एक्सप्लोरर

Lumpy Disease: यहां लंपी से हो गया था करोड़ का कारोबार ठप, अब इस तरह मिली थोड़ी राहत 

महाराष्ट्र के कई जिलों में लंपी वायरस से संक्रमित होने वाले पशुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है. वैक्सीनेशन अभियान के कारण अकेले धुले जिले में 2 हजार से अधिक पशु लंपी फ्री हो गए हैं

Lumpy Virus: कोविड ने इंसानों पर तो लंपी वायरस ने जानवरों पर जमकर कहर बरपाया. राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल समेत अन्य राज्यों में लाखों पशु इस वायरस की चपेट में आ गए हैं. हजारों पशुओं की जान इस वायरस ने ले ली. पशु हानि से लाखों रुपये का नुकसान किसानों का हुआ. केंद्र सरकार और स्टेट गवर्नमेंट ने पशु पालकों को राहत देने की कोशिश की. मुआवजे के रूप में धनराशि जारी की गई. लेकिन लंपी वायरस की चपेट में आए पशु अभी भी कराह रहे हैं. पशुओं से जुड़े कई कारोबार देश में ठप हो गए. महाराष्ट्र में भी बहुत अधिक मामले लंपी वायरस के देखने को मिले. हालांकि अब केस घटने से यहां राहत मिलती दिख रही है.

महाराष्ट्र में कम हुए लंपी के केस 
महाराष्ट्र लंपी वायरस की चपेट में आने वाले राज्यों में प्रमुख रहा है. लेकिन अब राहत की बात यह है कि यहां केस घटने शुरू हो गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस राज्य के धुले जिले में 2 हजार 588 पशु लंपी वायरस फ्री हो चुके हैं. क्षेत्रीय डॉक्टरों का कहना है कि वैक्सीनेशन अभियान के कारण पशुओं की हालत में तेजी से सुधार हुआ है. हालांकि जिले में करीब 2700 पशु लंपी वायरस से संक्रमित हैं. 

मवेशियों की खरीद फरोख्त बंद, 37 करोड़ का कारोबार ठप
धुले कृषि उपज मंडी समिति में मवेशियों की खरीद फरोख्त की जाती है. लंपी वायरस जैसे ही फैलना शुरू हुआ. लाखों की संख्या में पशु इस वायरस की चपेट में आ गए. कहर बढ़ता देख सभी राज्यों में पशुओं से जुड़े कारोबार बंद कर दिए. एक राज्य से दूसरे राज्य में पशुओं की आवाजाही बैन कर दी गई. धुले कृषि उपज मंडी समिति में 37 करोड़ रुपये का कारोबार ठप हो गया. हालांकि अब हालात सुधरने के बाद दोबारा काम पटरी पर आने की स्थिति में है. 

देशभर में 50 हजार से अधिक पशुओं की मौत
लंपी वायरस की चपेट में आकर देश भर में करीब 50 हजार पशुओं की जान जा चुकी है. राजस्थान, महाराष्ट्र में काफी पशु वायरस से संक्रमित होकर जान दे चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र के धुले जिले में 131 पशुओं की मौत हो चुकी है. इनमें 43 गाय, 70 बैल और 18 बछड़े शामिल हैं. स्टेट गवर्नमेंट की ओर से पशु पालकों को मरने वाले पशुओं का मुआवजा दिया जा रहा है. इसके लिए सभी पशु पालको ंसे आवेदन करने के लिए कहा गया है. जिले के 94 पशुपालकों को मुआवजा मिल चुका है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- जड़ी-बूटियों से लाखों कमा रहा किसान, नहीं होता एक पैसे का खर्च! आप भी जान लें जीरो बजट खेती का ये नुस्खा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फसल बीमा योजना में कौन सा राज्य नंबर वन, जानें दूसरे और तीसरे पर कौन?
फसल बीमा योजना में कौन सा राज्य नंबर वन, जानें दूसरे और तीसरे पर कौन?
घर की छत पर उगा सकते हैं ताजी हरी लौकी, केमिकल का नहीं रहेगा डर
घर की छत पर उगा सकते हैं ताजी हरी लौकी, केमिकल का नहीं रहेगा डर
सोलर पंप लगाने पर सरकार से कितनी मदद मिलती है? जानें योजना के नियम
सोलर पंप लगाने पर सरकार से कितनी मदद मिलती है? जानें योजना के नियम
किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 50 हजार का बिना ब्याज कर्ज
किसानों के लिए खुशखबरी, सरकार देगी 50 हजार का बिना ब्याज कर्ज

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
इस्लामाबाद पहुंचा भारतीय डेलीगेशन, पाक से किस मुद्दे पर हो रही हाईलेवल मीटिंग
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
अखिलेश यादव का ऐलान, कहा- 'हमारी सरकार बनने पर OPS लागू होगा'
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
डॉक्टर से मारपीट पर SC सख्त, शिवसेना पार्षद की जमानत रद्द; 3 दिन में सरेंडर का आदेश
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
भारतीय क्रिकेटर के लाखों के बैट ग्राउंड से हुए चोरी
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या फायदा? पोस्टर्स में सिगरेट पीते विक्की, रणबीर-रणवीर पर भड़के डायरेक्टर
एंटी-स्मोकिंग रील्स का क्या? पोस्टर्स में सिगरेट पीते एक्टर्स पर भड़के फिल्म मेकर
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
ज्ञानेश कुमार के घर पोती कालिख, कांग्रेस पर भड़के नड्डा, 'अस्थिरता पैदा करने की कोशिश'
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
LPU स्टूडेंट का मैसेज पढ़कर भड़के अभिजीत दीपके, पंजाब पुलिस से कर दी यह मांग
How To Clean Black Marble: बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
बिना खरोंच चमकेगा काला मार्बल, बस सफाई में करें ये 1 छोटा काम
Embed widget