एक्सप्लोरर

इस खास सब्जी की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं अप्लाई

परवल की खेती पर शासन की तरफ से किसानों को 12 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की छूट दी जा रही है. किसान भाई कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

परवल की खेती करने वाले किसानों के लिए सरकार काफी फायदेमंद साबित हो रही है. तभी तो अब परवल की खेती करने वाले किसानों को सरकार 12,000 रुपये अनुदान देने की बात कह रही है. उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में 10 हेक्टेयर का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किसानों का चयन किया जाएगा. किसानों को अनुदान की राशि उसके बैंक अकाउंट में सीधे पहुंचेगी.

प्रदेश के कई जिलों में किसान परवल की खेती कर रहे हैं. यह खेती कद्दू वर्गीय सब्जी की फसलों में शामिल है. इसकी खेती बहुवर्षीय की जाती है. परवल की अत्यंत ही सुपाच्य, पौष्टिक, स्वास्थ्यवर्धक और औषधीय गुणों से भरपूर सब्जी है.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है परवल

परवल शीतल, पित्तनाशक, हृदय और मूत्र संबंधी रोगों में काफी लाभदायक है. इसका उपयोग मुख्य रूप से सब्जी, अचार और मिठाई बनाने के लिए किया जाता है. उद्यान विभाग के विशेषज्ञों के अनुसान परवल में विटामिन, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है. निर्यात के नजरिये से अगर देखा जाए तो परवल एक महत्वपूर्ण सब्जी है. अगर उत्पादक परवल की खेती वैज्ञानिक तकनीक से करें तो इसकी फसल से अच्छी उपज ली जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

पीएम किसान सम्मान निधि का किसानों को मिल रहा लाभ, जल्द जारी होगी 19वीं किस्त

निकली भूमि को छोड़, सभी जगह हो सकती है परवल की खेती

निचली भूमि को छोड़कर किसी भी प्रकार की भूमि में की परवल की खेती की जा सकती है, लेकिन उचित जल निकास वाली जीवांशयुक्त रेतीली या दोमट मिट्टी इसके लिए सबसे अच्छी मानी गई है. इसकी लताएं यानि बेल पानी के रुकाव को सहन नहीं कर पाती हैं. यही कारण है कि इसलिए ऊंचे स्थानों वालों जमीन की सबसे उपयोगी होती है.

इस प्रकार कर सकते हैं आवेदन

किसान कृषि विभाग की वेबसाइट पर किसी भी कार्य दिवस में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की हार्टकॉपी निकालेगी. उस कॉपी के साथ किसान खतौनी की नकल, दो फोटो, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, पासबुक की फोटो कॉपी के साथ ऑफिस में जमा कर सकते हैं. योजना के तहत चयन के बाद किसानों को पौधा व खाद उपलब्ध कराई जाएगी. यह सब नकद दिया जाएगा. अनुदान की राशि किसान बैंक अकाउंट में पहुंचेगी.

ये भी पढ़ें-

ये किसान ले सकते हैं पीएम फसल बीमा योजना का फायदा, इस तरह आसानी से कर सकते हैं अप्लाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई
दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget