एक्सप्लोरर

Frost Effect: फसलों के लिए काल है पाला! बचाने के लिए अपनाएं ये देसी जुगाड़

ठंड पड़ रही है. इस मौसम में पाला पड़ना भी शुरू हो गया है. पाले से आमजीवन तो प्रभावित होता ही है. यह फसलों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है. इससे बचाव जरूरी है

Winter Effect On Rain: रबी सीजन चल रहा है. किसान खेतों में रबी फसलों की बुआई कर रहा है. गेहूं, दलहन, तिलहन, धान समेत अन्य फसलों को खेतों में बोया जा रहा है. वहीं, पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है. तापमान लगातार नीचे गिर रहा है. ऐसे में फसलों को नुकसान न हो. इसको लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. ऐसे में कृषि विशेषज्ञों और जानकारों से फसल से बचाव के लिए सुझाव लेने चाहिए. कृषि विशेषज्ञों 
 की मदद से यही बताने जा रहेे हैं कि इस पाले भरी ठंड में फसलों को कैसे बचाया जा सकता है

पाला पौधों को कैसे नुकसान पहुंचाता है?

कृषि वैज्ञानिक डॉ. विवेक राज ने बताया कि मौसम में अब पाला गिरना शुरू हो गया है. कुछ किसान फसल की बुआई कर रहे हैं तो देश के कई राज्यों में फसल बोई जा चुकी है. उनमें अंकुरण होकर पौधा बनना शुरू हो गया है. ठंड अधिक पड़ने पर पौधे में मौजूद पानी के जमने का खतरा रहता है. ऐसा हुआ तो पौधा पीला पड़कर तुरंत दम तोड़ सकता है. पाले की वजह से हर फसल पर प्रभाव पड़ता है

फिर पाले से फसलों को कैसे बचाएं

सिंचाई कर दीजिए

अधिक ठंड को नियंत्रित करने का काम पानी करता है. आपने देखा होगा कि समुद्र और विशाल नदी किनारे तापमान एक जैसा बना रहता है. यही तरीका फसल में अपनाना जरूरी होता है. ठंड अधिक पड़ने पर फसल, बाग या सब्जियों में हल्की सिंचाई कर देनी चाहिए. इससे उस क्षेत्र के आसपास का तापमान बढ़ जाता है. फसलों को नुकसान नहीं होता है. 

धुंआ कर सकते हैं

सरसों, मटर, आलू, टमाटर तथा पत्तेदार सब्जियों को अधिक पाले से बचाने के लिए देर रात खेत के उत्तर पश्चिम दिशा में घास फूंस जलाकर धुआं कर देना चाहिए. इससे एनवायरमेंट में धुएं की एक परत बन जाती है. पाला सीधे तौर पर फसल पर नहीं गिर पाता है. इससे तापमान कम नहीं होता और फसलों को नुकसान नहीं पहुंचता है. लेकिन इतना ध्यान रखें कि आग अधिक नहीं लगानी चाहिए.

पौधों को कवर करके

नर्सरी में प्याज, मिर्च, टमाटर, बैंगन आदि सब्जियां भी पाले से प्रभावित होती हैं. इन्हें बचाने के लिए पालीथिन या कुराली से ढक देना चाहिए. अन्य तरीके से भी फसल को कवर कर देना चाहिए. 

गंधक का प्रयोग करें

मटर, आलू, सरसों, टमाटर बचाने के लिए गंधक का छिड़काव कर देना चाहिए. यह कवर के तौर पर काम करता है. विशेषज्ञों के अनुसार, 600 से 800 ग्राम घुलनशील गंधक को 300 लीटर पानी में मिलाकर प्रति एकड़ छिड़काव कर देना चाहिए. 

ये भी पढ़ें: कोरोना की वजह से बढ़ी मांग! आज ही शुरू करें इन चीजों की खेती, मिलेगा मुंह मांगा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
यहां के गन्ना किसानों के खाते में आएगा दिवाली बोनस! सरकार ने दी मंजूरी
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
अपने किचन गार्डन में ऐसे उगाएं सफेद बैंगन, खत्म हो जाएगी सब्जी की टेंशन
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम
गाय-भैंस में दिखें लंपी रोग के लक्षण, तुरंत करें ये काम

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget