एक्सप्लोरर

Paddy Harvesting: अब पास के बिना कंबाइन हार्वेस्टर नहीं चला सकते किसान, यहां से मिलेगी परमिशन, जानें क्या हैं नए नियम

Pass for Combine Harvester: कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई करके बची ठूंठ और डंठल को किसान आग लगा देते हैं. इसे रोकने के लिए यूपी और बिहार में कटाई के लिए SMS सिस्टम लगाना अनिवार्य कर दिया गया है.

Permission for Harvester Machine: देश में पराली जलाने की घटनायें पूरी तरह बंद नहीं हो पाई हैं. चलती पराली से बढ़ते प्रदूषण के बीच अब राज्य सरकारों ने सख्ती बरतने का फैसला लिया है. कई राज्यों में धान की पराली में आग लगाने वाले किसानों से जुर्माना वसूला गया है तो कई किसानों को हवालात की हवा भी खानी पड़ रही है. कंबाइन हार्वेस्टर से धान की कटाई करने वालों पर भी सख्ती की जा रही है.

अब कंबाइन हार्वेस्टर या धान काटने की मशीन के साथ एसएमएस यानी सुपर स्टा मैनेजमेंट सिस्टम (Super Straw Management System) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं बिहार के कई जिलों मे अब कंबाइन हार्वेस्टर से धान काटने (Paddy Harvester) के लिए किसानों को पास बनवाने के आदेश मिले हैं. पास-परमिशन के बिना कंबाइन हार्वेस्टर (Combine Harvester) चलाने पर प्रशासन जमकर सख्ती बरत रहा है.

पास बनवाने के लिए एसएमएस आवश्यक
बिहार के सभी जिलों में धान की कटाई के लिए अब कंबाइन हार्वेस्टर के मालिकों को कृषि विभाग से परमिशन लेनी होगी. साथ ही, पास बनवाने के लिए कंबाइन हार्वेस्टर के मालिक या किसान को एक शपथ पत्र भी जमा करवाना होगा, जिसमें ये लिखा हो कि 'अपने कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) लगा लिया है'. इसके लिए अपने जिले के नजदीकी कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

पास के लिए अप्लाई करने के बाद अगर वेरिफिकेशन में एसएमएस नहीं मिलता है तो पास नहीं दिया जाएगा. अब धान की कटाई करते समय कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस नहीं लगा होगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर बिहार कृषि विभाग ने नई गाइडलाइंस भी जारी कर दी है. अब कंबाइन हार्वेस्टर का इस्तेमाल करने वालों पर अधिकारियों की नजर रहेगी. प्रखंड स्तर से जिला स्तर तक इसकी मॉनिटरिंग  की जाएगी.

कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस लगाने के फायदे
ऐसा नहीं है कि सभी किसान लापरवाही बरतते हैं. देश में कई प्रगतिशील या सामान्य किसान भी हैं, जो पहले से ही धान की कटाई के लिए कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं. बता दें कि कंबाइन हार्वेस्टर में एसएमएस सिस्टम लगाकर धान की कटाई करने से फसल अवशेषों में जलाने लायक कुछ नहीं बचता. इस मशीन से फसल अवशेष के छोटे-छोटे टुकड़े खेत में ही फैल जाते हैं, जो खेत की जुताई करते समय मिट्टी में मिल जाते हैं.

बाद में यही फसल अवशेष गलकर की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ाते हैं. वहीं दूसरी तरफ सादा कंबाइन हार्वेस्टर चलाकर धान काटने से फसल की ठूंठ जमीन में ही रह जाती है, जिसका प्रबंधन मुश्किल होता है और इसे जला दिया जाता है. इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने अब कंबाइन हार्वेस्टर मशीन में सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम (SMS) लगाना अनिवार्य कर दिया है.

पराली जलाने के नुकसान
उत्तर भारत में पराली जलने से पर्यावरण प्रदूषण (Air Pollution) बढ़ गया है. इससे बच्चे और बड़े-बुजुर्गों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है. एक रिसर्च के मुताबिक, फसल अवशेषों को जलाने से वायुमंडल में कार्बनडाइ ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाती है. लगभग 1 टन फसल अवशेष जलाने से 60 किग्रा. कार्बन मोनोऑक्साइड और 2 किग्रा सल्फर डाईऑक्साइस गैस निकलती है. ये हवा को जहरीला बनाने और लोगों को बीमार करने के लिए काफी है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में किसानों को मिले 10,000 सोलर पंप, सरकार दे रही 60% अनुदान, यहां मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Green Chilli Farming: बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से मिर्च खरीदना भूल जाओगे! गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
खतरे में खरीफ की फसल: देश के 397 जिलों में सामान्य से कम बारिश, गंगा किनारे के किसान परेशान
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
इस सीजन में अदरक की खेती से होगी मोटी कमाई, बस नोट कर लें ये सही विधि
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज
धान के खेत से होगी 1 लाख की एक्स्ट्रा इनकम, बस साथ में लगा दें यह चीज

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget