एक्सप्लोरर

Irrigation System: इस राज्य में किसानों की टेंशन खत्म, जमीन की सिंचाई के लिए नहरों से छोड़ा गया पानी

देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पाले के कारण फसलों को सिंचाई की जरूरत है. किसानों की समस्याओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ की नहरों में किसानों को सिंचाई के लिए पानी छोड़ा गया है.

Irrigation of Crops: देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वैसे तो इस ठंड मेें पानी की उतनी अधिक जरूरत नहीं होती है. लेकिन ठंड के साथ पड़ रहे पाले के कारण फसलें बर्बाद होने लगी है. इन्हें बचाने के लिए पानी की जरूरत होती है. विशेषज्ञों का कहना है कि पाले से बचाव के लिए सिंचाई सबसे अच्छा उपाय है. इससे तापमान नियंत्रित रहता है. किसान भी सुझावों को मानते हुए सिंचाई कर पाले से फसलों को बचाव कर रहे हैं. उन किसानों के सामने दिक्कत आ रही है, जिनके पास पानी का साधन नहीं है. छत्तीसगढ़ सरकार ने ऐसे ही किसानों को बड़ी राहत दी है. 

छत्तीसगढ़ में सिंचाई के लिए नहरों में छोड़ा पानी

छत्तीसगढ़ के कुछ एरिया में सिंचाई के लिए पानी का संकट होने की खबरें सामने आ रही हैं. उत्तर बस्तर कांकेर जिला इसी में से एक हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सिंचाई को पानी के लिए किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. जल संसाधन विभाग कांकेर ने मयाना जलाशय चारामा और परलकोट जलाशय कापसी से नहरों में पानी छोड़ दिया है. जल्द ही पानी किसानों के खेत के पास तक पहुंच जाएगा. सिंचाई के लिए और भी बंदोबस्त विभागीय स्तर से किए जा रहे हैं. जिले में 68 लघु योजनाओं के 36 एनीकट व स्टाप डेमों से भी पानी छोड़ा गया है. 

5063 हेक्टेयर को मिलेगा पानी

फसल के रकबे की स्थिति को देखते हुए नहरों में पानी छोड़ा जा रहा है. अब जो पानी छोड़ा जा रहा है. उससे 5063 बीघा में बोई गई फसल की सिंचाई हो सकेगी. विभाग के अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि खेतों में सिंचाई के लिए नहरों से पानी छोड़ा जा रहा है. किसान समय से सिंचाई कर लें. पानी की बर्बादी बिल्कुल न करें. 

खरीफ सीजन में करीब 20 हजार हेक्टेयर में हुई सिंचाई

जल संसाधन विभाग की ओर से सिंचाई का आंकड़ा जुटाया जा रहा वर्ष 2022-23 खरीफ सीजन में करीब 20 हजार हेक्टेयर में फसलों की सिंचाई की गई, जबकि वर्ष 2021-22 में सिंचाई का कुल रकबा 13 हजार 272 हेक्टेयर था. अधिकारियों का कहना है कि खरीफ सीजन में बारिश बहुत अधिक हुई है. इसलिए सिंचाई की उतनी अधिक नहीं है. किसान आराम से सिंचाई कर लें. वहीं विभागीय स्तर से रबी सिंचाई वर्ष 2022-23 के लिए प्रत्येक गांव का सिंचाई क्षेत्र चिन्हित किया गया है. किसानों से कहा गया कि सिंचाई के लिए जो क्षेत्र निर्धारित किया गया है. उसी निर्धारण क्षेत्र के तहत किसान सिंचाई के पानी का प्रयोग करें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसान-पशुपालकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब दूध के साथ-साथ गोबर बेचकर होगी दोगुना कमाई, 1 किलो के मिलेंगे इतने दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
धान किसानों को राहत, इन राज्यों में मजबूती से उभर रहा बाजार
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
गांव में खोलना है जन औषधि केंद्र, कहां करना होगा अप्लाई?
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
महाराष्ट्र के किन किसानों को मिलेंगे 5000 रुपये, सीएम ने किया था ऐलान
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर
कम पानी में भी अच्छी उपज! रबी में मूंगफली की इन 5 किस्मों पर करें गौर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
Embed widget