से बेहतर उत्पादन के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती को अपनाया जा रहा है. वहीं, कृषि की आधुनिक तकनीक और डिजिटलाइजेशन (Digitalization) से भी किसान जागरुक हुए हैं. इसी का नतीजा है कि खेती से कम खर्च में ही बढ़िया पैदावार और दोगुना कमाई हो रही है. देश-दुनिया के खबर के साथ नई कृषि तकनीकों की जानकारी के लिए अब किसान स्मार्ट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं.

आज दर्जनों किसानों ने यूट्यूब, सोशल मीडिया और दूसरे प्लेटफॉर्म्स से खेती-किसानी के नये आइडिया आजमाकर सफलता हासिल की है. इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के किसान सबसे आगे हैं. ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो किसानों ने स्मार्ट फोन्स से नई तकनीकों की जानकारी लेकर उन्हें आजमाया है और दूसरे किसानों को इन तकनीकों से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

इन 10 राज्यों से निकले मॉडर्न फार्मर्स

देश के ज्यादातर राज्यों में अब किसानों ने खेती की आधुनिक तकनीकों की तरफ रुख किया है. इन आधुनिक तकनीकों को अपनाकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले ज्यादातर किसान इन 10 राज्यों से आते हैं.

  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • महाराष्ट्र
  • बिहार
  • हरियाणा
  • गुजजरात
  • कर्नाटक
  • उड़ीसा 
  • दिल्ली

इस राज्य में सबसे ज्यादा मॉडर्न फार्मर्स

एक अध्ययन में सामने आया है कि सबसे ज्यादा आधुनिक किसान उत्तर प्रदेश से आते हैं. यहां के किसान टेलीमैटिक्स आधारित ट्रैक्टर, मिट्टी परीक्षण, पॉलीहाउस और ड्रोन से फसल की निगरानी जैसी तकनीकों का भरपूर लाभ ले रहे हैं. इससे फसलों की क्वालिटी और उत्पादन भी बेहतर हुआ है. इस लिस्ट में मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर और राजस्थान तीसरे नंबर पर है.

इन सभी 10 राज्यों में एग्रीटेक स्टार्ट अप कंपनियों ने भी अहम रोल अदा किया है. यहां किसानों को उपज की क्वालिटी सुधारने, लागत को कम करने, नई तकनीक के जरिये कृषि उत्पादों की जानकारी हासिल करने में किसानों की काफी मदद की है. यहां किसानों ने खेती के साथ-साथ एग्री स्टार्ट अप और एग्री बिजनेस की तरफ भी रुख किया है.

स्मार्ट फोन बना किसानों का हमराही

किसानों को मॉडर्न बनाने में स्मार्ट फोन और इंटरनेट भी अहम भूमिका अदा की है. अब किसान घर बैठे ही अपनी उपज की निगरानी कर सकते हैं. घर से ही फसलों को मंडियों तक पहुंचाकर उन्हें ऑनलाइन बेच सकते हैं. बीज, खाद, उर्वरक, कीटनाशक और यहां तक कि कृषि उपकरणों की होम डिलीवरी होने लगी है.

साथ ही ई-नाम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर किसानों को अपनी उपज का रही भाव मिल रहा है. इससे गांव और शहरों के बीच की दूरी भी कम हुई है. अब किसान फोन पर ही विशेषज्ञों से सलाह-मशवरा भी कर सकते हैं. इस काम में यूट्यूब, एग्री पोर्टल्स और एग्री मोबाइल एप्स ने भी किसानों को खूब सहयोग किया है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- नेचुरल फार्मिंग के लिए इस राज्य को मिला 'फ्यूचर इकोनॉमी लीडरशिप अवॉर्ड, सीधा किसानों को मिलेगा इसका फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
बगैर मिट्टी और कम पानी के भी तगड़ा मुनाफा देंगी ये फसलें, खुश कर देगी आपको ये खबर
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत
आज ही मार्केट से ले आएं गधे, फार्म हाउस पर शुरू करें डेयरी फार्म, 5 से 7 हजार रुपये लीटर है दूध की कीमत
10 हजार में शुरू, 1 लाख महीना कमाई- जानिए क्या है माइक्रोग्रीन फार्मिंग
10 हजार में शुरू, 1 लाख महीना कमाई- जानिए क्या है माइक्रोग्रीन फार्मिंग

वीडियोज

Khan Sir Controversy: गिरफ्तार होंगे खान सर? कोर्ट से आई बड़ी खबर! | Patna Coaching Firing | Bihar
Khan Sir Controversy: खान सर के सरेंडर से पहले कोचिंग के बाहर हाई अलर्ट | Patna Coaching Firing
US Iran War Updates: Trump का बदलता मूड..युद्ध में लाएगा शांति? | Hormuz | Breaking | Latest News
Khan Sir Controversy: आज कोर्ट में सरेंडर करेंगे खान सर? | Patna Coaching Firing
Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का बहरामपुर सीट छोड़ने का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
यूसुफ पठान को पहुंचाया था ममता बनर्जी का संदेश? सौरव गांगुली ने खबरों को किया खारिज
CJP Protest: 'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
'यह अच्छी बात है कि...', कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर संजय राउत का बड़ा बयान
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
लुधियाना रेलवे स्टेशन पर टला बड़ा हादसा, ट्रेन का डिब्बा हुआ क्षतिग्रस्त, दिल्ली से वैष्णो देवी जा रही थी ट्रेन
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
सिर्फ वैभव सूर्यवंशी नहीं, भारत की टी20 टीम में इस खिलाड़ी को भी पहली बार मिली जगह
झूठे आरोपों का कबूलनामा कर बुरी फंसी शिल्पा शिंदे, अब होगी कार्रवाई? AICWA ने महाराष्ट्र के सीएम से कर दी है अपील
झूठे आरोपों के खिलाफ शिल्पा शिंदे पर अब होगी कार्रवाई? एआईसीडब्ल्यूए ने की ये तैयारी
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट पर बवाल, हिट लेकर पहुंचा शख्स, कहा- 'भारत को नेपाल-बांग्लादेश बनाने वालों...'
Explained: 'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर पड़ेगा?
'गॉडजिला' एल नीनो आ रहा है... 2026 का मौसम कितना भयानक हो सकता है और भारत पर इसका क्या असर?
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
इंदौर में स्ट्रीट डॉग का आतंक, डॉक्टर-नर्स समेत 42 लोगों को काटा; कुत्ते की तलाश में नगर निगम
Embed widget