एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: खेती-किसानी हुई और भी आसान, किसानों को 80% अनुदान पर मिल रहे हैं 90 कृषि यंत्र, यहां करें आवेदन

Agriculture Subsidy: सरकार के इस कदम से किसानों न सिर्फ कृषि यंत्रों और मशीनों का इस्तेमाल करना सीखेंगे, बल्कि खेती को और भी ज्यादा फायदेमंद बना सकेंगे.

Subsidy Offer on Agriculture Machinery: खेती-किसानी को और भी ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिये किसानों को कृषि योजनाओं (Agriuclture Schemes) से जोड़ा जा रह है. कृषि योजनाओं के जरिये किसानों को उचित दरों पर सब्सिडी दी जाती है, जिससे खर्च का बोझ न बढ़े और किसान चिंता मुक्त होकर खेती कर सकें. इसी परिकल्पना के साथ 'कृषि यंत्र अनुदान योजना' (Agricultural Machinery Grant Scheme) की शुरुआत की गई, जिसके तहत वर्तमान में किसानों को 90 प्रकार के कृषि यंत्र-मशीनों की खरीद के लिये 80 फीसदी की दर से आर्थिक अनुदान दिया जा रहा है. सरकार के इस कदम से किसानों न सिर्फ कृषि यंत्रों और मशीनों का इस्तेमाल करना सीखेंगे, बल्कि खेती को और भी ज्यादा फायदेमंद बना सकेंगे.

इस जिले के किसानों को मिलेगा लाभ (Subsidy Offer for Bihar Farmers) 
कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत बिहार राज्य (Bihar Governemnt Scheme) के किसानों को अलग-अलग यंत्रों पर विभिन्न दरों से सब्सिडी दी जा रही है. फिलहाल ये योजना बिहार के किशनगंज जिले (Kishanganj)  के किसानों को लाभान्वित करने के लिये चलाई जा रही है, जिसमें किसानों को 40 फीसदी से लेकर 80 फीसदी तक की सब्सिडी का प्रावधान रखा गया है. बता दें कि किशनगंज जिला चाय पत्ती (Tea Leaves) और अनानास की खेती (Pinapple Farming)के काफी लोकप्रिय जगह है. कृषि यंत्रों की सब्सिडी मिलने पर चाय और अनानास की बागवानी (Horticulture)  से जुड़े काम और भी आसान हो जायेंगे. 

Subsidy Offer: खेती-किसानी हुई और भी आसान, किसानों को 80% अनुदान पर मिल रहे हैं 90 कृषि यंत्र, यहां करें आवेदन

90 कृषि यंत्रों पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का ऑफर (Subsidy Offer On Agriculture Machinery) 
बिहार राज्य सरकार की इस योजना के तहत पहले सिर्फ 10 कृषि यत्रों पर ही अनुदान का प्रावधान था, जिसमें 90 कृषि यंत्रों को और सब्सिडी की श्रेणी में शामिल किया गया है.

  • बता दें कि आवेदन के बाद लाभार्थी किसानों को अलग-अलग कृषि यंत्रों पर अलग-अलग दरों से सब्सिड़ी प्रदान की जायेगी.
  • इस योजना की मदद से किशनगंज जिले के किसान खेती-किसानी और बागवानी से संबंधित कामों को आसानी से निपटा सकेंगे.
  • किसानों के लिये आवदेन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिये कृषि यंत्र अनुदान योजना को 3 श्रेणियों में बांटा गया  है.
  • पहली श्रेणी में फसल कटाई के बाद उनके अवशेष प्रबंधन के काम आने वाली 30 यंत्रों और मशीनों को शामिल किया गया है.
  • दूसरी श्रेणी में फसल की कटाई और बागवानी कार्यों को आसान बनाने वाली 10 मशीनों और पंप सेट को जोड़ा गया है.
  • तीसरी श्रेणी में अलग-अलग कृषि कार्यों में इस्तेमाल होने वाले 50 तरह के यंत्रों को जोड़ा गया है.
  • रिपोर्ट्स की मानें तो इस योजना के तहत कृषि यंत्रों की खरीद पर अधिकतक 40 लाख रुपये की अनुदान राशि का आबंटन किया जायेगा.

योजना के मुताबिक, यंत्रों पर दी जा रही आर्थिक अनुदान की राशि सीधा किसानों का लाभान्वित करेगी. जो भी किसान कृषि मशीनरी या यंत्र खरीदेंगे, उसका भुगतान सीधा कृषि यंत्र निर्माता कंपनी को होगा, जिससे बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी.

Subsidy Offer: खेती-किसानी हुई और भी आसान, किसानों को 80% अनुदान पर मिल रहे हैं 90 कृषि यंत्र, यहां करें आवेदन

ये हैं जरूरी दस्तावेज (Important Documents for Application)
बिहार राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि यंत्र अनुदान योजना का लाभ लेने के लिये कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. 

  • किसान का पासपोर्ट साइज फोटो 
  • किसान का वोटर आई.डी. कार्ड
  • किसान का आधार कार्ड
  • श्रेणी या जाति प्रमाण पत्र 
  • भू-स्वमित्व प्रमाण पत्र 
  • कृषि मशीन/यंत्र की खरीद के भुगतान की रसीद

आवश्यक सूचना 

  • इच्छुक किसान चाहें तो इस योजना में आवेदन करने के लिये किशनगंज (Kishanganj) जिले के कृषि विभाग (Agriculture Department) या बागवानी विभाग (Horticulture Department) के कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं. 
  • बिहार राज्य सरकार ने किसानों की मदद के लिये बिहार किसान कॉल सेंटर (Bihar Kisan Call Center) का हेल्पलाइन नंबर- 1800-180-1551 भी जारी किया है, जहां संपर्क करके अधिक जानकारी ले सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Kisan Drone: खेती का काम चुटकियों में निपटा देगें ये 4 टॉप ड्रोन, किसानों को मिल रही है 50% सब्सिडी

Subsidy Offer: बकरी पालन के लिये मिल रही है 60% सब्सिडी, जल्द से जल्द करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मछली पालन पर इस राज्य में मिल रही है 80% सब्सिडी, जान लें कैसे करना होगा अप्लाई?
मछली पालन पर इस राज्य में मिल रही है 80% सब्सिडी, जान लें कैसे करना होगा अप्लाई?
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
धान किसानों की चमकेगी किस्मत, अब धान बेचने पर भी मिलेगा इस सरकारी योजना का फायदा
Delhi Mango Festival: दिल्ली के शादाब ने उगाए 'मोदी आम', दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन
दिल्ली के शादाब ने उगाए 'मोदी आम', दिल्ली मैंगो फेस्टिवल में जमकर पसंद कर रहे लोग, इतना है वजन
क्या है अमर धान, बाढ़ के पानी में भी 20 दिन तक क्यों नहीं सड़ती चावल की यह फसल?
क्या है अमर धान, बाढ़ के पानी में भी 20 दिन तक क्यों नहीं सड़ती चावल की यह फसल?

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
DU में 1.42 लाख से ज्यादा छात्रों ने कराया रजिस्ट्रेशन, जानें कब आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Smart Bulb या Smart Switch... कैसे काम करते हैं दोनों, आपके घर के लिए कौन ज्यादा बेहतर?
Embed widget