एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: अब टेंशन फ्री हेकर मंडी पहुंचायें फसल, यहां कॉल्ड स्टोरेज वैन पर 19.50 लाख की सब्सिडी का ऑफर

Subsidy on Refrigerated Van: रेफ्रिजरेटेड वैन की खरीद के लिये 26 लाख रुपये की इकाई लागत निर्धारित की है, जिस पर किसान और किसान उत्पादक संगठनों को 50% से 75% तक सब्सिडी दी जायेगी.

Subsidy On Cold Storage Van: खेती-किसानी सिर्फ फसलों की बुवाई या कटाई तक ही सीमित नहीं होती, बल्कि असली जिम्मेदारी तो कटाई के बाद फसल को मंडी पहुंचाने तक की होती है. किसानों को भी फसल की कटाई (Harvesting) के बाद मौसम लेकर मार्केटिंग (Crop Marketing) तक कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इस बीच फसलों के भंडारण के लिये कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) और ट्रांसपोर्टेशन (Agriculture Transportation) के लिये बाहनों की बुकिंग में कई परेशानियां आती है. ऐसे में किसान अब खुद का चलता-फिरता कोल्ड स्टोरेज खरीद सकते हैं. जी हां, बिहार सरकार की ओर से कोल्ड स्टोरेज वैन या रेफ्रिजरेटेड वैन की खरीद पर किसानों को 75% तक सब्सिडी (Subsidy on Refrigerated Van) या अधिकतम 19.50 लाख रुपये का अनुदान दिया जा रहा है. इस योजना का लाभ लेकर किसान खुद का चलता-फिरता कोल्ड स्टोरेज (Subsidy on Cold Storage Van) या रेफ्रिजरेटेड वैन खरीद सकते हैं और फसलों को चिंतामुक्त होकर मंडियों तक पहुंचा भी सकते हैं.

रेफ्रिजरेटेड वैन पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना ( Integrated Horticulture Development Mission scheme) के तहत कोल्ड स्टोरेज वैन या रेफ्रिजरेटेड वैन की खरीद के लिये 26 लाख रुपये की इकाई लागत निर्धारित की है.

  • राज्य सरकार द्वारा निर्धारित लागत पर किसान या व्यक्तिगत उद्यमी को 50% की सब्सिडी यानी अधिकतम 13 लाख रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं किसान उत्पादक संगठन (FPO/FPC) को इकाई लागत पर 75% तक की सब्सिडी यानी अधिकतम 19 लाख 50 हजार रुपये का अनुदान का प्रावधान रहेगा.

बैंक से लोन भी मिलेगा
बिहार कृषि विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, किसान, व्यक्तिगत उद्यमी या किसान उत्पादक संगठनों को 5 लाख से अधिक लागत वाली यूनिट लगाने या खरीदने के लिये बैंक से अनिवार्य तौर पर लोन लेना होगा. 

यहां करें आवेदन
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत कोल्ड स्टोरेज वैन या रेफ्रिजरेटेड वैन की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर विजिट करें.

  • इस योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये नजदीकी जिले के सहायक निदेशक, उद्यान से भी संपर्क करके आवेदन की प्रक्रिया, फॉर्म समेत आवश्यक दस्तावेजों को जमा करवा सकते हैं.

किसान सभा एप से भी जुड़ सकते हैं
आज के समय में आधुनिक तकनीकों की मदद से खेती-किसानी से लेकर फसलों की बिक्री तक का काम आसान हो गया है. अब किसान चाहें तो घर बैठे मोबाइल पर ही E-NAM एप की मदद फसलों की बिक्री कर सकते हैं. साथ ही Kisan Sabha एप की मदद से फसलों को सुरक्षित मंडियों तक भी पहुंचा सकते हैं और यदि फसल की बिक्री ना हो पाये तो ऐसी स्थिति में कोल्ड स्टोरेज भी घर बैठे बुक कर सकते हैं.

किसान चाहें को बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) द्वारा चलाई जा रही है एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सब्सिडी (Subsidy on Refrigerated Van)  का लाभ लेकर कोल्ड स्टोरेज वैन खरीद सकते हैं और खेती-किसानी के अलावा अतिरिक्त आमदनी कमाने के लिये किसान सभा मोबाइल एप (Kisan Sabha App) पर ट्रांसपोर्टर के तौर पर भी जुड़ सकते हैं. इससे अपनी फसलों के साथ-साथ दूसरे किसानों को भी सुविधा प्रदान कर पायेंगे.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: गुड न्यूज! ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिये किसानों को मिली 90% सब्सिडी, आप भी उठा सकते हैं फायदा

MSP पर फसल बेचने के लिए इस पोर्टल पर करवाएं रजिस्ट्रेशन, किसानों को मिलेंगे अच्छे दाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
सूखे से फसलें बर्बाद! सरकार देगी 8500 रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
अफीम की खेती के लिए कैसे मिलता है लाइसेंस, जान लें पूरा प्रोसेस?
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
25 गाय-भैंस से शुरू करें डेयरी बिजनेस, सरकार देगी 33% तक सब्सिडी!
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?
PM Kisan: 30 अक्टूबर को आएगी 24वीं किस्त! क्या आपको मिलेंगे ₹2000?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget