एक्सप्लोरर

GI Tag: बनारसी पान और बनारसी लंगड़ा आम को मिल गया है जीआई टैग...लिस्ट में रामनगर बैंगन और आदमचीनी चावल का भी नाम!

GI Tag Agriculture: इस साल यूपी के 11 कृषि उत्पादों को जीआई टैग मिला है, जिसमें अब बनारसी पान, लंगड़ा आम, रामनगर भंटा और आदमचीनी चावल का नाम भी जुड़ चुका है.

GI Tag Agri Products: भारत के तमाम देसी उत्पाद पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रहे हैं. हालांकि कुछ उत्पादों को पहले से ही दूसरे देशों में पसंद किया जाता है, लेकिन विशेष स्थान से ताल्लुक रखने वाले उत्पादों को अब जीआई टैग (GI Tag) दिया जाने लगा है. इससे लोकल लेवल पर रोजगार के अवसरों को बढ़ाने में भी काफी मदद मिलती है. इसी तर्ज पर उत्तर प्रदेश के 4 कृषि उत्पादों को जीआई टैग प्रदान किया गया है. इनमें मशहूर बनारसी पान, बनारस का लंगड़ा आम, रामनगर भंटा और आदमचीनी चावल का नाम शामिल है. इस साल यूपी की झोली में 11 जीआई टैग चुके हैं. उत्तर प्रदेश कुल 45 जीआई टैग उत्पादों को रजिस्टर करवा चुकाै  है, जबकि इनमें से सबसे ज्यादा 22 उत्पाद अकेले काशी से ताल्लुक रखते हैं.

क्या है नए जीआई टैग उत्पादों की खूबियां

उत्तर प्रदेश ने 4 नए कृषि उत्पादों को जीआई टैग के साथ रजिस्टर करवा लिया है. इनमें से सबसे ज्यादा मशहूर है बनारसी पान (Banarasi Paan) और लंगड़ा आम (Langda Aam). काशी के ये दोनों उत्पाद ना सिर्फ स्वाद के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, ब्लकि इनके अपने हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं. काशी क्षेत्र में पैदा होने के चलते बनारसी पान और लंगड़ा आम में कई अनोखे न्यूट्रिएंट्स मौजूद होते हैं. वहीं रामनगर भंटा के नाम से मशहूर सफेद गोल बैंगन भी काशी क्षेत्र में ही पैदा होता है. आदमचीनी भी यूपी के चंदौली समेत आसपास के इलाकों में पैदा होने वाली चावल की विशेष प्रजाति है.

दुनियाभर दस्तक देंगे यूपी के कृषि उत्पाद

इस साल उत्तर प्रदेश ने कुल 11 उत्पादों को जीआई टैग के तहत रजिस्टर करवाया है. इस उपलब्धी को लेकर जीआई विशेषज्ञ पद्मश्री डॉ रजनीकान्त ने मीडिया को बताया कि यूपी नाबार्ड और योगी सरकार के सहयोग से राज्य ने 11 नए जीआई टैग उत्पाद रजिस्टर किए हैं. इनमें बनारसी लंगड़ा आम (GI No.716), बनारसी पान (730), रामनगर भंटा (717) और आदमचीनी चावल हैं, जो अब जल्द ही इंटकनेशनल मार्केट में अपनी जगह बना लेंगे. इससे पहले काशी को मिले कुल 22 जीआई टैग उत्पादों से 20 लाख लोगों का रोजगार जुड़ा है. इन उत्पादों से सालाना 25,500 करोड़ का बिजनेस होता है.

इन उत्पादों को भी मिलने वाला है जीआई टैग

जीआई एक्सपर्ट डॉ. रजनीकान्त बताते हैं कि जीआई टैग आवेदन की प्रक्रिया थोड़ी लंबी और नियम-कानूनों के तहत फॉलो की जाती है. यूपी सरकार की मदद से राज्य के कुल 20 उत्पादों को जीआई टैग दिलवाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसमें से 11 उत्पाद रजिस्टर हो चुके हैं. बाकी बचे 9 उत्पादों में बनारस का लाल पेड़ा, तिरंगी बर्फी, बनारसी ठंडई और बनारस लाल भरवा मिर्च के अलावा चिरईगांव का करौंदा भी शामिल है.

क्या होता है जीआई टैग

किसी विशेष स्थान से ताल्लुक रखने वाले लोकल प्रोडक्ट, जो अपने खूबियों से दुनियाभर में एक विशेष पहचान बना लेते हैं, उन्हें प्रमाणीकरण प्रदान करने के लिए एक विशेष प्रोसेस फॉलो की जाती है. जब उत्पाद का सत्यापन हो जाता है तो उस भौगोलिक सांकेतिक टैग यानी जीआई टैग (Geographical Indication Tag) प्रदान कर दिया जाता है. जीआई टैग के तहत रजिस्टर उत्पादों की डिमांड भी दुनिया बढ़ने लगती है और लोकल लेवल पर रोजगार के अवसर पैदा होते हैं.

यह भी पढ़ें:- बारिश में बढ़ते मच्छरों को रोक देगी ये अकेली मछली... एक्वेरियम, स्विमिंग पूल, तालाब कहीं भी पाल सकते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Samman Nidhi: क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
क्या सरकारी नौकरी करने वाले किसान भी उठा सकते हैं किसान निधि का फायदा, जान लें नियम
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
'ड्रोन दीदी' बनने के लिए कैसे करें आवेदन, कौन सी महिलाएं उठा सकती हैं योजना का लाभ
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
मानसून में उगाएं खीरा की ये वैरायटी, मिलेगी बढ़िया पैदावार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार
देसी गाय पालने पर मिल रही बंपर सब्सिडी, 10 से 15000 तक देगी सरकार

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget