एक्सप्लोरर

PNB Kisan Yojana: तुरंत पूरी होगी खेती से जुड़ी हर जरूरत, किसानों के इस बैंक खाते में डाले जा रहे 50,000 रुपये

Kisan Yojana: ऋण योजना का लाभ लेने के लिये किसानों को कोई जमानत भी नहीं लेनी होगी, बल्कि कुछ दस्तावेजों के आधार पर ही किसानों के लिये 50,000 का लोन पास कर दिया जायेगा.

PNB Kisan Tatkal Loan Scheme: किसानों को आर्थिक तौर पर मजबूती प्रदान करने के लिये कई योजनायें (Agriculture Scheme) चलाई जा रही है. कुछ योजनाओं के जरिये किसानों को आर्थिक अनुदान (Subsidy Scheme) दिया जाता है तो वहीं कुछ योजनाओं के जरिये खेती-किसानी की आवश्यकताओं के लिये किसानों को ऋण की सुविधा (Farmers Loan Scheme) प्रदान की जाती है. इसी कड़ी में एक भारतीय बैंक द्वारा किसानों को 50,000 रुपये की आर्थिक मदद दे रहा है.

पीएनबी किसान योजना (PBN Kisan Yojana) के तहत किसानों को तत्काल लोन की सुविधा प्रदान कर रहा है, जिससे किसान समय पर कृषि कार्यों के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा कर सकें. 
 
खाते में ट्रांसफर होंगे 50,000 रुपये
किसानों के हित में चलाई जा रही है योजनाओं के बीच अब पंजाब नेशनल बैंक भी अपने किसान ग्राहकों को तत्काल लोन की सुविधा (Instant Loan) प्रदान कर रहा है. पंजाब नेशनल बैंक तत्काल लोन योजना के तहत जरूरतमंद किसानों के बैंक में 50,000 रुपये क्रेडिट किये जायेंगे, जिसके लिये मौजूदा सीमा 25 फीसदी निर्धारित की गई है. बता दें कि इस ऋण योजना का लाभ लेने के लिये किसानों को कोई जमानत भी नहीं देनी होगी, बल्कि कुछ दस्तावेजों के आधार पर ही किसानों के लिये 50,000 का लोन पास कर दिया जायेगा. 

सोशल मीडिया से दी जानकारी
पीएनबी किसान तत्काल लोन सुविधा को लेकर खुद पंजाब नेशनल बैंक ने ट्वीट करके जानकारी साझा की है. अपने ट्वीट में पंजाब नेशनल बैंक ने बताया है कि खेती-बाड़ी की जरूरत हो या फिर किसानों की घरेलू आवश्यकतायें ही क्यों ना हों, किसान तत्काल ऋण योजना के तहत किसानों को हर संभव मदद प्रदान की जायेगी. 
 
इस तरह लें फायदा
पीएनबी किसान तत्काल ऋण योजना का लाभ लेने के लिये लाभार्थी का खेतिहर किसान होना बेहद अनिवार्य है. फिर चाहे किसान के पास खुद की खेती योग्य जमीन हो या फिर किसान पट्टे पर जमीन लेकर खेती करता हो. 

  • पंजाब नेशनल बैंक के नियमों (PNB Rules) के मुताबिक, किसान या किसान समूह से ताल्लुक रखने वाली किसान भाई के पास किसान क्रेडिट कार्ड होना भी अनिवार्य है. 
  • जिन किसानों के पास पहले से ही केसीसी (Kisan Credit Card) है और पिछले दो साल का बैंक रिकॉर्ड अच्छा है, उन्हें तत्काल लोन प्रदान किया जायेगा.  
  • इस योजना के तहत किसानों की मौजूदा सीमा से 25 प्रतिशत लोन की सुविधा दी जायेगी. इस किसान लोन की अधिकतम सीमा 50,000 रुपये रहेगी.
  • तत्काल ऋण योजना के नियमों के मुताबिक, कोई भी किसान यदि पीएनबी किसान योजना (PNB Kisan Scheme) का लाभ लेता है तो उसे लोन का भुगतान करने के लिये 5 साल का समय दिया जायेगा.

इस तरह करें आवेदन
पंजाब नेशनल बैंक तत्काल ऋण योजना (PNB Kisan Tatkal Loan Scheme) का लाभ लेने के लिये ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की सेवायें खोल दी गई है. किसान चाहें तो इस ऋण सुविधा (Farmer Loan Scheme) का लाभ लेने के लिये अपने नजदीकी पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में संपर्क कर सकते हैं. इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिये पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की आधिकारिक वेबसाइट pnbindia.in पर भी विजिट कर सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Wheat Cultivation: कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी गेहूं की ये किस्म, 112 दिन में तैयार होगी 75 क्विंटल तक पैदावार

Subsidy Offer: खेती के लिये डीजल की खरीद पर 1250 रुपये की सब्सिडी, 69 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Kisan Installment: कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कब आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त? जानें कैसे चेक कर पाएंगे स्टेटस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
कम जगह में लगाएं ये 3 खुशबूदार पौधे, रात में मिलेगी नेचुरल फ्रेगरेंस
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
अब बाजार नहीं, घर पर उगाएं सेहत से भरा पपीता; जानें आसान तरीका
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  
घर पर कैसे उगा सकते हैं कीवी? एक क्लिक में जान लें बेहद आसान तरीका  

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
कौन हैं जियांग ज़ुएक़िन? पहले ही कर दी थी अमेरिका-ईरान युद्ध की भविष्यवाणी, बताया जा रहा चीन का नास्त्रेदमस
UP Weather: यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
यूपी में बढ़ा तापमान, मार्च महीने में ही मई जैसी गर्मी! पढ़ें IMD का ताजा अपडेट
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचते ही सूर्यकुमार यादव का बड़ा बयान, कहा- 'बहुत घबराया हुआ था, दिल की धड़कन 160-175 तक...'
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत... ईरान के ऐलान ने अमेरिका-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, अब क्या करेंगे ट्रंप?
चीन ही नहीं, भारत को भी मिलेगी राहत! ईरान के ऐलान ने US-यूरोप की बढ़ाई टेंशन, क्या करेंगे ट्रंप?
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
खामेनेई की मौत के 5 दिन बाद भारत ने जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विदेश सचिव विक्रम मिसरी, लिखा शोक संदेश
Car Door Slamming Rule: इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
इस देश में जोर से गाड़ी का दरवाजा बंद करना गैर कानूनी, पकड़े जाने पर मिलती है कड़ी सजा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
30 साल हो गई उम्र तो जरूर कराएं ये टेस्ट, विमेंस डे पर खुद को दें ये तोहफा
Embed widget