एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: गुड न्यूज! ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिये किसानों को मिली 90% सब्सिडी, आप भी उठा सकते हैं फायदा

Subsidy on Irrigation: छोटे और सीमांत किसानों को भी कुछ शर्तों के आधार पर सामूहिक नलकूप योजना के तहत 100% सब्सिडी दी जाती है, जिसमें किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियां अपनानी होती है.

Subsidy for Drip and Sprinkler Irrigation: भारत में लगातार बढ़ती पानी की समस्या को देखते हुये बूंद-बूंद सिंचाई पद्धति (Drip Irrigation Technique) अपनाने की कवायद की जा रही है. इसके लिये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ड्रिप सिंचाई और स्प्रिंकलर सिंचाई (Sprinkler Irrigation) जैसी नई तकनीकों को अपनाने के लिये आर्थिक सहायता भी देती हैं. इसी कड़ी में बिहार राज्य में भी हर खेत तक सिंचाई का का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से टपक और फव्वारा सिंचाई के लिये 90% तक अनुदान (Subsidy on Drip Sprinkler Irrigation) दे रही है. इस योजना के तहत राज्य के हर श्रेणी के किसान को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है.

ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय (Bihar Agriculture Department, Horticulture Directorate) की ओर से राज्य के किसानों को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई के लिये  90% तक सहायतानुदान दिया जा रहा है. 

  • छोटे और सीमांत किसानों को भी कुछ शर्तों के आधार पर सामूहिक नलकूप योजना के तहत 100% सब्सिडी दी जाती है, जिसमें किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियां अपनानी होती है.  
  • इतना हीं नही, पीएम कृषि सिंचाई योजना के तहत ड्रिप सिंचाई अपनाने वाले किसानों को मल्चिंग योजना पर भी 50% अनुदान मिलता है. इससे खेती की लागत और पानी की खपत को घटाने में मदद मिलती है. 

यहां करें आवेदन
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आधुनिक सिंचाई पद्धतियों (Advanced Irrigation Techniques) को अपनाने के लिये बिहार कृषि विभाग, उद्यान निदेशालय के आधिकारिक पोर्टल पर horticulture.bihar.gov.in आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि प्रधानमंत्री कृषि योजना के तहत ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धतियों को अपनाने पर बिहार राज्य के कई किसान और किसान समूहों को सब्सिडी (Subsidy on Irrigation) का लाभ दिया गया है.

टपक और फव्वारा पद्धति के फायदे
जाहिर है कि शहर से लेकर गांव तक पानी की बढ़ती खपत के कारण भूजल स्तर गिरता जा रहा है. इससे ग्रामीण जन-जीवन प्रभावित होता ही है, साथ ही खेती के लिये भी सिंचाई की व्यवस्था करना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसी स्थिति में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (PM Krishi Sinchai Yojana) के तहत देशभर के किसानों को ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई और सामूहिक नलकूप (Collective Tube well Iriigation) लगाने के लिये आर्थिक अनुदान दिया जाता है, जिससे खर्च का बोझ सीधा किसानों के ऊपर नहीं  पड़ता.

बता दें कि ड्रिप यानी टपक सिंचाई के(Drip Irrigation)  तहत छोटी व्यास की प्लास्टिक पाइप के जरिये सीधा फसल की जड़ों तक पानी पहुंचाया जाता है. इससे 60 से 70 फीसदी तक पानी की बचत होती ही है, साथ ही उत्पादकता में भी 20 से 30 प्रतिशत तक फायदा होता है. वहीं स्प्रिंकलर यानी फव्वारा सिंचाई (Sprinkler Irrigation) के तहत खेतों में उचित दूरी पर राइजर पाइप या छिड़काव यंत्र लगाये जाते हैं, जिसमें नलों के जरिये पानी छोड़ा जाता है. इस तरह फसल के शीर्ष से लेकर जड़ों तक पानी पहुंचता है और पानी की कम खपत में ही बढिया उत्पादन मिल जाता है. इन सिंचाई पद्धतियों (Irrigation Techniques) की मदद से खेती में पानी के अनावश्यक दोहन को रोक सकते हैं. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Top Seed: इन बीजों की बुवाई से गाजर, मटर, सरसों में होगी बंपर कमाई, पूसा इंस्टिट्यूट ने बताए नाम

Subsidy Offer: खेती के साथ फूड प्रोसेसिंग बिजनेस शुरू करने पर 25% तक सब्सिडी, इन किसानों को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
कैसे होती है लाल मूली की खेती, किसान किस बात का रखें ध्यान?
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
फसल में कब कौन सी बीमारी, ऐसे करें पहचान
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
रोज 20 लीटर तक दूध! पशुपालकों के लिए खास है ये देसी गाय
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक
आलू के दाम गिरने से परेशान किसानों को राहत, सरकार देगी 20 हजार रुपये तक

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
लखनऊ में 'भारत विरोधी दशानन' के पोस्टर, अतीक समेत राहुल-अखिलेश के चेहरे
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
Asian Para Games 2026 Opening Ceremony: भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव? सिमरन और प्रमोद होंगे ध्वजवाहक
आज एशियन पैरा गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी, भारत में कब-कहां और कैसे देखें लाइव?
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget