एक्सप्लोरर

एमएसपी पर बेचनी है फसल तो फटाफट कराएं रजिस्ट्रेशन, आगे बढ़ी डेट

सरकार ने एमएसपी खरीद के लिए किसानों के पंजीकरण की तिथि 14 अक्टूबर 2024 तक बढ़ा दी है. किसान ऑनलाइन या ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं.

अब कोई किसान अपनी फसल को एमएसपी पर बेचना चाहते हैं और उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ है तो उनको अब चिंता करने की जरुरत नहीं है. क्योंकि अब रजिस्ट्रेशन की तिथि सरकार ने बढ़ा दी है. बिना रजिस्ट्रेशन के किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा.

मध्य प्रदेश के किसानों के लिए राहत दिए जाने की बात है. राज्य सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी पर धान, ज्वार और बाजार की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी है. ताकि किसान अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें. अब किसान खरीफ मार्केटिंग वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान, ज्वार और बाजरा खरीद के लिए 14 अक्टूबर 2024 तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, क्योंकि सरकार ने रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ा दी है. ऐसा इसलिए किया गया है कि काफी किसान अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाए थे, ऐसे किसानों के लिए बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की तिथि की बात काफी राहत भरी है.  

यह भी पढ़ें- घोंघा पालन कर बन जाएंगे पैसे वाले! जान लें किन बातों का रखना होगा खास ख्याल

मोबाइल फोन से खुद कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

मोबाइल फोन से किसान घर बैठे ऑनलाइन अपनी फसल का पंजीकरण कर सकते हैं. इसके लिए किसानों को ई-उपार्जन पोर्टल या ऐप पर जाना होगा. यहां पर किसानों को अपनी भूमि और खाता संबंधी जानकारी देनी होगी. इसके अलावा किसान एमपी किसान ऐप के माध्यम से भी पंजीकरण कर सकते हैं. इस एप को कोई भी गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकता है. इसके बाद ई-उपार्जन वाले विकल्प पर जाएं और फिर अपनी जमीन यानि खेती, अनाज और बैंक खाता संबंधी आवश्यक जानकारी भरें.

ऐसे होगा ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

किसानों को पंजीकरण के लिए ऑफलाइन की भी सुविधा है. यह फ्री में होगा. इसके लिए किसान ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में सुविधा केंद्र, तहसील कार्यालयों में सुविधा केंद्र, सहकारी समितियों और सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर मुफ्त में पंजीकरण कराए जाने की सुविधा है.

यह भी पढ़ें- एक कॉल पर घर पर ही होगा पशुओं का इलाज, चलाई जाएंगी इतनी वेटरनरी वैन

किसान एमपी ऑनलाइन कियोस्क सेंटर, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे के जरिए भी किसान फसल का रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. निर्धारित फीस देकर इन जगहों पर रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है. किसान को प्रति रजिस्ट्रेशन के लिए 50 रुपये निर्धारित शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें- Banana Farming: गेहूं-मक्का छोड़ करें केले की ​खेती, कुछ ही समय में होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget