एक्सप्लोरर

Wheat Sowing: किसानों को पराली से मिलेगी राहत! इस सीडिंग मशीन से होगी सीधे बुवाई

Wheat Sowing: धान की कटाई के बाद खेत में बची पराली अब गेहूं की बुवाई में रुकावट नहीं बनेगी. महिंद्रा की मैक्ससीडर मशीन पराली के बीच ही कई फसलों की बुवाई कर सकती है. यहां जानें इसकी खासियत.

Stubble Management: धान की कटाई के बाद खेत में बची पराली किसानों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. कई किसान अगली फसल की बुवाई के लिए खेत खाली करने के चक्कर में पराली जला देते हैं. इससे मिट्टी और पर्यावरण दोनों को नुकसान होता है. लेकिन अब किसानों के पास पराली के बीच ही अगली फसल बोने का एक और विकल्प आ गया है. 

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई मल्टी-क्रॉप सीडिंग मशीन मैक्ससीडर का व्यावसायिक उत्पादन और सप्लाई शुरू कर दी है. कंपनी का दावा है कि, इस मशीन से पराली के बीच सीधे बुवाई की जा सकती है. खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए 35 हॉर्सपावर का ट्रैक्टर भी काफी है.

पराली के बीच सीधे कर सकेंगे बुवाई

मैक्ससीडर को इस तरह बनाया गया है कि यह खेत में बची धान की पराली के बीच ही बीज डाल सकती है. इसके लिए खेत से पूरी पराली हटाने या उसे जलाने की जरूरत कम हो सकती है. यह मशीन जीरो-टिल तकनीक पर काम करती है. यानी बुवाई के लिए मिट्टी को ज्यादा पलटना या खेत की बार-बार जुताई करना जरूरी नहीं होता. कंपनी के मुताबिक, पंजाब और हरियाणा में किए गए खेत परीक्षणों के दौरान मशीन ने धान की भारी पराली के बीच भी बुवाई की. इससे उन किसानों को फायदा मिल सकता है, जो धान की कटाई के तुरंत बाद गेहूं की बुवाई करना चाहते हैं.

35 HP ट्रैक्टर से भी चलेगी मशीन

इस मशीन की एक खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए बहुत ज्यादा ताकतवर ट्रैक्टर की जरूरत नहीं होगी. कंपनी के अनुसार, 35 हॉर्सपावर या उससे अधिक क्षमता वाला ट्रैक्टर इसे आसानी से चला सकता है. इससे छोटे और मध्यम किसानों को भी आधुनिक बुवाई मशीन इस्तेमाल करने का विकल्प मिल सकता है.

मैक्ससीडर सिर्फ गेहूं की बुवाई तक सीमित नहीं है. इससे धान, सोयाबीन, मक्का और कपास जैसी कई फसलों की बुवाई भी की जा सकती है. यानी किसान अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग फसलों के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
Wheat Sowing: किसानों को पराली से मिलेगी राहत! इस सीडिंग मशीन से होगी सीधे बुवाई

यह भी पढ़ें: गेहूं की ज्यादा पैदावार के लिए बोएं ये किस्में, ICAR ने जारी की सलाह

पहले पंजाब और हरियाणा में होगी बिक्री

कंपनी इसकी बिक्री धीरे-धीरे शुरू करेगी. पहले पंजाब और हरियाणा के किसानों तक इसे पहुंचाने की योजना है. आने वाले समय में यह मशीन उन किसानों के काम आ सकती है, जो पराली जलाए बिना अगली फसल की बुवाई करना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: खेत की मेड़ पर क्या-क्या उगा सकते हैं, किसानों की होती है डबल कमाई

About the author ईशा

ईशा फिलहाल एबीपी लाइव में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं और एग्रीकल्चर कैटिगरी की जिम्मेदारी संभाल रही हैं. ईशा बेहद आसान भाषा में खेती-किसानी से जुड़ी खबरों को पेश करती हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में 2.5 साल से ज्यादा का अनुभव है. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान वह समाचार न्यूज, विहान टीवी, इंडिया न्यूज और न्यूज 18 जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. इन संस्थानों में उन्होंने अलग-अलग जिम्मेदारियां संभालते हुए खबरों की रिसर्च, लेखन, कॉपी एडिटिंग और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का काम किया है.

ईशा ने अपने पत्रकारिता करियर में सेहत, खेती-किसानी, लाइफस्टाइल, एस्ट्रो और एंटरटेनमेंट जैसे अलग-अलग विषयों पर काम किया है.

पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने इंटरनेशनल स्कूल ऑफ मीडिया एंड एंटरटेनमेंट स्टडीज, नोएडा से जर्नलिज्म में बैचलर की डिग्री हासिल की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Rat Control in Agriculture: खेत में चूहे लग गए, ऐसे बचाएं अपनी फसल
खेत में चूहे लग गए, ऐसे बचाएं अपनी फसल
Agricultural Input Subsidy: यूपी में कृषि इनपुट सब्सिडी क्या है, इसके लिए कैसे करें आवेदन?
यूपी में कृषि इनपुट सब्सिडी क्या है, इसके लिए कैसे करें आवेदन?
 Purple Cauliflower Farming: बैंगनी फूलगोभी कैसे उगा सकते हैं, इससे कितनी कमाई?
बैंगनी फूलगोभी कैसे उगा सकते हैं, इससे कितनी कमाई?
भैंस खरीदने से पहले जरूर देखें उसके दांत, ऐसे पता करें पशु की उम्र
भैंस खरीदने से पहले जरूर देखें उसके दांत, ऐसे पता करें पशु की उम्र
Advertisement

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
'मिसाइल की तरह जमीन पर आ गिरा विमान', लोगों ने फ्लोरिडा हादसे पर क्या कहा?
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
यूपी चुनाव के लिए BJP का चक्रव्यूह तैयार, PM मोदी और अमित शाह संभालेंगे कमान
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
देश के 5 सबसे प्रदूषित शहरों में 3 पंजाब से, दिल्ली-नोएडा का भी हाल बुरा, देखें लिस्ट
Shah Rukh Khan Birthday Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक, फैंस को दी फ्लाइंग किस
Live Updates: शाहरुख खान का 61वां बर्थडे आज, होटल के बाहर दिखी एक्टर की पहली झलक
न्यूजीलैंड से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
NZ से सीरीज जीते, लेकिन बेनकाब हुईं टीम इंडिया की 3 सबसे बड़ी कमजोरियां
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
बिहार: निर्दलीय MLC की BJP में वापसी से JDU नाराज! शीर्ष नेतृत्व से बड़ी मांग
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
पंजाब में ईडी का 16 जगहों पर छापा, पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर पर भी पहुंची जांच टीम
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
ऑन-कॉल पंक्चर सर्विस! बाइक को ही बना दिया दुकान, वीडियो वायरल
Embed widget