एक्सप्लोरर

अगर बनना है करोड़पति तो ऐसे करें बैंगन की खेती, जानिए खास तरीका

बैंगन की खेती एक लाभदायक उपक्रम है जो पूरे साल की जा सकती है. पढ़े-लिखे युवा भी इस खेती में सफलतापूर्वक लाखों रुपये कमा रहे हैं.

बैंगन की खेती साल भर तक चलने वाली खेती है. इसे आज कल पढ़े लिखे लोग भी करके लाखों रुपये कमा रहे हैं. बैंगन की खेती 6-8 महीने तक चल सकती है. एक हेक्टेयर में खेती से आपको करीब 10 लाख रुपये की कमाई ली जा सकती है.

आज के समय में जहां पर लोग नौकरी के लिए भटक रहे हैं, वहीं अगर आप किसी बिजनेस में हाथ अजमाते हैं तो मोटी कमाई होने की पूरी संभावना होती है. लेकिन किसी भी व्यापार में थोड़ा धैर्य की जरूरत होती है, लेकिन कमाई के नजरिए से देखें तो नौकरी से भी ज्यादा कमाई होती है.

किसी जमाने में खेती को करने वाले गांव के थोड़ बहुत पढ़े लोग ही किया करते थे, लेकिन आजकल पढ़े लिखे युवा भी खेती की ओर रुख कर रहे हैं और लाखों रुपये महीना थोड़ी की मेहनत करके आसानी से कमा रहे हैं. इसी के तहत ऐसी ही खेती बैंगन की खेती है. जिसे करके अच्छी कमाई की जा सकती है.

बैंगन की बहुत सारी किस्में होती हैं. किस्मों और रख-रखाव के आधार पर यह फसल 8 महीने से 12 महीने तक ली जा सकती है. बैंगन की खेती से आप मोटा मुनाफा भी कमाया जा सकता है. लेकिन पहले इसके बारे में यह जानने की जरूरत है कि आपके इलाके में कौन सा बैंगन बाजार में बिकता है. यानी बैंगन उगाने से पहले मंडी में मांग के बारे में जानकारी कर लें और फिर मांग वाले बैंगन की किस्म उगा कर अच्छी कमाई कर सकते हैं.

ऐसे करें बैंगन की खेती
बैंगन की खेती खरीफ व रबी के साथ-साथ हर सीजन में यानि पूरे साल उगाया जा सकता है. बैंगन की खेती मिश्रित फसल के रूप में भी की जा सकती है. बैंगन का अधिक उत्पादन लेने के लिए बीजों का सही रोपण होना बहुत की जरूरी है. दो पौधों के बीच की दूरी का भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है.

इस प्रकार से रखें पौधे से पौधे की दूरी
दो पौधों और दो कतार के बीच की दूरी 60 सेंटीमीटर की होनी चाहिए. बीज रोपने से पहले खेत की अच्छे तरीके से 4 से 5 बार जुताई करके खेत को समतल करना चाहिए. इसके बाद खेत में आवश्यकता के अनुसार बेड तैयार कर लें. बैंगन की खेती में प्रति एकड़ 300 से 400 ग्राम बीज की जरूरत होती है. बीजों को 1 सेंटीमीटर की गहराई तक बोने के बाद मिट्टी से ढक देना चाहिए. बैंगन की फसल दो महीने में तैयार होती है.

तीन-चार दिन में करें सिंचाई
बैंगन की खेती में अधिक पैदावार लेने के लिए सही समय पर पानी देना बहुत आवश्यक है. गर्मी के मौसम में हर 3-4 दिन बाद पानी देना चाहिए और सर्दियों में 12 से 15 दिन में सिंचाई करनी होती है. कोहरे वाले दिनों में फसल को बचाने के लिए मिट्टी में नमी बनाए रखें और लगातार पानी दें. यहां पर एक बात का ध्यान रखना होगा कि बैंगन की फसल में पानी भरा नहीं रहना चाहिए, क्योंकि ऐसा होने पर पानी को सहन नहीं कर पाती है.

बैंगन की खेती में आएगी इतनी लागत
एक हेक्टेयर बैंगन की खेती में पहली हार्वेस्टिंग तक लगभग 2 लाख रुपये तक का खर्च आएगा. वहीं पूरे साल रख-रखाव करने में और 2 लाख रुपये खर्च हो सकते हैं. यानी पूरे साल में बैंगन की खेती में किसान को करीब 4 लाख रुपये खर्च करने होंगे. साल भर में एक हेक्टेयर से 100 टन तक बैंगन की पैदावार ली जा सकती है.

बैंगन की खेती से होगा इतना मुनाफा
बाजार में बैंगन को औसत भाव से 10 रुपये किलो के हिसाब से भी बेचते हैं तो बैंगन की फसल से कम से कम 10 लाख रुपये कमा सकते हैं. यानी अगर 4 लाख रुपये की लागत निकाल दें तो आपको बैंगन की फसल से सालभर में 6 लाख रुपए की कमाई होगी.

यह भी पढ़ें- 

किसानों को सोलर पंप लगवाने पर राजस्थान सरकार दे रही 60 फीसदी की छूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
मॉनसून में टमाटर की फसल देगी रिकॉर्डतोड़ मुनाफा, बस जान लें देखरेख का यह सीक्रेट फॉर्मूला
Fruit Farming Tips: फलों की खेती से चाहिए ज्यादा मुनाफा? इन पेड़ों की आज ही कर लें छंटाई, सर्दियों में आ जाएगा मजा
फलों की खेती से चाहिए ज्यादा मुनाफा? इन पेड़ों की आज ही कर लें छंटाई, सर्दियों में आ जाएगा मजा

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget