एक्सप्लोरर

सेब किसानों को 500 करोड़ का तोहफा दे रही हिमाचल सरकार, इतनी बढ़ेगी कमाई

हिमाचल प्रदेश सरकार सेब की बागवानी को पुनर्जीवित करने की 500 करोड़ की परियोजना तैयार की जा रही है. इससे किसान भाइयों का मुनाफा बढ़ेगा.

हिमाचल प्रदेश के सेब किसानों के लिए सरकार बढ़ा तोहफा लेकर आ रही है. सरकार हिमाचल प्रदेश में सेब की बागवानी को पुनर्जीवित करने को 500 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार कर रही है. बागवानी विभाग द्वारा कार्यान्वित अलग-अलग योजनाओं की कार्य प्रगति का मूल्यांकन करने के को समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि परियोजना 5 साल के लिए कार्यान्वित की जाएगी.

यह किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए उच्च घनत्व वाले वृक्षारोपण को बढ़ाने पर आधारित होगी. उनके द्वारा जारी किए गए बयान में उन्होंने कहा कि सरकार जिला स्तर पर आधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं स्थापित करने की योजना तैयार कर रही है.

इससे बागवानों यानि बाग की खेती रकने वाले किसानों को बहुत जरूरी सहायता मिलेगी. बागवानी में विविधीकरण के महत्व को बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों और बागवानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए बच्छे भंडारण और विपणन प्रणाली का विकास करने की आवश्यकता है.

यह भी पढ़ें- किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

डीबीटी को प्राथमिकता देने पर जोर
सुक्खू ने किसानों और बागवानों को अधिकतम फायदा पहुंचाने के लिए मंडी मध्यस्थता के तहत डीबीटी यानि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं. उनके द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के दौरान राज्य की अलग-अलग बागवानी योजनाओं की उपलब्धियों की समीक्षा की गई.

बागवानी विकास योजना के तहत पावर टिलर और स्प्रेयर पर 12.84 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 4,244 बागवानों को लाभ मिला. चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 9 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 3,156 बागवानों को फायदा हुआ.

हिमाचल पुष्प क्रांति योजना
इसी प्रकार, एंटी हेल नेट योजना में पिछले वर्ष 14.45 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 1,767 लोग लाभान्वित हुए, जबकि इस वित्तीय वर्ष में अब तक 10.3 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 1,223 लोगों को लाभ हुआ. इसके अलावा, हिमाचल पुष्प क्रांति योजना के तहत 2023-24 में 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 750 लोगों का फायदा होगा.

ये भी पढ़ें- ये किसान ले सकते हैं पीएम फसल बीमा योजना का फायदा, इस तरह आसानी से कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
दो एकड़ में पाइनएप्पल से कितनी कमाई होगी, जानें गणित
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
किसान उगाएं लाइचा-महाराजी जैसी धान की किस्में, मेडिकल सेक्टर में भारी है डिमांड
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?
1 क्विंटल गन्ने से कितनी चीनी बनती है, क्या है इसका प्रोसेस?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget