एक्सप्लोरर

Subsidy Scheme: इस राज्य में लगा किसानों को जोर का झटका, सब्सिडी हटी तो बढ़ गए बीज के दाम

हिमाचल प्रदेश में बीजों की कीमत बढ़ गई है. इसके पीछे वजह है कि हिमाचल सरकार ने बीजों पर मिलने वाली सब्सिडी बेहद कम कर दी है. इससे किसानों की जेब पर बोझ बढ़ा है

Subsidy Scheme In Himachal Pradesh: केंद्र सरकार और राज्य सरकार किसानों के हित में कदम उठाती रहती हैं. किसानों को सस्ती दरों पर बीज और उपकरण मिले. इसके लिए सब्सिडी दी जाती है. सब्सिडी मिलते ही बीज व उपकरणों के दाम आधे से कम में हो जाते हैं. वहीं, सब्सिडी हटते ही बीजों के दाम फिर से बढ़ जाते हैं. ऐसा ही झटका हिमाचल प्रदेश में किसानों को मिला है. किसान परेशान हो गए हैं. जो पहले बीज उन्हें सस्ती दरों पर मिल रहे थे. अब उनमें बढ़ोत्तरी हो गई है. किसानों ने राज्य सरकार से राहत की मांग की है. 

15 रुपये तक बढ़ा दिए बीज के दाम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में किसानों को बड़ा झटका लगा है. राज्य कृषि विभाग ने खरीफ फसलों के बीजों की कीमत 15 रुपये तक बढ़ा दी हैं. सब्सिडी पर मिलने वाले बीजों की संख्या भी कम कर दी गई है यानि किसानों को सीमित मात्रा में ही बीज मिलेंगे. 

इस योजना के तहत दिए जाते हैं बीज

हिमाचल में मुख्यमंत्री कृषि संवर्धन योजना और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत किसानों को कृषि बीज और अन्य उपकरण दिए जाते हैं. अभी तक किसानों को अच्छी सब्सिडी मिलती थी. मगर वर्ष 2023-24 में किसानों को दिए जाने वाले बीजों में सब्सिडी की कटौती कर दी है. अब किसानों को बीज खरीदने पर अधिक पैसे खर्च करने होंगे. 

अधिक खरीदा तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

राज्य सरकार ने किसानों को दिए जाने वाले बीजों की मात्रा सीमित कर दी है. किसानों को बाजरा केवल डेढ़ किलोग्राम ही दिया जाएगा. बरसीम दो किलो, मक्की पांच, धान हाईब्रीड चार, धान इंप्रूवड पांच, चरी पांच, मक्के के घास का बीज पांच, गेहूं 40 और जौई 20 किलोग्राम मिल सकेगी. यदि इससे अधिक खरीद की जाती है तो सब्सिडी नहीं दी जाएगी. इन किसानों से बाजार भाव ही बीज लिया जाएगा. 

इतनी बढ़ाई गई दरें

पहले मक्की हाईब्रीड का बीज 60 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 75 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं. मक्की की अन्य प्रजाित की कीमत 49 के बजाय 58 रुपये हो गई है. बाजरा 52 से 64 रुपये, चरी 35 से 44 रुपये, धान का बीज 105 से 120 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है. बाजरा पहले 40 अब 30 रुपये प्रति किलोग्राम सब्सिडी, बरसीम पहले 75 रुपये अब 50 रुपये प्रति किलो, मक्की 40 रुपये, अब 30 रुपये किलो सब्सिडी, धान हाईब्रीड पहले 95 अब 80 रुपये प्रति किलो सब्सिडी, चरी पहले 25, अब 20 रुपये प्रति, गेहूं पहले 16 रुपये, अब 15 रुपये प्रति किलो सब्सिडी, मक्के का चारा पहले 25 और अब 20 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से सब्सिडी दी जा रही है. 

ये भी पढ़ें: मशरूम बिजनेस को 7.5 लाख रुपये सब्सिडी दे रही ये राज्य सरकार, किसान भाई फटाफट रजिस्ट्रेशन करा लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
एक ही खेत से फसल और बिजली की कमाई! क्या है एग्रीवोल्टाइक मॉडल?
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
कम जगह में कैसे उगाएं ज्यादा बैंगन? ये उपाय आएंगे काम
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
क्या फसलों को भी लगती है नजर? जानिए इनसे बचने का वैज्ञानिक और धार्मिक तरीका
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे
प्राकृतिक खेती शुरू करें किसान, सरकार से मिलेंगे 8,000 रुपये! जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget