एक्सप्लोरर

Crop Special: मसूर की मिश्रित खेती करने पर मिलेगी 25 क्विंटल तक पैदावार, बुवाई के लिये करें सीड़ ड्रिल का इस्तेमाल

Mixed Farming: देश में दालों का उत्पादन बढ़ाने की कवायद की जा रही है. मसूर भी रबी सीजन की प्रमुख दलहनी फसल है, जिसकी सरसों और जौ के साथ मिश्रित खेती करके भी कम खर्च में बेहतर उत्पादन ले सकते हैं.

Lentil Cultivation: आज भारत का कृषि क्षेत्र काफी मजबूत से बढ़ रहा है. खेती में चुनौतियां तो हैं, लेकिन नुकसान के मुकाबले मुनाफा ज्यादा है. तभी तो दूसरे देशों से कृषि उत्पाद आयात करने के मुकाबले पर बागवानी से लेकर दलहन उत्पादन (Pulses Production) के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. हर सीजन में किसानों को कम से कम कम दलहनी फसल (Pulses Crop)  लगाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है. इसके लिये बीजों से लेकर खाद, सिंचाई और खेती की अलग-अलग तकनीकों को अपनाने के लिये सब्सिडी भी दी जाती है.

अब खरीफ सीजन (Kharif Season 2022) में मौसम के खराब रुख के कारण ज्यादातर किसान दालों की बुवाई (Pulses Sowing) ही नहीं कर पाये, लेकिन रबी सीजन (Rabi Season 2022) की प्रमुख दलहनी फसल मसूर की मिश्रित खेती (Mixed Farming of Lentil) करके किसान पिछले सीजन के नुकसान की भरपाई भी कर सकते हैं. इसके लिये सरसों या जौ की फसल के साथ मसूर की बुवाई कर सकते हैं. इस तरह मसूर की खेती (Lentil Cultivation)  के लिये अलग से खाद-पानी का खर्च नहीं करना होगा, साथ ही एक ही खेत से अलग-अलग उत्पादन लेकर डबल मुनाफा भी कमा पायेंगे.

इन बातों का रखें खास ध्यान
मसूर एक प्रमुख दलहनी फसल है, इसलिये इसकी बुवाई से पहले मिट्टी की जांच और खेत की तैयार जरूर कर लें.

  • रबी सीजन में ही मसूर की खेती की जाती है. इससे अधिक पैदावार के लिये 15 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक बुवाई कर देनी चाहिये.
  • इसकी खेती के लिये हल्की दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त रहती है. किसान चाहें तो लाल लेटेराइट मिट्टी में भी इसकी अच्छी पैदावार ले सकते हैं.
  • इसकी बुवाई के लिये मिट्टी को जैविक विधि से तैयार करना चाहिये और मिट्टी की जांच के आधार पर ही खाद-उर्वरकों का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है. 
  • मिट्टी और जलवायु कै मसूर के उत्पादन में अहम रोल है, इसलिये मिट्टी की पीएच मान 5.8-7.5 के बीच होना चाहिए.
  • बीजों के अंकुरण से लेकर पौधों के विकास और फसल की अच्छी पैदावार के लिये सर्द जलवायु या 18-30 डिग्री सेंटीग्रेट तक तापमान होना चाहिये.

मसूर की खेती के लिये बीज
मुख्य फसल के रूप में मसूर की खेती करने के लिये 30 से 35 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर लग जाते हैं. वहीं इसकी पछेती खेती यानी देर से बुवाई के लिये 40 से 60 किलोग्राम उन्नत किस्म के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. बुवाई से पहले 3 ग्राम थीरम या बाविस्टिन से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार करें. बेहतर परिणामों के लिये बीजों को 5 ग्राम राइजोबियम कल्चर और 5 ग्राम स्फुर घोलक जीवाणु पीएसबी कल्चर से 10 किलोग्राम बीजों का उपचार करके छायादार स्थान पर सुखायें और अगले दिन सीड़ ड्रिल मशीन की मदद से बुवाई का काम कर लें.

खाद और सिंचाई
दलहनी फसलों में मिट्टी की जांच के आधार पर ही उर्वरकों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है. किसान चाहें तो मसूर की बेहतर क्वालिटी के लिये वर्मीकंपोस्ट, गोबर की खाद, जीवामृत या जैव उर्वरकों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं मसूर की फसल में सूखा सहने की क्षमता होती है. ये फसल बेहद कम पानी में तैयार हो जाती है. विशेषज्ञोों के मुताबिक, सिंचित इलाकों में मसूर की खेती के लिये 1 से 2 सिंचाई की जाती है. पहली सिंचाई का काम बुवाई के 45 दिन बाद यानी निराई-गुड़ाई के समय और दूसरी सिंचाई का काम फलियां बनते समय करीब 70 से 75 दिनों के बाद कर सकते हैं. 

मसूर की पैदावार
सही समय पर मसूर की बुवाई करके 110 से 140 दिनों के अंदर 20 से 25 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक दानों की पैदावार (Lentil production) ले सकते हैं. इसके अलावा मसूर की फसल से करीब 30 से 35 क्विंटल तक पशु चारे (Lentil Animal Fodder) का उत्पादन मिल जाता है. ये फसल फरवरी-मार्च तक पककर तैयार हो जाती है. जब फलियों में 70-80 फीसदी तक भूरापन आ जाये और पौधे पीला पड़ने लगे तो इसकी कटाई (Lentil Harvesting) कर लेनी चाहिये.  

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Food Identification: नकली घी से सावधान! त्योहार पर दिवाला निकाल देगा ये जहरीला घी, ऐसे करें पहचान

Agriculture Advisory: दोबारा वही गलती ना दोहराएं किसान, एक्सपर्ट ने बताया रबी फसलों की बुवाई का सही तरीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
राजस्थान के किसानों के लिए जीवन रेखा है यह नहर, अगर न हो तो भूखा मरेगा पश्चिमी राजस्थान
Homemade Pesticide: घर में भी बना सकते हैं कीटनाशक, जानिए इसका आसान तरीका, साल के बचेंगे हजारों रुपये
घर में भी बना सकते हैं कीटनाशक, जानिए इसका आसान तरीका, साल के बचेंगे हजारों रुपये
किसानों के लिए वरदान है इस नदी का पानी! बंजर मिट्टी में भी फूंक देता है जान
किसानों के लिए वरदान है इस नदी का पानी! बंजर मिट्टी में भी फूंक देता है जान
क्या ईरान युद्ध से बढ़ गई हैं खाद की कीमतें, जानें किसान बाजार का क्या है हाल?
क्या ईरान युद्ध से बढ़ गई हैं खाद की कीमतें, जानें किसान बाजार का क्या है हाल?

वीडियोज

अभिषेक मल्हान के लिए क्यों इंफ्लुएंसर पारुल सिंह ने बोला ‘Angry Young Man?’
Sansani: हिजबुल्लाह के सीक्रेट ठिकानों की अनदेखी पिक्चर ! | Crime News | America
Sandeep Chaudhary On Exit Poll: कहां किसकी जीत..किसका सूपड़ा साफ | BJP | TMC | Poll of Polls on ABP
West Bengal Exit Poll 2026: क्या हार रही हैं दीदी ? | PM Vs Mamata | Chanakya Exit Poll
West Bengal Exit Poll 2026: ममता बनर्जी की सत्ता पर संकट? जानिए पूरा गणित | BJP Vs TMC | Mamata

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
पाकिस्तान में दिखा दिया जम्मू कश्मीर और लद्दाख! गंदी हरकत पर उतरा नेपाल, अब भारत से मांग रहा माफी, जानें पूरा विवाद
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
यूपी चुनाव से पहले वाराणसी में PM मोदी ने फाइनल कर दिया इस सीट पर टिकट! पीठ ठोक कर दिया संकेत
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
'नहीं जाएंगे पाकिस्तान...', अमेरिका-ईरान पीस टॉक के बीच आखिर ऐसा क्यों बोले डोनाल्ड ट्रंप, दे दिया बड़ा मैसेज
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
IPL 2026: गुजरात के घर में जीत की लय जारी रखने उतरेगी आरसीबी, ऐसा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Tamil Nadu Exit Poll 2026: तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
तमिलनाडु के एग्जिट पोल में ट्विस्ट! स्टालिन नहीं इन्हें CM बनाना चाहती है जनता, जानें नाम
संभावना सेठ ने झेला है बहुत दर्द, 4 मिसकैरेज हुआ, एबॉर्शन कराना पड़ा, अब 45 में मां बनेंगी एक्ट्रेस
4 मिसकैरेज, 65 इंजेक्शन और एबॉर्शन का दर्द… संभाना सेठ ने रो-रोकर सुनाया था हाल
शपथग्रहण समारोह का कौन उठाता है खर्च, क्या इसमें आम आदमी को भी मिलती है एंट्री?
शपथग्रहण समारोह का कौन उठाता है खर्च, क्या इसमें आम आदमी को भी मिलती है एंट्री?
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
नया फोन खरीदना है तो न करें देरी, मेमोरी चिप्स की कमी के बाद अब इन कारणों से आसमान छूने लगेंगी कीमतें
Embed widget