एक्सप्लोरर

Smart Farming: कम मेहनत में होगी बंपर कमाई, डेयरी व्यवसाय और पशुपालन को आसान बनायेंगी ये 5 मशीनें

Dairy Farming: पशुपालन और दूध उत्पादन को आसान बनाने के लिये बाजार में ऑटोमैटिक दूध दुहने की मशीन से लेकर, चारा कटाई और दूध को स्टोर करने तक की मशीनें मिल जाती हैं.

Equipments for Dairy Farming: भारत के किसान और पशुपालकों के लिये डेयरी व्यवसाय (Dairy Business) और पशुपालन (Animal Husbandry) फायदा का सौदा साबित हो रहा है. सरकार भी दूध उत्पादन (Milk Production) और पशुओं की बेहतर सेहत के लिये कई योजनायें चला रही है, जिससे पशुपालक टेंशन फ्री होकर डेयरी व्यवसाय चला सकें. डेयरी व्यवसाय मेहनत का काम तो है ही, क्योंकि पशुओं की देखभाल से लेकर, चारे का इंतजाम और दूध उत्पादन तक कई जिम्मेदारियां पशुपालकों के कंधों पर होती हैं. इन सभी कामों में श्रम और समय काफी खर्च हो जाते हैं, जिससे कम करने के लिये डेयरी की मशीनों (Dairy Equipments)  का प्रयोग किया जा सकता है. इन मशीनों में ऑटोमैटिक दूध दुहाने की मशीन (Automatic Milker) से लेकर, चारा कटाई और दूध को स्टोर करने तक की मशीनें शामिल हैं.

तबेले के लिये तापमान नियंत्रण सिस्टम
पशु आवास में ज्यादा गर्मी होने से पशुओं के बीमार होने का खतरा बना रहता है, इसलिये तबेले में तापमान नियंत्रित करने के लिये धुंध शीतलन प्रणाली का प्रयोग किया जाता है. इसे डेयरी फार्म का मिस्ट कूलिंग सिस्टम भी कहते हैं, जिसमें मिस्टिंग मशीनों और मिस्टिंग फिटिंग का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि तबेले के तापमान को पशुओं के हिसाब से ठंडा बनाया जा सके.  

हरा चारा कटर
पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और अच्छे दूध उत्पादन के लिये जरूरी है कि उन्हें पोषण से भरपूर हरा चारा खिलाया जाये. हरे चारे के लिये अनाज, घास, सेम, ज्वार, बरसीम की प्रजातियां बेहतर रहती हैं. पशुओं को हरा चारा खिलाने से पहले चारे को बारीक काटा जाता है, जिससे पशुओं को चारा पचाने में समस्या न हो, इसलिये डेयरी व्यवसाय चलाने वाले पशुपालकों को हरा चारा कटर रखने की सलाह दी जाती है. ये मशीन चारे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट देती है. भूसा काटने वाली मशीन भी कुछ ऐसा ही काम करती है.

चारा ग्राइंडर मशीन
अनाज, हरा चारा, पोषक तत्व और भूसे को मिलाकर पशु आहार बनाने वाली मशीन को चारा ग्राइंडर कहते हैं. ज्यादा पशुओं के साथ डेयरी व्यवसाय करने वाले पशुपालकों के लिये चारा ग्राइंडर किसी वरदान से कम नहीं है, क्योंकि बेहतर दूध उत्पादन के लिये पशुओं को समय-समय पर पशु आहार खिलाना होता है, जिसे हाथ से बनाने में काफी जद्दोजहद करनी पड़ जाती है. वहीं चारा ग्राइंडर मशीन से ये काम मिनटों में हो जाता है. इस मशीन से पशुओं को ताजा पशु आहार बनाकर खिलाया जा सकता है.

स्वचलित मिल्कर यानी दूध दुहने की मशीन
पशुओं से कई लीटर दूध लेना भी पूरी मेहनत का काम है. ऐसे में स्वचलित मिल्कर यानी दूध दुहाने की मशीन से पशुपालकों का काम आसान  हो जाता है. इन मशीनों से हाथ के बजाये बैक्यूम पंप का इस्तेमाल किया जाता है, जो मोटर से जुड़ी होती है. दूध को स्टोर करने के लिये पंप से एक बड़ी पाइप जुड़ी होती है, जिसे दूध के टैंक या बाल्टी से जोड़ा जाता है. इस मशीन से कम मेहनत और कम समय में ही दूध मिल जाता है. विशेषज्ञों के मुताबिक इस मशीन का इस्तेमाल गाय को दुहने के लिये नहीं करना चाहिये.

Smart Farming: कम मेहनत में होगी बंपर कमाई, डेयरी व्यवसाय और पशुपालन को आसान बनायेंगी ये 5 मशीनें

पाश्चराइजर मशीन
डेयरी फार्मों (dairy Farming) पर पशुओं से दूध निकालने के बाद उसका पाश्चरीकरण (Pasteurisation) किया जाता है, जिससे बेचने तक दूध को नुकसान ना हो और दूध में मौजूद हानिकारक वैक्टीरिया भी खत्म हो जायें. इस मशीन में दूध डालकर उसे गर्म किया जाता और एक निश्चित समय के लिये उसी तापमान पर रखा जाता है. बाद में इस दूध को ठंडा करके थैलियों में भर दिया जाता है, जिसके बाद इसे स्टोर(Milk Storage) करने और बेचने में काफी आसानी होती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Start Up: दोगुना कमाई के लिये खेती-पशुपालन के साथ लगायें जैविक खाद की यूनिट, जानिए खर्च और आमदनी

Animal Fodder Cultivation: खेत में जगह नहीं है तो सिर्फ पानी में उगायें पशुओं का चारा, घर पर लगायें हाइड्रोपॉनिक्स कंबाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
PM Kisan Yojana: पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
पीएम मोदी आज जारी करेंगे 24वीं किस्त, खाते में पैसे आए या नहीं? ऐसे करें चेक
Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget