एक्सप्लोरर

Vegetable Price: लगातार क्यों बढ़ रहे हैं सब्जियों के दाम? स्टडी में सामने आया यह बड़ा कारण

Vegetable Price: सब्जियों के बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को हिलाकर रख दिया है. लोग अब सब्जियों को खरीदने से पहले विचार करने लगे हैं. बढ़ते दामों का सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है.

चिलचिलाती धूप और हीट वेव के बीच सब्जियों के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसका सीधा असर जेब पर पड़ रहा है. बीते एक दो हफ्ते के अंदर कई सब्जियों के दाम दोगुना से भी ज्यादा हो चुके हैं. सब्जियों के इन बढ़ते दामों ने आम आदमी के बजट को हिलाकर रख दिया है. अधिकतर घरों की रसोई से रोजमर्रा की सब्जियां ही गायब हो गई हैं. लोग अब सब्जियों को खरीदने से पहले विचार करने लगे हैं.

सब्जियों की फसल को नुकसान

बता दें कि तापमान बढ़ने से सब्जियों की फसल को काफी नुकसान हुआ है. ऐसे में सब्जियां मंडी तक नहीं पहुंच पा रही हैं और इससे सब्जियों की आवक भी घट रही है. यही नहीं तेज गर्मी और लू की वजह से मंडी में रखी सब्जियां जल्द खराब होती जा रही हैं. हाल ही में किए गए एक सर्वेक्षण में भारत के 343 जिलों के 48,000 से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को शामिल किया गया. उपभोक्ताओं ने सब्जियों के बढ़ते दाम को लेकर चिंता जताई है, उन्होंने प्याज, आलू और टमाटर जैसी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना दी है.

मॉनसून की बारिश में कमी

वैसे तो गर्मियों में सब्जी की कमी होना आम बात है, लेकिन इस साल यह कमी बहुत ज्यादा हुई है. इसका कारण है पूरे देश में सामान्य तापमान 4 से 9 डिग्री सेल्सियस रहा है. यही नहीं मॉनसून की बारिश भी इस बार काफी देर से आ रही है, जिससे फसलों की उगाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. इस सीजन की बारिश में 18% की कमी है.

घट सकती है सब्जी की कीमत

जानकारी के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि गर्मी और कम बारिश के कारण सब्जियों और फलों की फसल पर असर पड़ा है. विशेषज्ञों की मानें तो जुलाई की शुरुआत तक अच्छी बारिश हो जाती है तो समस्या को कम किया जा सकता है. इससे सब्जियों की कीमत भी घट सकती है.

दक्षिणी राज्यों में बढ़े सब्जियों के भाव

बता दें कि दक्षिणी राज्यों में टमाटर की कीमतों पर सबसे ज्यादा तेजी देखी गई है. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि भीषण गर्मी और देर से मानसून आने की वजह से सब्जियों की पैदावार कम हो गई है और सब्जियां तेज गर्मी की वजह से खराब होने लगी है, जिससे उनकी कीमत बढ़ रही है. लेकिन अगर आने वाले हफ्तों में अच्छी बारिश हो जाती है, तो सब्जी के दाम कम होने की उम्मीद बढ़ जाएगी.

यह भी पढ़ें:  यहां होती है खतरनाक मगरमच्छों की खेती, खूंखार जीव को इस वजह से पालते हैं लोग- हिल जाएगा दिमाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
पराली जलाने के बजाए ऐसे करें इस्तेमाल, जेब भी भरेगी और प्रदूषण भी बचेगा
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अपने किचन गार्डन में कैसे उगाएं यूपी का गन्ना? ये टेक्निक करेगी काम
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
अमेरिकन पत्ता गोभी देगी बंपर मुनाफा, ऐसे लगाएं इसकी फसल
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस
क्या अक्टूबर में आएगी PM Kisan की 24वीं किस्त? चेक करें अपना स्टेटस

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget