एक्सप्लोरर

Millets Production: यहां मोटा अनाज के बिजनेस में आई क्रांति, 5 हजार किसान और जुड़ कर रहे हैं ये खेती

पंजाब में मोटा अनाज उत्पादन के लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. खेती विरासत मिशन संस्था राज्य में पिछले 16 साल से मोटा अनाज उत्पादन को बढ़ावा देने और खपत में जुटी हुई है.

Millets Production In Punjab: केंद्र सरकार के प्रयास से ये साल मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस वर्ष को मिलेट ईयर मनाने का प्रस्ताव यूनाइटेड नेशन को भेजा गया. कई देशों की रजामंदी के बाद यूनाइटेशन नेशन ने इस साल को मिलेट ईयर मनाने के रूप में घोषणा कर दी. देश के अलग अलग राज्यों में मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए मुहिम चलाई जा रही हैं. पंजाब में भी राज्य सरकार और निजी स्तर पर संस्थाएं मोटा अनाज को बढ़ावा देने को लेकर लगातार प्रयास कर रही हैं. 

पंजाब में इस संस्था ने की बड़ी पहल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए पंजाब की खेती विरासत मिशन(केवीएम) संस्था ने बड़ी पहल की है. ये संस्था मोटे अनाज को हर घर तक पहुंचाने के लिए पिछले 16 साल से अलख जगा रही है. संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि देश में मोटा अनाज का कापफी उत्पादन होता है. किसानों को कोदा, रागी, बाजरा, कुटकी व जौ जैसे मोटे अनाज के उत्पादन, खपत और कमाई को लेकर जागरुक करना है. इस दिशा में संस्था की ओर से लगातार कदम उठाए जा रहे हैं. 

5 हजार किसानों को जोड़ा
संस्था के स्तर से 16 वर्षों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के किसानों को कार्यशाला, सेमिनार, शिविरों की मदद से प्रशिक्षण दिया गया है. पंजाब में मौजूदा में समय में करीब 5 हजार किसान मोटे अनाज की खेती में जुटे हुए हैं. जो किसान मोटा अनाज की खेती कर रहे हैं. उनकी उपज को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए संस्था के स्तर से कुदरती किसान हाट, कुदरती हट्स और किसान सहकारी समिति बनाकर मार्केटिंग भी की जा रही है. 

कीटनाशक का प्रयोग अधिक होता था
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि 18 प्रतिशत कीटनाशक का इस्तेमाल प्रदेश के 85 प्रतिशत भूभाग में होता है. ऐसे मे ंएक चुनौती थी कि मोटे अनाज को बढ़ावा कैसे दिया जाए. संस्था के स्तर से इसी को लेकर वर्ष 2007 में ही मोटा अनाज कार्यक्रम शुरू कर दिया. गांव स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाने लगे. इसके बाद से धीरे धीरे मोटे अनाज उत्पादन करने वाले किसानों का कुनबा बढ़ता चला जा रहा है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- लाखों किसानों की कैंसिल हो सकती है 13वीं किस्त, 10 फरवरी तक हर हाल में करवाएं ई-केवाईसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
टमाटर की ये 5 किस्में कराएगी बंपर कमाई, हर सीजन में मिलेगी रिकॉर्ड तोड़ पैदावार
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
भीषण गर्मी में भी चिल्ड रहेंगी सब्जियां, गांव में ऐसे बनाएं देसी फ्रिज
Tips For Grass Maintenance: मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
मशीन नहीं, अब भेड़ों से कटती है घास! फॉक्सवैगन के इस अनोखे तरीके ने सबको चौंकाया
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां
सावन में बालकनी के लिए वरदान हैं ये 5 पौधे, इन्हें लगाते ही आसपास नहीं फटकतीं बीमारियां

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget