एक्सप्लोरर

Agriculture Growth: विदेशों में छाएंगी भारत की फल और सब्जियां, स्थापित होंगे दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

इजरायली सरकार जम्मू कश्मीर के एग्रीकल्चर क्षेत्र को प्रमोट करने की दिशा में काम कर रही हैं. स्टेट में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे. स्थानीय फसलों को भी वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा.

Innovation In Agriculture: भारत और इजरायल के कूटनीतिक संबंध मधुर हैं. रणनीतिक और सामरिक तौर पर देश एक दूसरे की मदद करते हैं. भारत काफी हथियारों का सौदा इजरायल से करता है. वहां की तकनीकी का प्रयोग भी अपने देश में किया जाता है. अब इजरायल भारत में एग्रीकल्चर फील्ड में भी बढ़ावा देने के लिए सहारा बनेगा. जम्मू कश्मीर में इसके लिए विशेष तौर पर कवायद की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और भारत के शीर्ष अधिकारी जम्मू में कृषि को बढ़ावा देने की दिशा पर काम कर रहे हैं. जल्द ही योजना को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया जाएगा. 

स्थापित होंगे दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस
इजरायल के सहयोग से भारत में एग्रीकल्चर क्षेत्र को प्रमोट किया जाएगा. इसके लिए दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किए जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल के सीनियर अधिकारियों का कहना है कि भारत इजरायल कृषि प्रोजेक्ट (आइआइएपी) का मकसद फसल विविधता, उत्पादकता में वृद्धि और जल उपयोग करने की क्षमता को बेहतर बनाना है. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की मदद से एग्रीकल्चर क्षेत्र में बेहतर काम किया जाएगा. जम्मू कश्मीर क्षेत्र में जो फल और सब्जियां अधिक हो रही हैं. उन्हें और बढ़ावा दिया जाएगा. 

सेब, अखरोट, केसर विश्व में बनाएंगे पहचान
जम्मू-कश्मीर संभाग में दो सेंटर आफ एक्सीलेंस स्थापित करने के लिए तैयार इजरायल गवर्नमेंट तैयार है. इसके लिए एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट से सलाह लेकर ब्रॉड परियोजना रिपोर्ट तैयार होगी. उसके आधार पर ही आगे कदम बढ़ाए जाएंगे. जम्मू-कश्मीर में सेब, अखरोट, केसर बहुतायत होता है. जम्मू-कश्मीर से सेब, अखरोट, केसर की सप्लाई भारत के अन्य हिस्सों में भी होती है. इन्हें इजरायल के एक्सपर्ट से सलाह लेकर विश्व स्तर पर प्रमोट किया जाएगा. इन्हें एक अलग पहचान दिलाई जाएगी. इसके लिए फल-सब्जियों का निर्यात भी बढ़ाना पड़ेगा.

एग्रीकल्चर तकनीक भी होगी साझा
इजरायल भारत के एग्रीकल्चर क्षेत्र में ग्रोथ लाने के लिए एग्रीकल्चर तकनीक भी साझा करेगा. इससे आधुनिक तरह से फल-सब्जियां उत्पादन करने की क्षमता भी बढ़ेगी. इजरायल गवर्नमेंट इसके लिए पूरी तरह से तैयार है. सेंटर आफ एक्सीलेंस, इजरायली कृषि-प्रौद्योगिकी और नवीनतम तकनीक के ज्ञान हस्तांतरण के लिए उन्नत, गहन कृषि फार्म का एक रूप है. इसका उद्देश्य कुछ प्रमुख फसलों पर फोकस कर उन्हें बढ़ावा देना है. फसलों को अलग पहचान मिलेगी तो किसानों की आय भी बढ़ेगी. हर सेंटर में नर्सरी प्रबंधन, खेती की तकनीक, सिंचाई करने की तकनीक पर भी गौर किया जाएगा.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें : Stubble Burning: पंजाब में अंधाधुंध जल रही पराली, दिल्ली में काबू में हालात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Gardening Tips: बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
बारिश में बचाएं तुलसी-पुदीना और करी पत्ता, देखें किचन गार्डनिंग टिप्स
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
डेयरी बिजनेस के लिए किस नस्ल की भैंस सबसे बेस्ट, जान लीजिए
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
बिना मिट्टी खेती करके कमाएं, जानें पूरा तरीका
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget