एक्सप्लोरर

Farming: अजब-गजब! अब एक ही पौधे पर उगेंगी 3-3 सब्जियां! जानें खास तकनीक

New Agriculture Technique: अभी तक इस तकनीक का इस्तेमाल सिर्फ फूलों पर किया जाता था, लेकिन अब सब्जी फसलों पर इसका इस्तेमाल किसानों को मालामाल बना सकेगा.

Vegetable Grafting technique: भारतीय बाजारों में सब्जियों की बढ़ती मांग को पूरा करना किसानों के लिये किसी चैलेंज से कम नहीं है. ऐसे में अगर एक ही पौधे पर कई तरह सब्जियां मिल जायें, तो किसानों के लिये कितना फायदेमंद रहेगा. कृषि की उन्नत तकनीक 'ग्राफ्टिंग विधि' से अब ये चमत्कार बी मुमकिन है. यानी अब किसान बैंगन, टमाटर और शिमला मिर्च, ये तीनों ही सब्जियां उगा सकते हैं.

ये चमत्कार कर दिखाया है वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने. जी हां, वैज्ञानिकों ने इस आविष्कार को नाम दिया है ब्रिमैटो. 

क्या है ब्रिमैटो?
एक ही पौधे से बैंगन और टमाटर की सब्जियां मिलने पर फसल का नाम 'ब्रिमैटो' रख दिया गया है. और ये संभव हो पाया ग्राफ्टिंग विधि से. इस तकनीक के जरिये सिर्फ बैंगन और टमाटर तो साथ में उगा ही सकते हैं बल्कि टमाटर और आलू की फसल भी एक ही साथ में ले सकते हैं. खेती-किसानी के इतिहास में एक ही पौधे पर 2-3 फसल लेना एक क्रांतिकारी आविष्कार तो है ही, साथ में ये किसानों की आमदनी और फसल की उत्पादकता को कई गुना तक बढ़ाने में भी मदद करेगा.

ग्राफ्टिंग तकनीक का कमाल
वर्तमान में सब्जियों का उत्पादन गिरता जा रहा है. ऐसे में जल्दी-जल्दी दूसरी सब्जी फसल को उगाना चुनौती बनता जा रहा है. ऐसे में ग्राफ्टिंग विधि से ना सिर्फ बाजार में सब्जियों की बढ़ती मांग को पूरा किया जा सकता है बल्कि कम जमीन पर ही किसानों को कई फसलें उगाने से अच्छी आमदनी भी मिल सकेगी. 

ग्राफ्टिंग विधि की बात करें तो इस विधि के तहत पौधों को नर्सरी में तैयार किया जाता है. इस विधि को 'कलम बांधना तकनीक' भी कहते हैं, जिसके तहत दो या तीन अलग-अलग सब्जियों के पौधों को तिरछा काटकर जोड़ दिया जाता है और टेप लगा दी जाती है. ग्राफ्टिंग के बाद पौधों को 24 घंटे अंधेरे में रखा जाता है, जिससे कि पौध आपस में मिल जायें. ग्राफ्टिंग के 15 दिन बाद पौधों की रोपाई खेतों में कर दी जाती है. हालांकि पौधों के बीज अलग-अलग स्थान में बोये जाते हैं और जब ये पौधों का रूप ले लेते हैं तो इनकी ग्राफ्टिंग का काम किया जाता है.

ध्यान रखने योग्य बातें

  • एक किसान चाहें तो दिनभर में 5000 से 6000 पौधों की ग्राफ्टिंग कर सकते हैं. 
  • सब्जी फसलों की ग्राफ्टिंग करने के 15-20 दिनों बाद पौधों को खेतों में लगा दिया है. 
  • पौध को खेतों में लगाने के बाद पसल में जरूरत के अनुसार पानी और उर्वरक दिया जाता है.
  • फसल में समय-समय पर कांट-छांट करना भी जरूरी है.
  • ग्राफ्टिंग तकनीक वाली फसल में कीड़ों और बीमारियों की संभावनायें भी कम होती हैं.
  • जलभराव वाले इलाकों में ऐसी फसल लेना फायदे का सैदा साबित हो सकता है.
  • ग्राफ्टिंग विधि से फसल लेने पर किसानों को दोगुना आमदनी मिल जाती है.

इसे भी पढ़ें:- 

Rain water Harvesting-Monsoon 2022: खेती में बंपर पैदावार के लिये करें 'वर्षा जल संचयन', मिलेगी सरकारी मदद

Milky Mushroom High Income: 50% खर्चे में होगी 5 लाख की कमाई, इस तरीके से करें मशरूम की खेती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारा संकट के बीच पशुपालकों के काम की खेती, एक बार बुवाई से 3 साल तक चारा
चारा संकट के बीच पशुपालकों के काम की खेती, एक बार बुवाई से 3 साल तक चारा
महाराष्ट्र में सूखे से राहत पाने के लिए क्या कदम उठाएं किसान भाई? जान लें
महाराष्ट्र में सूखे से राहत पाने के लिए क्या कदम उठाएं किसान भाई? जान लें
खेत में गेंदा उगाएं, पिकअप खरीदने के लिए सरकार देगी 3.25 लाख रुपये
खेत में गेंदा उगाएं, पिकअप खरीदने के लिए सरकार देगी 3.25 लाख रुपये
लखनऊ में किसानों के लिए आधुनिक खेती की ट्रेनिंग, जानिए कैसे लें भाग?
लखनऊ में किसानों के लिए आधुनिक खेती की ट्रेनिंग, जानिए कैसे लें भाग?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget