एक्सप्लोरर

Purchase on MSP: 1 नवंबर से मूंग, उड़द, सोयाबीन खरीदेगा राजस्थान, दिवाली बाद शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन

MSP registration: राफेड ने 27 अक्टूबर से रजिस्ट्रेशन शुरू करने की तैयारी कर ली है. इसके बाद 1 नवंबर से करीब 879 केंद्रों पर मूंग, उड़द और सोयाबीन और 18 नवंबर से मूंगफली को एमसएपी पर खरीदा जायेगा.

Crop purchase in Rajasthan: देशभर में खरीफ फसलों की कटाई का काम लगभग पूरा हो चुका है. किसानों ने भी उपज को मंडियों में ले जाना शुरू कर दिया है. त्योहार के बीच देश की ज्यादातर मंडियां बंद रहेंगी, इसलिये किसानों को भी उपज का सही प्रबंधन करने की सलाह दी जा रही है. इसी कड़ी में अब 1 नवंबर से राजस्थान ने भी मूंग, उड़द और सोयाबीन को एमसएपी पर खरीदने का ऐलान कर दिया है. इसके लिये राफैड ने 27 अक्टूबर को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (MSP Registration) की प्रोसेस शुरू करने की तैयारी कर ली है. इसके बाद 1 नवंबर से लेकर करीब 879 केंद्रों पर मूंग, उड़द और सोयाबीन और 18 नवंबर से मूंगफली को एमसएपी पर खरीदा जायेगा. 
 
खरीद केंद्रों पर करवायें ऑनलाइन पंजीकरण
न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2022) पर उपज की खरीद के लिये ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है. इसके बाद किसान चाहें तो अपनी उपज को ई-नाम (E-NAM) पर भी बेच सकते हैं. राजस्थान के सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने बताया कि राज्य में उपज की बिक्री करने वाले किसानों की सुविधा के लिये व्यवस्थायें की जा ही है. अब किसान खरीद केंद्रों के साथ-साथ ई-मित्र सेंटर पर जाकर भी ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं.

  • जानकारी के लिये बता दें कि भारत सरकार ने राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल चार फसलों की खरीद का लक्ष्य रखा है. 
  • राज्य में 419 खरीद केंद्र, क्रय-विक्रय सहकारी समितियों और 460 ग्राम सेवा सहकारी समितियों पर बनाये गये हैं.
  • यहां मूंग को 7,755 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द को 6,600 रुपये प्रति क्विंटल, मूंगफली को 5,850 रुपये प्रति क्विंटल और सोयाबीन को 4,300 रुपये क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा.
  • राज्य में मूंग के लिये 363, उड़द के लिये 166, मूंगफली के लिये 267 और सोयाबीन के लिये 83 केंद्र निर्धारित किये गये हैं.

इस तरह करवायें ऑनलाइन पंजीकरण
राजस्थान में एमएसपी पर फसल बेचने के लिये किसानों को कुछ दस्तावेज भी साथ में रखने होंगे. इसमें किसान का जन आधार कार्ड नंबर, खसरा गिरदावरी की प्रति पंजीयन फॉर्म के साथ अपलोड करनी होगी. 

  • नियमों के मुताबिक, जन आधार कार्ड में अंकित नामों से भी गिरदावरी वाले नाम के लिये रजिस्ट्रेशन करा पायेंगे.
  • बिना गिरदावरी के रजिस्ट्रेशन करवाने पर किसान की उपज का एमएसपी पर नहीं खरीदा जायेगा. 
  • उपज की खरीद के लिये किसान का रजिस्ट्रेशन संबंधित तहसील से बाहर नहीं होगा.
  • ई-मित्र केंद्रों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे एमएसपी योजना के तहत किसानों का रजिस्ट्रेशन करते समय सावधानी बरतें.

हेल्पलाइन नंबर भी जारी
राजस्थान में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहनी फसलों की खरीद (Pulses Purchase on MSP) के लिये रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू की जायेगी. किसानों की सुविधा के लिये राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर-1800-180-6001 भी जारी किया है. एमएसपी रजिस्ट्रेशन से लेकर फसल की बिक्री या भुगतान में कोई भी समस्या होने पर इस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शंका समाधान कर सकते हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

राजस्थान के 4,500 गांव में जल आपूर्ति के लिए 2600 करोड़ खर्च करेगी सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget