एक्सप्लोरर

Agriculture Growth: वैज्ञानिकों ने इस तकनीक से एक ही पौधे पर उगा दिए आलू और टमाटर, किसानों को होगा डबल मुनाफा

ग्राफ्टिंग विधि से किसान या आम आदमी भी एक पौधे पर कई तरह की फसलें पा सकते हैं. वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने आलू, टमाटर दोनों फसल एक ही पौधे पर उगा दिए हैं.

Grafting Method: देश के किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें लगातार कदम उठा रही हैं. किसानों की उपज बेहतर हो. वैज्ञानिक भी उन्नत किस्मों के बीजों को विकसित करने में लगे हुए हैं. इसका असर ग्राउंड लेवल पर दिख रहा है. देश में अनाजों की पैदावार लगातार बढ़ती जा रही है. अब वैज्ञानिकों ने ऐसी ही नई तकनीक से किसानों की फसल में मुनाफा बढ़ाने का काम किया है. एक फसल पर किसान दो-दो फसलों का लाभ ले सकेंगे. 

वैज्ञानिकों ने आलू-टमाटर एक पौधे पर उगाए
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश के भारतीय सब्जी अनसुंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने नई तकनीक की मदद से एक ही पौधे पर दो फसल उगा दी हैं. ग्राफ्टिंग विधि से वैज्ञानिकों ने आलू और टमाटर की एक ही पौधे पर पैदावार की है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक से किसानों को खासा लाभ होगा. उन्हें दो फसल उगाने के लिए अलग अलग स्पेस की जरूरत नहीं पड़ेगी.

वैज्ञानिकों ने उपज का नाम दिया पोमेटो
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान यूपी के वाराणसी में स्थित हैं. इस संस्थान वैज्ञानिकों ने ग्राफ्टिंग विधि से नया पौधा तैयार किया है. इस पौधे को वैज्ञानिकों ने पोमेटो नाम दिया है. वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्राफ्टिंग के जरिए आलू के पौधे में टमाटर जोड़ा गया. नियमित तौर पर उसकी देखभाल की गई. जब आलू और टमाटर दोनों की कलियां आनी शुरू हो गई तो उसके खाद-पानी का बराबर ख्याल रखा. 45 से 60 दिन में आलू और पौधे की पैदावार होने लगी है. 

7 साल से प्रयास में लगे थे वैज्ञानिक
एक ही पौधे पर अलग अलग फसल उगाने के लिए वैज्ञानिक पिछले सात साल से मेहनत कर रहे थे. ग्राफ्टिंग विधि की बारिकयां सीखी. सही उपज कैसे मिलेगी. क्या कुछ नुकसान हो सकता है. सबकुछ रिसर्च किया. उसके बाद एक पौधे पर दो फसलें उगाने में सफलता हाथ लगी. उन्होंने बताया कि इस तरह की तकनीक को अपनाने में एनवायरमेंट का खासा महत्व होता है. आलू और टमाटर के पौधे को साथ उगाने के लिए 20 से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान रखा. ग्राफ्टिंग करने के 15 दिन बाद इसे खत में बोया गया. नियमित तौर पर सिंचाई करने, उर्वरक देने पर 45 से 60 दिन में आलू, टमाटर आना शुरू हो गए. अब किसानों को भी इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा. 

किचन गार्डन में भी आजमा सकते हैं तकनीक
घर, बंगले, कोठी में लोग थोड़ा बहुत स्पेस जरूर रखते हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि ग्राफ्टिंग विधि से इस स्पेस में खेती कर घरेलू खपत की जरूरतें पूरी की जा सकती हैं. एक पौधे से दो किलो टमाटर और लगभग सवा किलो आलू ले सकते हैं. बालकनी, टेरेस या घर की छत पर इस तरह की किचन गार्डनिंग की जा सकती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- मशरूम यूनिट लगाने पर सरकार दे रही किसानों को 8 लाख का अनुदान, ये है प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget