एक्सप्लोरर

Millets Production: केंद्र सरकार की मेहनत रंग लाई, भरपूर होगा मोटा अनाज, देश में सरकारी खरीद में होगी 8 गुना बढ़ोतरी

मोटा अनाज को लेकर केंद्र सरकार की पहल का जमीन पर असर दिख रहा है. आने वाले समय में मोटा अनाज की सरकारी खरीद बढ़कर 50 लाख टन तक होने की संभावना है. यह करीब 8 गुना होगी.

Millets Year 2023: भारत सरकार की पैरवी पर यूनाइटेड नेशन वर्ष 2023 को मिलेट ईयर के रूप में घोषित किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने मोटा अनाज को प्रोत्साहन देने की खुद पैरवी की है. इसका असर देश में ग्राउंड लेवल पर भी दिख रहा है. केंद्र के सहयोग से सभी राज्य मिलेट उत्पादन को बढ़ावा दे रहे हैं. इसका असर भी सभी जगह दिख रहा है. मोटा अनाज उत्पादन और खरीद को लेकर जो आंकड़े सामने आ रहे हैं. वो उत्साह बढ़ाने वाले हैं. 

50 लाख टन तक हो सकती है खरीद

देश के 9 राज्यों ने मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए मिशन प्रोग्राम शुरू किया है. इस मिशन का असर यह हुआ है कि देश में मोटे अनाज की सरकारी खरीद में 8 गुना तक बढ़ोत्तरी हो सकती है. अभी तक करीब 6 से 7 लाख टन तक खरीदारी हो रही है. आने वाले समय में यह बढ़कर 50 लाख टन तक हो सकती है. 

मिशन प्रोग्राम में ये 9 राज्य हैं शामिल

मिशन प्रोग्राम मोटे अनाज को बढ़ावा देने को लेकर है. इसमें 9 राज्य शामिल किए गए हैं. इनमें हरियाणा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, उत्तराखंड, तमिलनाडु और ओडिशा शामिल हैं. सभी राज्य आम लोग औैर किसानों को भी मोटा अनाज को लेकर जागरूक कर रहे हैं. 

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत बंटेगा मोटा अनाज

केंद्र सरकार की कोशिश है कि मिशन प्रोग्राम का दायरा बढ़ाया जाए. इसे उस तबके से भी जोड़ा जाए जो गरीब और वंचित है. लिहाजा केंद्र सरकार मोटे अनाज को सार्वजनिक वितरण प्रणाली यानि पीडीएस के तहत बांटने की प्लानिंग कर रही हैं. केंद्र सरकार किसानों से मोटे अनाज की खरीदारी भी करेगी. 

मोटे अनाज की खरीद पर ध्यान दें बड़े उत्पादक राज्य

केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि राजस्थान बाजरा का सबसे बड़ा और ज्वार का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है. सभी राज्यों से अपील की गई है कि मोटा अनाज की खरीद पर अधिक ध्यान देना चाहिए. राजस्थान सरकार किसानों से मोटे अनाज की खरीदारी नहीं कर रही है, जबकि उसे करनी चाहिए. कृषि मंत्रालय विभिन्न राज्यों में उगाए जाने वाले बाजरे की (12-13 स्थानीय किस्में) को एमएसपी पर लाने की योजना बना रहा है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में चावल सबसे ज्यादा उगता है, फिर छत्तीसगढ़ को क्यों कहा जाता 'धान का कटोरा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
'बांग्लादेश जैसा भारत में करना चाहते हैं आंदोलन', BJP बोली- राहुल लोकतंत्र के लिए खतरा
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget