एक्सप्लोरर

Weather Alert: कई राज्यों में 1 मई तक बारिश का अलर्ट, फसल बचाने के लिए किसान भाई ये काम जरूर कर लें

देश में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अनुमान सामने आया है. 29 अप्रैल से एक मई तक देश के कई राज्यों में हलकी और तेज बारिश होने का अनुमान जताया है. किसान खेती को लेकर अलर्ट रहें.

Crop Damage: देश के गर्मी अधिक पड़ रही है. इसका असर आसमान पर अब साफ दिखने लगा है. मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम में राहत मिल रही है. अब मौसम विभाग की ओर से अपडेट सामने आ रही है. उसके अनुसार, 29 अप्रैल से एक मई तक पूर्वाेत्तर भारत में मौसम अपना मिजाज बदल सकता है. तेज बारिश, ओलावृष्टि, तेज हवा, बिजली की अधिक गरज भी देखने को मिल सकती है. 

पूर्वाेत्तर राज्यों में होगी तेज बारिश

मौसम विभाग ने पूर्वाेत्तर राज्यों में तेज बारिश, तेज बिजली गरज, ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने शनिवार से सोमवार तक बारिश होने का अंदेशा जताया है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है. बारिश अधिक होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं किसानोें से भी फसलों के बचाव करने की अपील की गई है. 

कई राज्यों में हो रही बारिश

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के दक्षिण तट पर पिछले 24 घंटे में बारिश दर्ज की गई है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, छत्तीसगढ़, बिहार समेत अन्य राज्यों में भी हलकी और कुछ जगह पर तेज बारिश हुई है. इससे तापमान गिरा है. पश्चिमबंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात भी बारिश दर्ज की जा रही है. 

यहां 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान

छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु और केरल में अगले 24 घंटे में बारिश हो सकती है. हालंाकि कुछ राज्यों में दो दिन में बारिश देखने को मिल सकती है. सिक्किम, ओडिशा और रायलसीमा में एक से दो दिन में बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, मराठवाड़ा, उत्तराखंड और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश हो सकती है. 

किसान ऐसे करें बचाव

बारिश को देखते हुए किसानों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है. हरे चने के खेत में सिंचाई करने में जल्दबाजी न करें. एक-दो दिन बारिश का इंतजार कर लें. यदि बारिश हो जाए तो आम में भी सिंचाई न करें. बारिश नहीं होती है तो एक सप्ताह में आम के पौधों में पानी लगा दें. भारी बारिश होने की संभावना लग रही है तो खेत में पानी निकासी के लिए नालियां टाइप बना दें. 

ये भी पढ़ें: Subsidy Scheme: इस राज्य में लगा किसानों को जोर का झटका, सब्सिडी हटी तो बढ़ गए बीज के दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
मटर की खेती से किसानों को होगा डबल फायदा! कमाई के साथ सुधरेगी मिट्टी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget