एक्सप्लोरर

Lumpy's fear in India: इन राज्यों में दूसरे states से पशुओं की आवाजाही बैन, जानिए और क्या उठाए कदम

Lumpy Skin Disease: कई राज्यों ने पशुओं की दूसरे राज्यों से आवाजाही और पशुओं की खरीद फरोख्त पर बैन लगा दिया है. ऐसा करने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त एक्शन लेने के निर्देश भी जारी कर दिये हैं.

Lumpy Disease Cases: पशुओं में लंपी त्वचा रोग का सकंट बढ़ता जा रहा है. अभी तक कई राज्यों के लाखों पशुओं पर लंपी (Lumpy In Cows) ने कहर बरपाया हुआ है. केंद्र सरकार (Central Government of India) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक देश में 18 लाख केस सामने आ चुके हैं. इसका सबसे बुरा असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है, जहां अभी तक लंपी वायरस ने 12.5 लाख से ज्यादा पशुओं को अपनी चपेट में ले लिया है.

वहीं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में भी इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है. पशुओं में बढ़ते लंपी के जानलेवा परिणामों को देखते हुये अब सरकारी स्तर पर इसकी रोकथाम (Lumpy Treatment) के उपाय किये जा रहे हैं. इस कड़ी में कई राज्यों ने पशुओं की दूसरे राज्यों से आवाजाही और पशुओं की खरीद फरोख्त पर बैन (Ban on Animals) लगा दिया है. अगर कोई पशुपालक पशुओं की आवाजाही से जुड़ी घटनाओं में संलिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ सरकार सख्त एक्शन लेगी.

उत्तरप्रदेश- मध्यप्रदेश सरकार एक्शन में आई

लंपी एक संक्रामक रोग (Lumpy Skin Disease) है. यह एक पशु से दूसरे पशु में फैल रहा है. इसके बढ़ते प्रकोप के चलते अलग-अलग राज्य सरकारों ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं. इसी का परिणाम है कि अब एक राज्य से दूसरे राज्य में पशुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh Government) ने 4 राज्यों से पशु व्यापार करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इन राज्यों में मध्यप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली शामिल हैं. इन राज्यों से उत्तर प्रदेश से पशुओं का कोई व्यापार नहीं किया जाएगा.

इसके अलावा मध्यप्रदेश सरकार ने भी दूसरे राज्य से पशु व्यापार (Animal Business) पर रोक लगा दी है. लंपी वायरस को लेकर शिवराज सरकार इस कदर सेंसटिव है कि पशुओं का लगने वाला मेला (Animal Fair Ban) भी बैन कर दिया गया है. दरअसल राज्यों को संदेह है कि आस-पड़ोस के राज्यों से ही लंपी वायरस का प्रसार हुआ है, इसलिए सरकार स्तर से यह कदम उठाए गए हैं. इन राज्यों में आस पड़ोस के राज्यों से पशुओं की आवाजाही पर रोक भी लगा दी गई है.

उत्तर प्रदेश के 28 जिलों में सामने आए मामले

लंपी वायरस उत्तरप्रदेश में भी कहर बरपा रहा है. अभी तक 28 जिलों में वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. प्रभावित जिलों में आगरा, अलीगढ़, झांसी, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बरेली समेत अन्य जिले शामिल हैं, लेकिन दिक्कत यह है कि उत्तरप्रदेश सबसे ज्यादा चपेट में गौवंश (Lumpy cases in Uttar Pradesh) आए हैं. इतने जिले में मामले आने के बाद सरकार अलर्ट मोड पर है. सरकार स्तर से 1800-1805-141 हेल्पलाइन नम्बर (Lumpy Helpline Number) जारी किया गया है.

राजस्थान को लेकर परेशान सरकार

देश भर में लंपी वायरस (lumpy Virus) के 18 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं. वहीं अकेले राजस्थान में यह संख्या 12.5 लाख से अधिक (Lumpy Cases in Rajasthan) है. इसे लेकर केंद्र सरकार भी परेशान है. हालांकि केंद्र सरकार ने इसके लिए अकेले राजस्थान में 30 लाख से अधिक वैक्सीन दे दी हैं. इस वायरस (Lumpy Virus)से निपटने के लिए अन्य राज्यों में भी इंतजाम किये जा रहे हैं. वहीं मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में भी लंपी वायरस (Lumpy Cases in India) केसों की संख्या बढ़ी है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: अब खेती में पानी और पैसा दोनों बचेगा, मल्चिंग के साथ ड्रिप सिंचाई करने पर 50% अनुदान देगी सरकार

PNB Kisan Yojana: तुरंत पूरी होगी खेती से जुड़ी हर जरूरत, किसानों के इस बैंक खाते में डाले जा रहे 50,000 रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
अगस्त में लगाएं ये 5 सब्जियां, होगी तगड़ी कमाई
Stevia Cultivation Profit: ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
ऐसे शुरू करें स्टीविया की खेती, गन्ने से ज्यादा होगी कमाई
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
बिना खेत के भी कर सकते हैं मशरूम की खेती, जान लें इसका तरीका
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद
कृषि यंत्र खरीदने से बेहतर है किराये पर लेना? सरकार कैसे करती है मदद

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget