एक्सप्लोरर

MP सरकार की बड़ी सौगात! ग्रामीण महिलाओं के खातों में आए 1834 करोड़

MP News: खेती-किसानी में हाथ बंटाने वाली मध्य प्रदेश की महिलाओं के लिए बड़ी खबर है. मोहन सरकार ने पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपये भेजे गए हैं.

Ladli Behna Yojana: गांव में रहने वाली उन महिलाओं के लिए राहत की खबर है, जो घर-परिवार संभालने के साथ खेती-किसानी में भी हाथ बंटाती हैं. मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी कर दी गई है. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 14 अक्टूबर को उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1,500-1,500 रुपये भेजे हैं.

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में महिलाओं को आर्थिक मदद देने के लिए की गई थी. गांवों में कई महिलाएं घर संभालने के साथ खेतों में भी काम करती हैं. ऐसे में योजना से मिलने वाले पैसे उनके लिए बीज, खाद या खेती से जुड़ी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा करने में मददगार हो सकते हैं. अगर आप भी खेती-किसानी से जुड़ी हैं और इस योजना की लाभार्थी हैं, लेकिन अभी तक आपके खाते में 41वीं किस्त के 1,500 रुपये नहीं आए हैं, तो परेशान न हों. आप घर बैठे अपने मोबाइल से भुगतान का स्टेटस चेक कर सकती हैं.

मोबाइल से कैसे चेक करें स्टेटस

लाड़ली बहना योजना की किस्त आई है या नहीं, यह जानने के लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है. मोबाइल से इन आसान तरीकों को अपनाकर भुगतान की जानकारी ले सकती हैं.

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in खोलें.
  • होमपेज पर ‘आवेदन एवं भुगतान की स्थिति’ का विकल्प चुनें.
  • अब अपना आवेदन नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें.
  • स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा भरें.
  • इसके बाद मांगी गई जानकारी भरें और मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें.
  • आगे बढ़ने पर आपके आवेदन और भुगतान से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी. 
  • यहां आप देख सकती हैं कि किस्त का भुगतान हुआ है या नहीं.

यह भी पढ़ें: सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये

खाते में पैसा आया या नहीं, ऐसे भी करें पता

अगर वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने में परेशानी हो रही है, तो आप दूसरे तरीके भी अपना सकती हैं. 

  • सबसे पहले अपने मोबाइल पर बैंक से आया एसएमएस देखें. 
  • अगर बैंक खाते से मोबाइल नंबर जुड़ा है, तो पैसे जमा होने का संदेश मिल सकता है.
  • इसके अलावा बैंक की मोबाइल बैंकिंग या यूपीआई ऐप से खाते का बैलेंस चेक कर सकती हैं. 
  • जरूरत पड़ने पर बैंक जाकर पासबुक अपडेट करवाना भी एक विकल्प है. 
  • इससे खाते में जमा रकम की जानकारी मिल जाएगी.

योजना के लिए 23,882 करोड़ रुपये का बजट

लाड़ली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं में से एक है. वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इसके बजट में 23,882 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि, योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलता है, जो सरकार की तय पात्रता शर्तों को पूरा करती हैं.

यह भी पढ़ें: जमीन के कागज फिर भी नहीं मिल रहा किसान योजनाओं का लाभ? ये हो सकती है वजह

मनस्वी चौहान ने मंदसौर यूनिवर्सिटी से अपनी शैक्षणिक यात्रा शुरू की और वर्तमान में बीए इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता और मीडिया के क्षेत्र में रुचि रखते हुए मनस्वी चौहान वर्तमान में ABP Network में इंटर्नशिप के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर रही हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
Advertisement

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो

Embed widget