एक्सप्लोरर

गेंदे के फूलों की खेती के लिए प्रेरित कर रही इस राज्य की सरकार, दे रही है सब्सिडी

Marigold Flower Cultivation: बिहार सरकार किसानों को गेंदे के फूलों की खेती करने के लिए अनुदान दे रही है. सरकार की ओर से किसानों को इस फूल की खेती करने के लिए 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी दी जा रही है.

Subsidy on Marigold Flower Cultivation: गेंदे के फूल का इस्तेमाल पूजा पाठ से लेकर सजावट के कामों में किया जाता है. ये फूल देखने में बेहद खूबसूरत होता है. इस फूल की खेती को बढ़ावा देने के लिए बिहार राज्य की सरकार किसानों को अनुदान दे रही है. बिहार सरकार ने गेंदे के फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एक नई योजना बनाई है. जिसके तहत गेंदे के फूलों की खेती के लिए सरकार 70 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है. गेंदे के फूलों की खेती लाभप्रद है. इन फूलों को हर समय मांग होती है. इन फूलों को शादी-विवाह, धार्मिक अनुष्ठानों और सजावट में प्रयोग किया जाता है.

सरकार देगी 70 फीसदी तक अनुदान

बिहार सरकार का मानना है कि किसानों को गेंदे के फूलों की खेती से अधिक पैसा मिलेगा. साथ ही इससे राज्य में लोगों को काम भी मिलेगा. किसान इस योजना के तहत एक एकड़ में गेंदे के फूलों की खेती करने के लिए 40,000 रुपये खर्च करेंगे. सरकार 28,000 रुपये या 70 प्रतिशत खर्च अनुदान के रूप में प्रदान करेगी.

बिहार में बढ़ेगी फूलों की खेती

किसानों को इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित जिले के उद्यान विभाग/कृषि विभाग में आवेदन करना होगा. किसानों को आवेदन के साथ भूमि पट्टा, बीज, खाद और अन्य सामग्री की खरीद का दस्तावेज जमा करना होगा.सरकार का मानना है कि बिहार में गेंदे के फूलों की खेती इस योजना से बढ़ेगी. इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और राज्य में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे.

इन बातों का रखें खास ध्यान

गेंदे के फूलों की खेती के लिए दोमट मिट्टी सबसे अच्छी मानी जाती है. इसकी खेती के लिए 6-8 घंटे का धूप जरूरी है. गेंदे के फूल की खेती करने के लिए प्रति एकड़ के हिसाब से करीब 10 टन खाद की जरूरत होती है. वहीं, गेंदे के फूलों की खेती के लिए प्रति एकड़ 100 किलोग्राम यूरिया, 50 किलोग्राम डीएपी, और 50 किलोग्राम पोटाश की भी जरूरत रहती है. इसके अलावा गेंदे के फूल की खेती के लिए सिंचाई की बढ़िया व्यवस्था भी होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- क्यों हल्दी की खेती को माना जाता है कमाई वाली फसल, यहां समझिए पूरा गणित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
मसाला उत्पादन में कौन है नंबर-1, देखें किन राज्यों का दबदबा?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
चुकंदर की खेती कैसे होती है, इसके लिए कितनी जमीन और पैसे की जरूरत?
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
बायोगैस प्लांट कैसे लगाएं? जानें गोबर से गैस बनाने का तरीका
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख
कृषि स्नातकों के लिए मौका! बिजनेस शुरू करने के लिए सरकार देगी 4.5 लाख

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
शिवसेना UBT में कलह! संजय राउत के बयान पर भड़कीं प्रियंका चतुर्वेदी, क्या कहा?
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget