एक्सप्लोरर

यहां किसानों के लिए मुनाफा बनी बारिश, सिंचाई में डीजल का खर्च बचा, बिजली का बिल भी कम हो गया

उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा समेत कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों में हल्की बारिश हुई है. आने वाले दिनों में भी ऐसी ही बारिश होने की संभावना है. इससे फसलों को खासा फायदा होगा.

Light Rain Benefit: खेती में हर साल किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. बाढ़, बारिश और सूखे में किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है. देश के कई हिस्सों में पाला भी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है. पिछले कुछ दिनों में देश के कई राज्यों में हलकी बारिश हुई है. ये बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है. किसानों को तो इस बारिश से काफी फायदा भी हो गया है. 

डीजल-बिजली का बिल, दोनों में फायदा
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब समेत कुछ राज्यों में पिछले कुछ दिनों में हलकी बारिश हुई है. इसका पफायदा आने वाले दिनों में किसानों को मिलेगा. विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में हिसार और जींद में हल्की बारिश हुई है. इस तरह की बारिश से चना, गेहूं और सरसों को अधिक फायदा मिलेगा. किसानों को सिंचाई के लिए डीजल और बिजली की जरूरत होती है. लेकिन अब बारिश होने के कारण डीजल का खर्च बच जाएगा. वहीं, बिजली का बिल भी कम हो जाएगा. 

28, 29 जनवरी को हो सकती है बारिश
विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दी की बारिश अभी थमने वाली नही ंहै. ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि इस महीने 28 और 29 जनवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है. इससे फसलों को दोबारा पानी मिल जाएगा. फसल अच्छी तरह से पनप सकेंगी. विशेषज्ञों का कहना है कि दो दिन हल्की बारिश की ही संभावना है. तेज बारिश या फिर ओलावृष्टि लायक मौसम नहीं है. इस बारिश से भी फसलों को पफायदा होगा. 

पश्चिमी विक्षोभ से हो रही बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, हिसार में मंगलवार को 4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई है. यह बारिश पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुई है. आईएमडी चंडीगढ़ के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को हरियाणा में 0.1 मिमी बारिश हुई. यह सामान्य से 93 प्रतिशत कम है. किसानों का कहना है कि हल्की बारिश होने से फसलों को लाभ मिलेगा. लेकिन ओलावृष्टि हुई तो पफसलें बर्बाद हो जाएंगी. इससे चना, सरसों, गेहूं सभी फसलें प्रभावित हो सकती हैं. 

गेहूं में रतुआ रोग का बढ़ा खतरा
हल्की बारिश जहां किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रही है. वहीं इससे मौसम में जो नमी बनी हुई है. उससे नुकसान होने का खतरा भी बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि कम तापमान और अधिक नमी का बना रहना गेहूं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे मौसम में गेहूं में रतुआ रोग लगने का खतरा अधिक रहता है. 

 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- नेचुरल-ऑर्गेनिक खेती करने वालों को भी बजट से कई उम्मीदें, कैमिकल फ्री प्रोडक्शन के लिए चाहते हैं ऐसा मॉडल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
नवरात्रि में किन राज्यों में घटती है प्याज की खपत? टॉप-5 राज्य कौन-से?
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
सरकार की बड़ी योजना, किसान परिवारों को दुर्घटना पर मिलेंगे 5 लाख रुपये
कपास किसान ध्यान दें! इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा MSP का लाभ
कपास किसान ध्यान दें! इस तारीख तक रजिस्ट्रेशन जरूरी, तभी मिलेगा MSP का लाभ
9 लाख किसानों को राहत, फसल नुकसान की भरपाई के लिए मिले 493 करोड़
9 लाख किसानों को राहत, फसल नुकसान की भरपाई के लिए मिले 493 करोड़

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले- 'एक वक्त था जब मैं...'
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
Embed widget