एक्सप्लोरर

UP wheat procurement 2026: यूपी में शुरू हो चुकी है गेहूं की सरकारी खरीद, जानें इसमें कैसे होता है रजिस्ट्रेशन?

UP wheat procurement 2026: उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार ने 30 मार्च से खरीद अभियान की शुरुआत की है, जो 15 जून तक चलेगा.

UP wheat procurement 2026: उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए बड़ी खबर आई है. उत्तर प्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं की खरीद प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. राज्य सरकार ने 30 मार्च से खरीद अभियान की शुरुआत की है, जो 15 जून तक चलेगा. इस बार सरकार ने खरीद व्यवस्था को ज्यादा पारदर्शी और आसान बनाने पर भी जोर दिया है. ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी न हो. वहीं इस सीजन में गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जो पिछले साल के मुकाबले 160 रुपये ज्यादा है. एमएसपी में बढ़ोतरी से किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. इसके अलावा किसानों को उतराई, सफाई और छनाई के लिए 20 रुपये प्रति क्विंटल एक्स्ट्रा भी दिए जाएंगे. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि किसान यूपी में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं?

सरकार की बड़े पैमाने पर खरीद की तैयारी

सरकार ने इस बार गेहूं खरीद के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. प्रदेश में कुल 6,500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 3574 केंद्र पहले ही चालू हो चुके हैं. यह केंद्र रोजाना सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुले रहेंगे. वहीं खाद्य एवं रसद विभाग समेत कुल आठ एजेंसी इस पूरी प्रक्रिया को संचालित कर रही है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए किसानों के लिए छाया और पीने के पानी की भी व्यवस्था करने के निर्देश भी सरकार ने दिए हैं. इसके अलावा इस साल सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा दिया है, पहले जहां 30 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य तय किया गया था, उसे बढ़ाकर अब 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है. अच्छी पैदावार की उम्मीद को देखते हुए सरकार ज्यादा से ज्यादा किसानों से खरीद करना चाहती है.

ये भी पढ़ें-खेती करते हैं तो जरूर इस्तेमाल करें ये 4 सरकारी ऐप, मौसम से किसान निधि तक की देते हैं जानकारी

कैसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन?

सरकारी खरीद में हिस्सा लेने के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है. किसान fcs.up.gov.in पोर्टल या UP Kisan Mitra मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इस खरीद में हिस्सा लेने के लिए नए किसानों को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा जबकि पहले से जुड़े किसानों को अपनी डिटेल अपडेट करनी होगी. रजिस्ट्रेशन के दौरान सही मोबाइल नंबर देना जरूरी है, क्योंकि ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी की जाती है. साथ ही आधार से लिंक बैंक खाता होना भी अनिवार्य है, ताकि पेमेंट खाते में किया जा सके.

48 घंटे में सीधे होगा पेमेंट

सरकार ने पेमेंट व्यवस्था को भी पूरी तरह डिजिटल किया है. किसानों को गेहूं बेचने के 48 घंटे के अंदर डीबीटी के जरिए सीधे उनके बैंक खाते में पैसा भेजा जाएगा. इससे बिचौलियों की भूमिका खत्म करने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की कोशिश की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद केंद्रों पर किसी भी किसान को असुविधा न हो और सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाए.

ये भी पढ़ें-यह देसी जुगाड़ लगा लिया तो आम कभी नहीं होगा खराब, सिर्फ इस छोटी-सी चीज की होती है जरूरत

कविता गाडरी बीते कुछ साल से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी हुई है. राजस्थान के जयपुर से ताल्लुक रखने वाली कविता ने अपनी पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में की है. 
पत्रकारिता में अपना सफर उन्होंने राजस्थान पत्रिका से शुरू किया जहां उन्होंने नेशनल एडिशन और सप्लीमेंट्स जैसे करियर की उड़ान और शी न्यूज के लिए बाय लाइन स्टोरी लिखी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो पर काम करने का मौका मिला. जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन के लिए नए अनुभव दिए. 

इसके बाद उन्होंने एबीपी नेटवर्क नोएडा का रुख किया. यहां बतौर कंटेंट राइटर उन्होंने लाइफस्टाइल, करंट अफेयर्स और ट्रेडिंग विषयों पर स्टोरीज लिखी. साथ ही वह कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी लगातार सक्रिय रही. कविता गाडरी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में दक्ष हैं. न्यूज़ राइटिंग रिसर्च बेस्ड स्टोरीटेलिंग और मल्टीमीडिया कंटेंट क्रिएशन उनकी खासियत है. वर्तमान में वह एबीपी लाइव से जुड़ी है जहां विभिन्न विषयों पर ऐसी स्‍टोरीज लिखती है जो पाठकों को नई जानकारी देती है और उनके रोजमर्रा के जीवन से सीधे जुड़ती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget