एक्सप्लोरर

1 एकड़ में कितनी जैविक खाद डालनी चाहिए, फसल बुवाई से पहले किसान जान लें काम की बात  

Organic Farming Tips: 1 एकड़ खेत में जैविक खाद की सही मात्रा जानना बेहतर पैदावार के लिए बेहद जरूरी है. साथ ही सही समय पर और सही तरीके से खाद मिलाने से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है.

Organic Farming Tips: खेती में बेहतर पैदावार पाने के लिए सिर्फ मेहनत ही नहीं, बल्कि सही जानकारी भी उतनी ही जरूरी होती है. खासकर जब बात जैविक खाद की बात आती है, तो इसकी मात्रा का सही होना बहुत जरूरी हो जाता है. ऐसे में कई किसान बिना सही माप-तोल के अंदाज़े से खाद डाल देते हैं. इससे या तो उनका खर्चा फालतू में बढ़ जाता है, या फिर फसल को सही  ताकत और पोषण नहीं मिल पाती जितनी उसे चाहिए.

यही कारण है कि बुवाई से पहले यह जानना जरूरी है कि 1 एकड़ खेत में कितनी जैविक खाद डालनी चाहिए. जैविक खाद धीरे-धीरे मिट्टी में मिलती है और पौधों को ताकत देती है. साथ ही, यह मिट्टी को उपजाऊ बनाती है और उसमें पानी सोखने की शक्ति बढ़ाती है.  मिट्टी के लाभदायक कीड़ों को भी बढ़ाती है. साथ ही ये  फसल की गुणवत्ता को भी बढ़ाती है. 

जैविक खाद की मात्रा फसल और मिट्टी पर निर्भर

जैविक खेती में हर फसल के लिए खाद की मात्रा एक जैसी नहीं होती. यह इस बात पर निर्भर करता है कि फसल कौन सी है, आपकी जमीन कितनी उपजाऊ है और आप कौन सी खाद डाल रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि खाद डालने से पहले मिट्टी की जांच कराना और फसल की जरूरत को समझना जरूरी है. क्योंकि जैविक खाद जैसे गोबर खाद, वर्मी कम्पोस्ट या नीम आधारित खाद अलग-अलग पोषक तत्व देती हैं, इसलिए उनकी मात्रा भी अलग होती है.

यह भी पढ़ेंः आलू की फसल में कर लिया ये काम तो होगी बंपर पैदावार, वजन के साथ बढ़ जाएगा आलू का साइज

1 एकड़ में कितनी जैविक खाद डालनी चाहिए

आम तौर पर 1 एकड़ खेत के लिए जैविक खाद की मात्रा सैकड़ों किलो में होती है, लेकिन यह खाद के प्रकार पर निर्भर करती है. 

  •  सामान्य फसल और सब्जियों के लिए लगभग 250 से 300 किलो जैविक खाद प्रति एकड़ दी जा सकती है
  •  वहीं बागवानी और गन्ने जैसी फसलों में यह मात्रा बढ़कर 500 किलो प्रति एकड़ तक जा सकती है

इसके अलावा, कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट को खेत में मिलाने के लिए मिट्टी की ऊपरी परत में 2 से 3 इंच तक मिलाने की सलाह दी जाती है, जिससे पौधों को धीरे-धीरे पोषण मिलता रहता है.

बुवाई से पहले कैसे करें सही इस्तेमाल

फसल लगाने से पहले जैविक खाद को खेत में मिलाना बहुत जरूरी है. जब आप आखिरी बार खेत की जुताई करें, तभी खाद डालकर मिट्टी में मिला दें ताकि वह अच्छे से सड़ जाए और पौधों को पूरी ताकत दे सके.जैविक खाद धीरे-धीरे काम करती है, इसलिए इसे पहले डालना ही सबसे अच्छा होता है. सही मात्रा में खाद डालने से न केवल फसल अच्छी होती है, बल्कि मिट्टी भी उपजाऊ बनती है और उसमें पानी सोखने की शक्ति बढ़ती है. अगर किसान बुवाई से पहले खाद का सही हिसाब लगा लें, तो कम खर्चे में बढ़िया पैदावार पा सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः  खेती-किसानी के साथ गांव में शुरू करना चाहते हैं रोजगार, इस योजना में भारी सब्सिडी देती है सरकार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
गन्ने की नई किस्म CoS.23232 की भारी मांग, आखिर क्या है इसमें खास?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
लहसुन के कंद छोटे क्यों रह जाते हैं, कौन सी गलती करते हैं किसान?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
रागी की खेती कैसे करते हैं किसान, धान-गेहूं के मुकाबले कितना फायदा?
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ
मुर्गी पालन के लिए 10 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कैसे मिलेगा लाभ

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget