एक्सप्लोरर

Lumpy Virus: इस स्टेट में 3030 गांवों के पशु वायरस की चपेट में आ गए, 90 हजार से अधिक ठीक हुए

महाराष्ट में लंपी वायरस पर काबू पाने के लिए कदम उठाए हैं. 90 हजार से अधिक पशु वैक्सीनेशन और अन्य वजह से ठीक हो चुके हैं. स्टेट गवर्नमेंट 100 परसेंट टीकाकरण जल्द पूरा करने को कहा है.

Lumpy Disease: कोरोना ने इंसानों पर कहर बरपाया, लंपी ने पशुओं को परेशान करके रख दिया है. अलग-अलग राज्यों में हजारों पशुओं की मौत लंपी वायरस से हो चुकी है. लंपी वायरस से बचाव के लिए केंद्र सरकार व स्टेट गवर्नमेंट लगातार वैक्सीनेशन अभियान चला रही हैं. राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड समेत सभी राज्यों में लाखों की संख्या में पशु लंपी की चपेट में आ चुके हैं. लंपी वायरस पर काबू पाने के मामले में महाराष्ट्र सरकार ने भी ग्राउंड लेवल पर काफी काम किया है.

3030 गांवों में लंपी वायरस की चपेट में पशु
लंपी वायरस से निपटने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने कदम उठाए हैं. स्टेट में 32 जिलों के 3030 गांवों में लंपी वायरस की चपेट में आकर हजारों पशु बीमार हो चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रोग की चपेट में आए 93166 पशु स्वस्थ्य हो चुके हैं. जो पशु अभी भी बीमार हैं. उनका इलाज चल रहा है. राज्य के विभिन्न जिलों में अभी तक कुल 140.97 लाख टीके उपलब्ध कराए जा चुके हैं, जबकि 135.58 लाख पशुओं का फ्री में टीका लगाया जाएगा. स्टेट गवर्नमेंट के अफसरों का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि जल्द से जल्द स्टेट में 100 प्रतिशत टीकाकरण पूरा कर लिया जाए. 

टीकाकरण का 97 प्रतिशत टारगेट पूरा
लंपी पर काबू पाने के लिए महाराष्ट गवर्नमेंट टीकाकरण अभियान पर जोर दे रही है. निजी संगठनों, सहकारी दुग्ध समितियों और व्यक्तिगत पशुपालकों द्वारा जुटाए गए टीकाकरण के आंकड़ों के अनुसार, स्टेट में करीब 97 प्रतिशत पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है. प्रभावित गांवों में कुल 143089 संक्रमित पशुओं में से 93166 पशु इलाज कराकर ठीक हो चुके हैं. सरकार के सामने एक और चिंता सामने आई है. लंपी डिसीज की चपेट में आने के कारण पशुओं की दूध देने की क्षमता कम हो गई है. इससे आने वाले समय में देश में दुग्ध उत्पादन संकट पैदा हो सकता है. दूध कम होने पर इसके प्राइस पर भी प्रभाव पड़ सकता है.

टीके के लिए पशुपालक भी करें संपर्क
महाराष्ट सरकार वायरस को लेकर गंभीर हैं. प्रशासनिक और पशु चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अफसरों को निर्देश दिए गए हैं कि पशुपालकों को सरकारी अधिकारियों के पास ही जाना चाहिए और दवा टीकाकरण का प्रबंध करना चाहिए. सरकार की योजना है कि पशुओं को फ्री में दवा और निशुल्क टीकाकरण हो. पशु चिकित्सा विभाग को भी लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं. सरकार ने एक बात और साफ कर दी है कि यदि कोई प्राइवेट चिकित्सक लंपी स्किन डिजीज रोगों का अपने तरीके से इलाज करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि और तरीकों को केवल सुझाव के रूप में लें. किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Stubble Burning: दिवाली पर भी पराली जलाने से बाज नहीं आये किसान, हरियाणा- पंजाब में इतनी जगह जला दी पराली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
5 बकरियों से शुरू करें बकरी पालन, जानें सब्सिडी से कमाई तक पूरा हिसाब
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
बिहार में कब से बिकेगा धान? जानें तारीख और MSP से जुड़ी जरूरी बातें
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात
गेहूं की बुआई से पहले खेत में ये काम जरूर करें किसान, जान लें जरूरी बात

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget