एक्सप्लोरर

Seed Subsidy Scheme: 90% की सब्सिडी पर मिल रहे धान-गेहूं, दलहन और मोटे अनाज के बीज,नए साल से पहले ही करवा लें बुकिंग

तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत बिहार के किसानों को धान, गेहूं और दलहन के उन्नत बीजों की खरीद पर 90% तक की सब्सिडी दी जा रही है. अधिक जानकारी के लिए बिहार कृषि विभाग ने टोलफ्री नंबर भी जारी किया है.

Subsidy on Seeds: देश में रबी सीजन चल रहा है. कई राज्यों में गेहूं, दलहन,मोटे अनाज और तमाम सब्जियों की बुवाई हो चुकी है. कई किसान रबी फसलों की पछेती खेती करने का मन बना रहे हैं, जो दिसंबर से जनवरी तक चलती है. पछेती खेती के लिए हमेशा उन्नतशील बीजों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इन फसलों की कटाई होने तक तापमान गर्म होने लगता है, जिससे फसल की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है. अब उन्नत किस्मों के बीज अच्छा उत्पादन तो देते हैं, लेकिन देसी बीजों की तुलना में कुछ महंगे भी होते हैं.

इन बीजों को खरीदना हर किसान के बस की बात नहीं होती, इसलिए कई राज्य सरकारें इन एडवांस बीजों को सब्सिडी पर उपलब्ध करवाती है. इस कड़ी में बिहार के किसानों को भी बीजों की खरीद पर राहत दी जाती है. बिहार के कृषि विभाग ने मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना चलाई है, जिसके तहत नकदी फसलों के बीज 90 फीसदी सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं.

किन-किन बीजों पर मिलेगा अनुदान
बिहार कृषि विभाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर बताया कि मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत किसानों से किसानों तक गुणवत्तायुक्त बीजों का विस्तार किया जा रहा है. इस स्कीम के जरिए आधा एकड़ जमीन के लिए धान और गेहूं के बीजों पर 90% की सब्सिडी यानी हर एक किलोग्राम बीज पर 40 रुपये का अनुदान दिया जाएगा.

वहीं दलहनी फसलों का रकबा बढ़ाने के लिए भी 1/4 एकड़ पर दालों की खेती के लिए उन्नत बीजों की खरीद पर 108 रुपये प्रति किलोग्राम के अनुदान का प्रावधान है. धान, गेहूं और दलहन (अरहर, सोयाबीन, उड़द) के अलावा किसानों को ज्वार, मडुआ, सांवा आदि के एडवांस बीजों की खरीद पर भी 50% अनुदान मिलता है.  

कहां करें आवेदन
बिहार सरकार की मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार स्कीम के तहत धान, गेहूं, दलहन या मोचे अनाज के बीज अनुदानित दरों पर खरीदने के लिए बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल DBT portal https://dbtagriculture.bihar.gov.in या  BRBN portal brbn.bihar.gov.in पर आवेदन करना होगा.

इस स्कीम में आवेदन करने के बाद किसानों की सुविधा के लिए बीजों को होम डिलीवरी करके गांव में घर तक पहुंचाया जाता है, हालांकि इसके लिए किसानों को कुछ चार्ज भी देना होगा. ये पूरी तरह से ऑप्शनल सुविधा है, जो वेबसाइट पर आवेदन करते समय ले सकते हैं. बता दें कि बीजों की होम डिलीवरी के लिए किसान को अपना आधार कार्ड नंबर भी दर्ज करवाना होगा.

इन बातों का रखें खास ध्यान
मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार स्कीम का लाभ सिर्फ बिहार राज्य के किसानों को ही दिया जाता है. इस स्कीम मे आवेदन करने के लिए किसान के पास खुद की खेती योग्य जमीन होनी चाहिए. 

  • इसके वेरिफिकेशन के लिए बीजों के लिए आवेदन करते समय  भू स्वामित्व प्रमाण पत्र अथवा जमाबंदी रसीद की कॉपी भी लगानी होगी. 
  • आवेदक किसान को किसी भी एक फसल के बीजों पर अनुदान दिया जाएगा. ये पूरी तरह किसान के ऊपर है कि वो किसी भी फसल के बीज मंगवा सकता है.
  • अधिक जानकारी के लिए अपने नजदीकी जिले के कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. 
  • बिहार कृषि विभाग ने किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर- 1800-180-1551 भी जारी किया है, जहां कॉल करके भी  जानकारी ले सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! यहां फोन कॉल करके दूर करें अपनी हर समस्या, 24X7 मिलेगी सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
Tomato Farming: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई
अगस्त में करें इन तीन सब्जियों की खेती, होगी मोटी कमाई

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget