एक्सप्लोरर

Procurement on MSP: जहां उगाया, वहीं बेचें! पहली बार यूपी के उत्पादक जिलों में ही बिकेगा बाजरा-मक्का, यहां करें रजिस्ट्रेशन

MSP Procurement 2022: यूपी के किसान मोटे अनाजों के अंतर्गत मक्का और बाजरा की उपज को अपने ही जिलों में स्थित केंद्रों में बेच पाएंगे. इस सुविधा का लाभ लेने के लिए जल्द रजिस्ट्रेशन और केवाईसी करवायें.

Crop Purchase on MSP: देशभर में खरीफ फसलों की कटाई का काम पूरा हो चुका है और किसान अपनी उपज को लेकर मंडियों में पहुंच रहे हैं. उत्तर प्रदेश में किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, अब यूपी के मक्का और बाजरा उत्पादक जिलों में पहली बार एमएसपी पर किसानों की उपज खरीदी जाएगी. किसानों को मक्का और बाजरा की उपज को लेकर दर-दर नहीं भटकना पड़ेगा, बल्कि अपने ही जिलों की मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचकर वाजिब दाम हासिल कर सकते हैं. इसके लिए सरकार ने पंजीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है. साथ ही जल्द से जल्द अपनी फसल का पेमेंट पाने के लिए भी एडवायजरी भी जारी की है.

जहां उगाएं, वहीं बेचें मक्का-बाजरा
जाहिर है कि साल 2023 को पोषक अनाज वर्ष के तौर पर मनाने की तैयारियां चल रही हैं. इससे पहले उत्तर प्रदेश की सरकार ने राज्य के किसानों को बड़ी राहत दी है. अब राज्य के किसान मोटे अनाजों के अंतर्गत मक्का और बाजरा की उपज को अपने ही जिलों में स्थित केंद्रों में बेच पाएंगे. सरकारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिक उत्पादन वाले जनपदों में 15 अक्टूबर से लेकर 15 दिसंबर 2022 तक मक्का-बाजरा की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP 2022) पर की जाएगी.

यहां करवायें रजिस्ट्रेशन 
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का और बाजरा बेचने के लिए यूपी सरकार ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया है. किसान चाहें तो जन सुविधा केंद्र, साइबर कैफे या मोबाइल पर भी पंजीकरण करवा सकते हैं. कृषि खाद्य विभाग के ऑफिशल पोर्टल fcs.up.gov.in पर जाकर भी सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. बता दें कि देशभर में एमएसपी पर फसलों की खरीद के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है.

मिलेगी ऑनलाइन पेमेंट
अकसर किसान अपनी उपज को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के बाद उसके भुगतान को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. समय पर भुगतान ना मिल पाने के चलते कई बार किसानों का आर्थिक संकट में मंडराने लगता है. इस समस्या के समाधान के लिए भी यूपी सरकार ने एक प्लान तैयार कर लिया है. एसएसपी पर बाजरा और मक्का की बिक्री के बाद किसानों को भुगतान सीधा बैंक खाते में किया जाएगा, इसलिए रजिस्ट्रेशन के समय आधार से लिंक बैंक खाता ही दर्ज करवाएं. यह किसानों के ऊपर है कि वह किसी भी बैंक खाते में भुगतान ले सकते हैं. बस बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए.

यहां करें फोन 
उत्तर प्रदेश में मोटे अनाजों के अंतर्गत मक्का एवं बाजरा की खरीद के लिए सरकार ने सभी तैयारियां कर ली हैं. किसान भाइयों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर-1800-1800-150 (Toll Free) भी जारी किया गया है. इस नंबर पर फोन करके किसान जिला खाद्य विपणन अधिकारी, तहसील के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी या ब्लॉक के विपणन निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

आलू-टमाटर के उत्पादन में 5% तक गिरावट, 2.3 फीसदी तक कम गेहूं का उत्पादन, क्या कहते हैं सरकारी आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में और आसान तरीके करेंगे पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में और आसान तरीके करेंगे पैसों की बारिश
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
जैविक खेती के लिए सरकार दे रही मोटा पैसा, इस योजना में किया आवेदन तो हो जाएगी चांदी
'खेत का डिजिटल डॉक्टर' वह ऐप जो सिर्फ एक फोटो खींचकर बता देता है फसल की बीमारी और उसका इलाज
'खेत का डिजिटल डॉक्टर' वह ऐप जो सिर्फ एक फोटो खींचकर बता देता है फसल की बीमारी और उसका इलाज

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget