एक्सप्लोरर

गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका

बाजार की मिलावटी मिर्च छोड़िए अब घर की छत पर उगेगी एकदम ताजी और तीखी लाल मिर्च. सिर्फ 1 छोटे गमले में कैसे साल भर मिर्च हासिल कर सकते हैं. जानें सबसे आसान और असरदार तरीका.

भारत में बहुत से लोगों को तीखा खाना पसंद होता है. तीखे के लिए खाने में मिर्च की मात्रा सही होनी चाहिए. कुछ लोग हरी मिर्च का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं. तो कई लोग पिसी हुई लाल मिर्च से तीखापन बढ़ाते हैं. लेकिन अक्सर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की खबरें आती रहती हैं. अगर आप नहीं चाहते इसकी क्वालिटी से सौदा करना. तो फिर आप अपने घर की छत पर ताजी और तीखी लाल मिर्च खुद ही उगा सकते हैं. इस काम का भी अपना ही एक अलग मजा है. 

मिर्च का पौधा घर के छोटे से गमले में भी बेहद आसानी से तैयार हो जाता है. कई बार लोग बड़े शौक से पौधा तो लगा लेते हैं. पर कुछ ही दिनों में फूल झड़ने लगते हैं या पत्तियां मुड़कर सूखने लगती हैं. क्योंकि सही तकनीक और तरीके इस्तेमाल नहीं किए जाते हैं. अगर अगर सही तकनीक, सही मिट्टी और थोड़ी सी देखभाल का ध्यान रखते हैं. तो एक ही गमले से आपको पूरे साल भर ढेर सारी तीखी मिर्च मिल सकती है. किचन गार्डनिंग का यह तरीका बहुत आसान है और इसके लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ती. चलिए आपको बताते हैं कि गमले में कैसे उगा सकते हैं तीखी लाल मिर्च.

इस तरह करें उगाने की शुरुआत

अपने घर में मिर्च उगाने के लिए सबसे पहले कम से कम 10 से 12 इंच का गमला लेना होगा. जिसके नीचे ड्रेनेज होल यानी पानी निकलने का छेद जरूर बना हो. इसके बाद मिट्टी तैयार करने की बारी आती है मिर्च के पौधे के लिए ऐसी मिट्टी तैयार करें जिसमें पानी बिल्कुल न रुके. इसके लिए 50 फीसदी सामान्य बगीचे की मिट्टी, 30 फीसदी सड़ी हुई गोबर की खाद और 20 फीसदी रेत मिलाकर एक बढ़िया पोटिंग मिक्स बना लें. 

बीज के लिए आप रसोई में मौजूद सूखी लाल मिर्च के मोटे और सही बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चाहें तो किसी अच्छी नर्सरी से हाइब्रिड बीज भी ले सकते हैं. बीजों को मिट्टी में आधा इंच गहराई पर दबाएं और ऊपर से हल्का पानी छिड़क दें. लगभग 7 से 10 दिनों में छोटे पौधे बाहर निकल आएंगे. जब पौधे 4 से 5 इंच लंबे हो जाएं तो उन्हें बड़े गमले में अलग-अलग जगह लगा दें.


गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका

इन बातों का रखें ध्यान

मिर्च के पौधे को सबसे ज्यादा जरूरत अच्छी धूप की होती है. गमले को ऐसी खुली जगह पर रखें जहां दिन भर में कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप आती हो क्योंकि कम धूप मिलने पर पौधे में फल और फूल नहीं बनते. पानी देते समय हमेशा ध्यान रखें कि गमले की मिट्टी कभी भी दलदली न बने जब ऊपर की 1 इंच मिट्टी सूखी लगे तभी पानी डालें. पौ

पौधे को घना बनाने के लिए जब पौधा 6 से 8 इंच का हो जाए तो ऊपर से उसकी मुख्य टहनी की हल्की प्रूनिंग यानी 2G कटिंग कर दें. ऐसा करने से पौधे में साइड से ढेर सारी नई शाखाएं फूटेंगी. जितनी ज्यादा शाखाएं होंगी, कलियां और मिर्चें भी उतनी ही ज्यादा लगेंगी. इसके अलावा जब पौधे पर फूल आने लगें तो पानी की मात्रा थोड़ी कम कर दें. जिससे फूल नहीं झडेंगे.


गमले में उगाएं तीखी लाल मिर्च, जानें ले तरीका

यह भी पढ़ें: तुलसी में रोज पानी डालना सही है? मौसम के हिसाब से जानें सही तरीका

फूल झड़ने से रोकने के उपाय

अक्सर मिर्च के पौधे में मरोड़िया रोग यानी लीफ कर्ल और माहू कीट का खतरा रहता है. जिससे पत्तियां मुड़ जाती हैं. इससे बचाव के लिए हर 15 दिन में 5ml नीम के तेल का स्प्रे पत्तियों के दोनों तरफ अच्छी तरह करें. पौधे को लगातार पोषण देने के लिए महीने में एक बार दो मुट्ठी वर्मीकंपोस्ट और आधा चम्मच सीवीड दानेदार खाद गमले की गुड़ाई करके जड़ों के पास डालें. 

पोटाश की कमी पूरी करने के लिए आप केले के छिलके का लिक्विड फर्टिलाइजर भी दे सकते हैं. जिससे मिर्च का साइज बड़ा और तीखापन एकदम बढ़िया बनता है. जब मिर्चें पूरी तरह पककर गहरे लाल रंग की हो जाएं. तभी उन्हें कैंची से काट सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: व्हाट्सएप से ही बुक हो जाएगी खाद, किसानों को करना होगा बस ये काम

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
अब गन्ने में नहीं लगेगा लाल सड़न रोग! 12 नई किस्मों को मिली मंजूरी
बिहार में फिर शुरू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?
बिहार में फिर शुरू होगी फसल बीमा योजना, जानें कब से कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन?
गेहूं की खेती में अपनाएं सहफसल का तरीका, एक साथ मिलेगा 2 फसलों का लाभ
गेहूं की खेती में अपनाएं सहफसल का तरीका, एक साथ मिलेगा 2 फसलों का लाभ
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
धान की जगह दूसरी फसल उगाएं, सरकार देगी 8,000 रुपये प्रति एकड़
Advertisement

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का अनर्थ कांड ! | Sansani | ABP News
CJP का अगला मोर्चा Gyanesh Kumar के खिलाफ? सामने आईं 4 मांगें | Dharmendra Pradhan | SIR | EC
SIR Controversy: SIR पर संग्राम...विपक्ष के सवालों के बीच EC ने क्यों बदला तरीका? | Gyanesh Kumar
Chitra Tripathi | Fly Dubai Accident: 174 जिंदगी बचाने वाला 'हिंदुस्तानी हीरो' | ABP News
Fly Dubai Accident: Captain Smit Machchhar ने कैसे बचाई 174 जानें..PM Modi से बताया पूरा सच
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
लद्दाख की 28 जगहों के भारत ने नाम बदले, चीन को लग सकता है झटका
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
अभिजीत दिपके के बयान पर भड़के रामदास आठवले, बोले- 'उनके दिमाग...'
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
15 छक्के 13 चौके, टीम इंडिया ने बना दिया टी20 का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक-तिलक चमके
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? वायरल वीडियो का सच आया सामने
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए थे राजपाल यादव? सच आया सामने
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
क्या पहले से अटैक का था प्लान? हमामी ने क्यों की प्लेन क्रैश की कोशिश, इनसाइड स्टोरी
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
होर्मुज में कुवैती टैंकर पर हमला, 5 भारतीय नाविकों को किया गया रेस्क्यू, जानें पूरा मामला
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
OpenAI ने 100 से ज्यादा कंपनियों को भेजा अलर्ट, AI एजेंट्स ने लगाई डेटा में सेंध!
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
असली याराना!' दोस्त को बचाने Dog Catcher पर टूटा पड़ा कुत्ता, वीडियो वायरल
Embed widget