एक्सप्लोरर

Successful Farmer: रिक्शा खींचने वाले ने शुरू किया खेती से जुड़ा ये बिजनेस, अब हो रहा है लाखों का मुनाफा

Agri Business: एक रिक्शा चलाने वाले के संघर्षों से भला कौन अंजान है, लेकिन धर्मवीर कंबोज ने कड़ी मेहनत करके अपनी नई कहानी लिखी. आज ये शख्स एग्री बिजनेस करने वाले आंत्रप्रेन्योर के नाम से फेमस हैं.

Success Story: तकदीर तो एक रिक्शा चलाने वाली की भी होती है, वो कब बदल जाए कुछ पता नहीं. ऐसा ही कुछ दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाने वाले धर्मवीर कंबोज के साथ भी हुआ, जिन्होंने तकदीर के भरोसे ना बैठकर मेहनत करना लाजमी समझा और आज पूरी दुनिया उन्हें एक सफल किसान और आंत्रप्रेन्योर के नाम से जानती है. हरियाणा के यमुना नगर के धामला गांव निवासी धर्मवीर कंबोज ने सबसे पहले औषधीय खेती से अपना सफर शुरू किया, जब सफलता मिली तो अड़ोस-पड़ोस के किसान भी औषधीय खेती करने लगे. इन औषधियों से कुछ उत्पाद बनाना चाहते थे, जिसके लिए खुद ही एक प्रोसेसिंग मशीन बना दी और देश-दुनिया में इनकी बनाई मशीन का निर्यात हो रहा है. धर्मवीर कंबोज के इस सफर में केंद्रीय कटाई उपरांत अभियांत्रिकी और प्रौद्योगिकी संस्थान(सीफेट), लुधियाना का भी सहयोग रहा है.

सालाना 20 लाख रुपये की आमदनी
धर्मवीर कंबोज ने साल 1987 तक दिल्ली की सड़कों पर रिक्शा चलाया. एक एक्सीडेंट के बाद कंबोज बापस गांव लौट आए और खेती चालू कर दी. वहां दिल्ली में खुद का रिक्शा नहीं था, इसलिए रोजाना 6 रुपये का किराया भी भरना पड़ता था, लेकिन आज अपनी सूझ-बूझ से सालाना 15 से 20 लाख रुपये की आमदनी हो रही है. कंबोज ने जो फूड प्रोसेसिंग मशीन इजाद की है, उसे multipurpose food processing (MPP) नाम दिया गया है, जिसे अब बिजनेस अमेरिका, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया, इटली और जिम्बावे समेत 15 देशों में निर्यात किया. 

औषधीय खेती से नए सफर का आगाज
दिल्ली से गांव लौटने के बाद धर्मवीर कंबोज ने कई कार्यक्रमों और प्रशिक्षण केंद्रों में जाकर खेती के बारे में जाना. अधिक जानकारी के लिए साल 2004 में राजस्थान भी पहुंचे, जहां एलोवेरा जैसी तमाम औषधीय फसलों की खेती के बारे में जाना और गांव अपने गांव लौटकर इन्हीं फसलों को उगाना चालू कर दिया. इससे अच्छी आमदनी मिल रही थी, लेकिन कंबोज अब औषधियों के प्रोसेसिंग बिजनेस के बारे में सोच रहे हैं. इस बीच बैंक के एक कर्मचारी ने बताया कि इस काम में कई प्रोसेसिंग मशीनें लगती है, जिससे कई तरह के प्रोडक्ट्स बना सकते हैं, लेकिन ये मशीनें काफी महंगी थी. फिर क्या था, धर्मवीर कंबोज ने खुद की किफायती मशीन बना ली. इस काम में करीब 8 महीने की कड़ी मेहनत लगी और इस तरह तैयार हुई मल्टी पर्पज फूड प्रोसेसिंग मशीन.

कैसे काम करती है ये मशीन
द इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मवीर कंबोज ने जो मशीन इजाद की है, वो सिंगल फेज मोटर से चलती है, जिसमें आंवला, एलोवेरा, जामुन और तमाम औषधियों के साथ-साथ बीज, फल और सब्जियों का प्रसंस्करण करके जूस और एंसेस निकाला जाता है. इस मशीन में तापमान को नियंत्रित करने का फीचर भी है. एक खास मशीन इजाद करके कंबोज ने अपने इनोवेशन को नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन से पेटेंट भी करवाया है. आज ये मशीन 1 घंटे में 200 किलो टमाटर की प्रोसेसिंग कर देती है. अपने प्रोसेसिंग के एग्री बिजनेस के अलावा धर्मवीर कंबोज ने हाइब्रिड टमाटर की खेती करके रिकॉर्ड प्रोडक्शन हासिल किया है. प्रोसेसिंग मशीन कोई पहले आविष्कार नहीं था. इससे पहले भी फसल पर कीटनाशक का स्प्रे करने वाली बैटरी चलित स्प्रेयर मशीन बनाई थी. इसी के साथ-साथ एक ही जमीन पर धनिया, लौकी और गन्ना उगाने का भी सफल प्रयास किया है.

दौलत और शौहरत सब मिल गई
आज विदेशों तक अपना बिजनेस फैलाकर धर्मवीर कंबोज एक आंत्रप्रेन्योर, बिजनेस मैन और इससे भी ज्यादा एक सफल किसान के तौर पर जाने जाते हैं. अपनी इन उपलब्धियों के बीच धर्मवीर कंबोज को राष्ट्रपति भवन में भी बतौर किसान वैज्ञानिक इनवाइट किया जा चुका है. साथ ही, कई ट्रेड फेयर और कृषि मेलों में अपनी प्रोसेसिंग मशीन की प्रदर्शनी भी लगा चुके हैं. कुछ समय पहले ही केन्या से 20 प्रोसेसिंग मशीनों का ऑर्डर भी मिला है. आज अपने इस काम से धर्मवीर कंबोज खुद तो बड़े बने ही है, अपने गांव और आस-पास के लोगों को भी रोजगार दिया है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: ड्रीम जॉब छोड़कर CAPF अफसर बना किसान, अब काली हल्दी और चंदन से ऐसे मोटी कमाई का है प्लान!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
कितने की आती है महाकौशली गाय, एक दिन में कितना देती है दूध?
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा
क्या है यूपी का राज्य पशुधन मिशन? किसानों को कैसे मिलेगा इसका फायदा

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: सभी पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की पांच सीटों के नतीजे, कौन मार रहा बाजी? पढ़ें अपडेट
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
गेहूं बोने से पहले करें ये 5 काम, बाद में नहीं होगी परेशानी
Embed widget