एक्सप्लोरर

बीजेपी शासित राज्यों में किसानों को आसानी से मिल जाएंगे 12 हजार रुपये, गैर बीजेपी शासित राज्यों में क्या होगा?

पीएम किसान निधि योजना के तहत किसानों को अब 12 हजार रुपये मिल सकते हैं. इस योजना की शुरुआत किसानों की आर्थिक मदद के लिए की गई थी.

किसानों के आर्थिक विकास के लिए केंद्र व राज्य सरकारें तमाम योजनाएं चलाती हैं. केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जाने वाले सबसे बड़ी योजना में पीएम किसान सम्मान निधि का नाम सबसे ऊपर आता है. इस योजना के तहत किसान भाइयों को धनराशि भेजी जाती है, जिसका इस्तेमाल वह खेती के कार्यों में लेते हैं. योजना का लाभ पा रहे किसानों के लिए बढ़िया खबर है.

दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा था कि सरकार बनने पर योजना के लाभार्थियों को 12 हजार रुपये दिए जाएंगे. साथ ही, एमपीसी पर फसल खरीदने व बोनस देने की बात भी पीएम ने कही थी. ऐसे में अब जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, उन राज्यों के किसानों को 12 हजार रुपये मिल सकते हैं. 12 हजार में से 6 हजार रुपये केंद्र और 6 हजार रुपये प्रदेश सरकार देगी.

अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को साल में 6 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है. ये राशि उनके बैंक अकाउंट में तीन किस्तों में पहुंचती है. अभी तक योजना के तहत कुल 15 किस्त जारी की जा चुकी हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, अब बीजेपी शासित राज्यों में किसान भाइयों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये मिल सकते हैं. जबकि गैर बीजेपी शासित राज्यों में किसानों को 12 हजार रुपये मिलना उतना आसान नहीं होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन राज्यों में केंद्र सरकार की तरफ से दी जाने वाली राशि के अलावा अतिरिक्त राशि प्रदान करने के लिए राज्य सरकारों की इच्छा होनी जरूरी है.

कब जारी हुई थी आखिरी किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड दौरे के समय 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के बैंक खाते में योजना के तहत 15वीं किस्त के रुपये ट्रांसफर किए थे. इस योजना का मकसद किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना और उन्हें सम्पन्न बनाना है.

इन बातों का रखा जा सकता है ध्यान

  • प्रदेश की आर्थिक स्थिति
  • किसानों के प्रति प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता
  • प्रदेश में किसानों की संख्या

यह भी पढ़ें- मिचौंग को लेकर किसानों के लिए जारी हुई चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget