एक्सप्लोरर

Paddy Procurement: पंजाब में धान की आवक-खरीद ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, जल्द किसानों के खाते में ट्रांसफर हुई 15,400 करोड़ की पेमेंट

Paddy Procurement: मौसम की अनिश्चितताओं के बावजूद पंजाब से धान का सही प्रॉडक्शन मिला है. यहां धान की खरीद 100 लाख मीट्रिक टन पार कर चुकी है. जल्द किसानों को डीबीटी के माध्यम से भुगतान भी मिल जायेगा.

Highest Paddy Procurement: देशभर की मंडियों में धान की आवक और खरीद जारी है. इस मामले में पंजाब से काफी अच्छे रुझान सामने आ रहे हैं. राज्य में अभी तक 100 लाख मीट्रिक टन से भी अधिक धान खरीदा जा चुका है. राज्य की मंडियों में रोजाना 7 लाख मीट्रिक टन धान की आवक चल रही है. पंजाब खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग का कहना है कि 15 नवंबर तक धान की खरीदी में पहले से ज्यादा तेजी आयेगी. आंकड़ों की मानें तो पंजाब की मंडियों में 30 अक्टूबर तक 105 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की आवक हुई थी. वहीं 29 अक्टूबर तक 98.53 लाख मीट्रिक टन धान की आवक दर्ज की जा चुकी थी. धान की खरीद के बाद किसानों के बैंक खातों में करीब 15,400 रुपये का भुगतान किया जा चुका है.  राज्य सरकार ने भी अतिरिक्त 2,000 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला कर लिया है. 

15 नवंबर तक रहेगी तेजी
पंजाब में तेजी से धान की आवक और खरीद जारी है. खबरों की मानें तो यहां 15 नवंबर तक धान की आवक और खरीद अपने रिकॉर्ड स्तर पर रहेगी. इस साल पंजाब ने करीब 190 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है. शुरुआत में बारिश के कारण कटाई में देरी होने से इस लक्ष्य को हासिल करना नामुमकिन ही लग रहा था, लेकिन 15 अक्टूबर से ही धान की कटाई में तेजी आई. वहीं दिवाली बाद किसानों ने भी धान की उपज को लेकर मंडी की तरफ रुख करना शुरू कर दिया. 

चावल मिलों ने जताई आपत्ति 
अक्टूबर में कटाई से पहले बारिश पड़ने के कारण धान में नमी की मात्रा काफी बढ़ गई. कटाई के बाद जैसे ही किसान अपने धान को लेकर मंडी पहुंचे तो 17% अनुमानित नमी से अधिक होने पर मिल के मालिकों ने धान खरीदने से मना कर दिया. इसके पीछे बड़ा कारण है कि ये भी धान में नमी की मात्रा बढ़ने पर धान के मिल मालिकों को कस्टम मिलिंग के बाद धान से 67% चावल निकालने में परेशानी होती है. अब इस मामले का समाधान निकाला जा चुका है और मिल किसानों से धान की खरीद रहे हैं.

बाकी है अनाज की खरीद
अभी तक के आंकड़ों की मानें तो पंजाब की मंडियों से 80.33 लाख मीट्रिक टन अनाज उठाया लिया गया है, लेकिन अभी 22.19 प्रतिशत अनाज उठाना बाकी है. यहां करीब 105.53 मीट्रिक टन धान की आवक हुई, जिसमें से 103.23 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा गया. अभी तक आवक का  97.83 प्रतिशत तक धान खरीदा जा चुका है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में पराली जलाने से हुआ भयंकर प्रदूषण, सबक लेकर हरियाणा सरकार ने उठाये सख्त कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
कैसे होती है कमल की खेती, खेत से लेकर बाजार तक कितना मुनाफा?
Green Chilli's Seeds Farming:हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
हरी मिर्च के बीज से कैसे तैयार होता है नया पौधा, जान लें तरीका
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
खेती-किसानी में क्या होता है FPO, इससे क्या-क्या फायदा उठा सकते हैं किसान?
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget