एक्सप्लोरर

Agriculture Advisory: दोबारा वही गलती ना दोहराएं किसान, एक्सपर्ट ने बताया रबी फसलों की बुवाई का सही तरीका

Rabi Season 2022: एक्सपर्ट ने बताया है कि मिट्टी की उर्वरता को कायम रखने के लिए सड़े गोबर की खाद खेतों में फैलाएं. इससे मिट्टी में जीवांश बढ़ेंगे और बीजों का जमाव भी बेहतर ढंग से होगा.

Rabi Crop Cultivation: भारत में खरीफ फसलों (Kharif season 2022) की कटाई तेजी से चल रही है. इसी के साथ किसानों ने रबी सीजन (Rabi Season 2022) की तैयारियां भी शुरू कर दी है. इसी बीच भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR-IARI, Pusa) के वैज्ञानिकों ने खरीफ फसलों की कटाई से लेकर रबी फसलों की बुवाई तक में सावधानी बरतने की सलाह दी है. आईसीएआर के विशेषज्ञों ने एडवायजरी जारी करके बताया है कि मौसम पूर्वानुमान (Weather Based Farming) का ध्यान रखते हुय बारिश के समय फसलों पर छिड़काव ना करें.

साथ ही रबी फसलों की बुवाई के लिए खेतों की जुताई करके पाटा लगाएं, जिससे मिट्टी की नमी कायम रहे. रबी फसलों की बुवाई के लिए खेतों को साफ-सुथरा, जल निकासी की व्यवस्था और मेड़ बनाने की सलाह भी दी है. हाल में जारी एडवायजरी (Agriculture Advisory) में विशेषज्ञों ने बताया है कि मिट्टी की उर्वरता को कायम रखने के लिए सड़े गोबर की खाद खेतों में फैलाएं. इससे मिट्टी में जीवांश बढ़ेंगे और बीजों का जमाव भी बेहतर ढंग से होगा. बता दें कि गोबर की खाद से मिट्टी की नमी कायम रहती ही है, साथ ही भूजल स्तर भी कायम रहता है.

सरसों की खेती

खेती का बुनियादी काम होता है जमीन को तैयार करना, ताकि बीजों की बुवाई के साथ ही अंकुरण और पौधों का सही विकास हो. इससे अच्छी पैदावार लेने में भी खास मदद मिलती है. सरसों की खेती के लिए सबसे पहले खेत की जुताई करके पाटा लगाएं और मिट्टी की जांच के आधार पर खेतों में खाद-उर्वरक का इस्तेमाल करें. वहीं बुवाई से पहले बीजों को भी थीरम या केप्टान की 2.5 ग्राम मात्रा से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार करें, ताकि बुवाई के बाद फसलों में कीट-रोगों की समस्या ना आए.

इसके बाद सरसों की बुवाई (Mustard farming)  कतारों में करें. इसके लिए कम फैलने वाली किस्मों को 30 सेमी. और ज्यादा फैलने वाली किस्मों की बुवाई  45-50 सेमी की दूरी पर करें. इस बीच पौध से पौध के बीच 12 से 15 सेमी की दूरी रखनी चाहिए, ताकि निराई-गुड़ाई, खरपतवार और फसल की निगरानी में आसानी रहे. पूसा सरसों-25, पूसा सरसों-26, पूसा अगर्णी, पूसा तारक और पूसा महक इसकी उन्नत किस्में है. 

मटर की खेती

बीजों का उपचार करने से मिट्टी की कमियां फसल पर हावी नहीं होतीं और फसल में भी प्राकृतिक विकार पैदा नहीं होते. विशेषज्ञों के मुताबिक, मटर (Green Pea Cultivation) जैसी बागवानी फसलों की बुवाई से पहले 2 ग्राम से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार करना बेहद जरूरी है. इसके अलावा फसल को राइजोबियम टीका लगाने की सलाह भी दी जा रही है.

इसके लिए गुड़ को पानी में उबालकर राइजोबियम कल्चर मिलाएं और बीजों पर इस घोल की कोटिंग करके छाया में सुखा दें. इसके 24 घंटे बाद बीजों की बुवाई कर सकते हैं. बुवाई से पहले खेत में नमी का होना भी जरूरी है. किसान चाहें तो इस सीजन मटर की बुवाई के लिए पूसा प्रगति और आर्किल से बुवाई का काम कर सकते हैं. 

गाजर की खेती

गाजर रबी सीजन की प्रमुख बागवानी फसल है, जिसकी उन्नत किस्मों में पूसा रुधिरा और पूसा असिता शामिल है. गाजर जमीन में पैदा होने वाली सब्जी है, जिसकी बुवाई मेड़ों पर की जाती है. इस फसल से बेहतर उत्पादन के लिए खेत की तैयारी के समय गोबर की खाद, पोटाश और फास्फोरस उर्वरकों का इस्तेमाल करें.

प्रति एकड़ खेत में गाजर की खेती (Carrot farming) के लिये 4 किलो और मशीन से बिजाई करने पर 2 किग्रा बीज काफी रहते हैं. इनकी बुवाई से पहले 2 ग्राम कैप्टान से प्रति किलोग्राम बीजों का उपचार करें. 
 
सब्जी फसलों की खेती

किसानों को कम खर्च में बेहतर उत्पादन देने वाली बागवानी फसलों की खेती के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है. खासकर सब्जी फसलों (vegetable farming) से किसानों को अच्छी आमदनी हो रही है, लेकिन बदलती जलवायु और मौसम की अनिश्चितताओं के कारण अकसर बागवानी (Horticulture) फसलों में नुकसान भी झेलना पड़ जाता है.

इस समय सब्जी फसलों में सफेद मक्खी या चूसक कीटों की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसकी रोकथाम के लिये फसल पर 5% नीम-तेल को प्रति लीटर पानी घोलकर छिड़काव करें. बारिश के मौसम में फसलों को जल भराव से बचाने के लिए सब्जी की हाइब्रिड किस्मों के साथ-साथ प्याज की बुवाई (Onion Cultivation) भी मेड़ों पर ही करनी चाहिए.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Food Identification: नकली घी से सावधान! त्योहार पर दिवाला निकाल देगा ये जहरीला घी, ऐसे करें पहचान

Subsidy Offer: रबी सीजन में बचेगा सिंचाई का बड़ा खर्च, सरकार दे रही है 55% तक सब्सिडी, 11 अक्टूबर तक करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
घर की छत या बालकनी में उगाएं ताजी ब्रोकली, आसान तरीके से करें शुरुआत
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
अब घर पर उगाइए पिस्ता का पौधा, सही तरीका अपनाकर पा सकते हैं अपना छोटा-सा गार्डन
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
भेड़-बकरी पालन से बदलेगी गांवों की तस्वीर, सरकार दे रही 50 लाख तक की सब्सिडी
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये
PM किसान योजना की 22वीं किस्त जारी, करोड़ों किसानों के खाते में पहुंचे 2000 रुपये

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Israel-Iran War Live: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
LIVE: ईरान का दावा- इजरायल में 60 से ज्यादा मौतें और 200 घायल, अराघची बोले- पूरी दुनिया पर पड़ेगा जंग का असर
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
साध्वी निरंजन ज्योति को केंद्र सरकार में मिली बड़ी जिम्मेदारी, अब संभालेंगी ये पद
Iran Nuclear Plant: ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
ईरान के न्यू्क्लियर पावर प्लांट पर मिसाइल से हमला! मचा हड़कंप, जानें क्या हालात
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
कुलदीप के रिसेप्शन में छाया क्रिकेटर्स का जलवा, जानिए कौन-कौन पहुंचा
Ustaad Bhagat Singh First Review Out: आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, पवन कल्याण की फिल्म बताई जा रही 'सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर'
आ गया ‘उस्ताद भगत सिंह’ का पहला रिव्यू, जानें- कैसी है पवन कल्याण की फिल्म
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
राज्यसभा सांसदों के लिए PM मोदी की फेयरबल स्पीच, खरगे और शरद पवार का जिक्र कर क्या कहा
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
औरतों के दुश्मन हैं मोदी जी! सिलेंडर क्राइसेस से परेशान हुईं महिलाएं, अजब-गजब मीम्स वायरल
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
How To Identify Sweet Anjeer: अंजीर खरीदते वक्त क्या है उन्हें पहचानने का तरीका, जिससे भूलकर भी न हो गलती?
Embed widget