एक्सप्लोरर

Goat Farming: बकरी पालकों के लिए खुशखबरी! 25 किलो का बकरा 50 किलो वजन का हो जाएगा, ये चमत्कार नहीं विज्ञान है

Meat Production: बकरी पालने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है.वैज्ञानिकों ने बकरा-बकरी का वजन 25 से 50 किलो तक बढ़ाने की तरकीब निकाल ली है, जिससे सालभर के अंदर ही दोगुना दाम पर बिक्री होने लग जाएगी.

Animal Husbandry: बकरीद आते ही ज्यादा वजन वाले बकरों की मांग बढ़ जाती है. भारतीय बाजार की बात करें तो अच्छी क्वालिटी के दूध और मीट प्रोडक्शन के लिए बरबरी, जमनापरी, जमनापरी, सोजात और ब्लैक बंगाल नस्ल के बकरों को काफी पसंद किया जाता है. इनकी पैदाईश के लिए बकरियों को भी खूब खिलाया-पिलाया जाता है और मेमनों को एक से डेढ़ साल में तैयार करके बाजार में बेच दिया जाता है, लेकिन कई बार वजन कम रहने की वजह से मेहनत के मुताबिक दाम नहीं मिल पाते. बकरी पालने वाले लोग अकसर इन चुनौतियों से जूझते हैं.

इसी समस्या के समाधान के लिए मथुरा स्थित केन्द्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान (CIRG) में एक रिसर्च चल रही है, जो लगभग अपने अंतिम पड़ाव पर है. इस रिसर्च के नतीजे आते ही सबसे ज्यादा फायदा मीट के लिए बकरा-बकरी पालने वाले लोगों को मिलेगा.

इस रिसर्च को लेकर सीआईआरजी के वैज्ञानिकों का दावा है कि एक साल में यह शोध पूरा हो जाएगा, जिससे बकरी पालने वाले किसानों की इनकम को भी दोगुना करने में खास मदद मिलेगी.

कौन-सी है यह तकनीक
आपको भी जानकर हैरानी हो रही होगी कि आखिर ये कौन-सी तकनीक है, जिससे बकरे-बकरियों का वजन लगभग डबल हो जाएगा? तो आपको बता दें कि यह जीन एडिटिंग है, जिस पर सीआईआरजी के दैहिकी जनन और प्रबंधन विभाग में काम चल रहा है.

किसान तक की रिपोर्ट में सीआईआरजी के सीनियर साइंटिस्ट एसपी सिंह बताते हैं कि एचओडी एसडी खर्चे के निर्देशन में 1.5 साल से जीन एडिटिंग तकनीक पर काम चल रहा है, जिसमें बकरे और बकरियों की नस्लों के पुराने जीन को एडिट किया जा रहा है. 

क्या है ये एडिटिंग जीन प्रोसेस
इस प्रोसेस के दौरान पुराने जीन को हटा दिया जाता है, जिनसे नस्ल का वजन 25 किलो तक ही हो. इसके बाद एडिट किए गए जीन को बकरियों में ट्रांसप्लांट किया जाता है. अब यह बकरी एडिट किए गए जीन से ज्यादा वजन वाले बकरे को जन्म देगी.

वैज्ञानिकों ने बताया कि एडिट जीन वाला मेमना ही आगे बढ़ेगा और दूसरे बच्चों को जन्म देगा. इस तरह बकरे-बकरियों का वजन 25 से 50 किलोग्राम तक बढ़ाया जा सकता है. आपको बता दें कि इन तकनीक के इस्तेमाल से कई बकरियों की प्रेगनेंसी सक्सेसफुल रही है और इस पर रिसर्च अपने अंतिम पड़ाव पर है.

नस्ल के हिसाब से बढ़ जाएगा बकरे वजन
इस रिसर्च को लेकर सीआईआरजी के वैज्ञानिक एसपी सिंह ने विस्तार से जानकारी दी कि एडिट किए जीन से पैदा हुआ मेमना जैसे-जैसे बड़ा होगा, उसका वजन भी उसकी नस्ल के हिसाब से अधिक बढ़ता जाएगा. जब ये व्यस्क हो जाएगा तो लैब में एजिट जीन वाले बकरे के मीट का परीक्षण होगा.

इस जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि एडिट जीन से तैयार एक खास नस्ल के बकरे के मीट और साधारण बकरे के मीट में क्या अंतर है. इस तरह बकरी-बकरा का वजन बढ़ाने वाली जीन एडिटिंग रिसर्च के परिणाम सामने आ जाएंगे.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- कुछ ही दिनों में चल पड़ेगा दूध का कारोबार, बेड़े में शामिल कर लें 30 लीटर दूध देने वाली 3 भैंस, होगी तगड़ी कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
 Crops For Desert Farming: रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
रेगिस्तान में किन फसलों की खेती देगी मुनाफा, यहां जान लीजिए
Milk to Curd Business: 100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?
100 लीटर दूध से कितना दही जमाकर कितना मुनाफा कमाते हैं डेयरी वाले?

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
'अमित शाह तैयार, राहुल भागना नहीं...', CM योगी ने क्यों कहा ऐसा?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget