एक्सप्लोरर

कहीं आप भी तो नहीं खा रहे प्लास्टिक वाला चावल, जानिए कैसे करें असली-नकली की पहचान?

सोचिए कि मिलावटी बासमती चावल का यह मु्द्दा इतना ज्यादा उठ चुका है कि अब इसे लेकर FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है.

भारत में आप उत्तर से लेकर दक्षिण तक चले जाइए आपको रोटी से ज्यादा चावल पसंद करने वाले लोग मिल जाएंगे. देश में चावल की कई किस्में मौजूद हैं, लेकिन सबसे ज्यादा जिसे पसंद किया जाता है वो है बासमती चावल. बासमती चावल की मांग पूरे साल भारत में बनी रहती है. इसकी एक वजह ये भी है कि यहां घरों में तो ये चावल बनता ही है, इसके साथ-साथ किसी भी तरह का प्रोग्राम हो तो लोग उसमें भी बासमती चावल ही बनाना पसंद करते हैं. इसी का फायदा उठा कर मिलावट खोर अब इसमें मिलावट करने लग गए हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि कैसे आप असली और नकली बासमती चावल में फर्क कर सकते हैं.

कितना गंभीर है ये मुद्दा?

सोचिए कि मिलावटी बासमती चावल का यह मु्द्दा इतना ज्यादा उठ चुका है कि अब इसे लेकर FSSAI यानी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है. FSSAI के मुताबिक, अगस्त 2023 से सभी का इस गाइडलाइन को मानना जरूरी होगा. इसके लिए खास क्वालिटी और स्टैंडर्ड से जुड़े नियम बनाए गए हैं और इन्हीं नियमों के तहत चावल की परख होगी, जो चावल इन मानकों पर खरे नहीं उतरेंगे उनके मालिकों के खिलाफ कार्रवाई होगी.

कैसे पहचानेंगे प्लास्टिक वाला चावल

कैसे पहचानेंगे प्लास्टिक वाले सवाल से पहले समझिए कि कैसे बनते हैं प्लास्टिक वाले बासमती चावल. दरअसल, प्लास्टिक वाले बासमती चावल को बनाने के लिए मिलावटखोर कंपनियां आलू और प्लास्टिक का इस्तेमाल करती हैं. ये चावल दिखने में और खुशबू में आम चावल की तरह होता है, लेकिन ये पूरी तरह से नकली होता है और शरीर के लिए बेहद हानिकारक होता है. इसे पहचानने का सबसे आसान तरीका है इसका स्वाद. इसके साथ ही इसे जब आप धुलते हैं तो आम चावल की तरह इसका पानी उतना सफेद नहीं होता. वहीं अगर आप इस चावल को थोड़ी देर भिगो देंगे तो यह रबड़ की तरह हो जाएगा.

असली बासमती चावल कैसा होता है?

असली बासमती चावल को आप उसकी खुशबू से ही पहचान लेंगे, इसके साथ ही ये चावल आम चावलों के मुकाबले ज्यादा लंबे होते हैं. इन चावलों की पहचान करने का सबसे आसान तरीका होता है इनका सिरा देखकर. जब आप असली बासमती चावलों को देखेंगे तो आपक उनके सिरे नुकीले नजर आएंगे. इसके साथ ही ये चावल बनते समय एक दूसरे चिपकते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: पीला तरबूज खाएंगे तो लाल भूल जाएंगे, जानिए साइंस इसे क्यों बता रहा है बेहतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
देश के कई राज्यों में चक्रवाती तूफान का खतरा, ऐसे में क्या करें किसान?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?
यूपी के आलू किसानों के लिए दो योजनाएं शुरू, कैसे उठा सकते हैं लाभ?
किसानों को 6 लाख तक लोन, ब्याज सिर्फ 6%! जानें कैसे मिलेगा फायदा
क्या है यूपी की कृषक समृद्धि योजना, किसान कैसे उठा सकता है फायदा?
खाद बीज की दुकान के लिए कैसे मिलेगा लाइसेंस, जानें कितना लगेगा पैसा
खाद बीज की दुकान के लिए कैसे मिलेगा लाइसेंस, जानें कितना लगेगा पैसा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
'पहले सांसद-विधायक खरीदते थे अब...', मनोज जरांगे के 500 करोड़ वाले दावे पर बोले संजय राउत
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
राजनीति में होगी एंट्री? कपिल सिब्बल से सियासत को लेकर क्या बोले रेहान वाड्रा
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
राहुल गांधी काफिला हादसे की होगी जांच, यूपी DGP ने गठित की SIT
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget