एक्सप्लोरर

Agriculture Product Export: एक साल में 2315 मिलियन डॉलर बढ़ गया कृषि, प्रोसेस्ड फूड उत्पादों का निर्यात, बढ़ेगी किसानों की इनकम  

एग्रीकल्चर उत्पादों के निर्यात ने भी विश्व में भारत का नाम रोशन किया है. इस साल 13 हजार मिलियन डॉलर से अधिक निर्यात हुआ है. निर्यात बढ़ने से भारत की फसलें विदेशों में अच्छे दामों पर बिकेंगी.

Fruit Product Export: गेहूं, गन्ना, चीनी व फलों के उत्पादन में भारत का डंका पहले से ही विश्व में बज रहा है. अपना देश दूसरे देशों को कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड उत्पादो को भी भरपूर भेज रहा है. मौजूदा समय में जो आंकड़े सामने आए हैं. वह अर्थव्यवस्था के लिए पॉजीटिव इंडीकेशन है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बढ़े निर्यात की जानकारी खुद व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने साझा की है. निर्यात में बढ़त का लाभ देश के किसानों को मिलेगा. विशेषज्ञों के मुताबिक, निर्यात में सुधार होने का सीधा मतलब होता है कि देश की सब्जियां और उससे बने प्रॉडक्ट विदेशों में पसंद की जा रही हैं. इससे किसानों की इनकम में वृद्धि हो रही है.

एक साल में 25 प्रतिशत की बढ़त
व्यापार व उद्योग मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कृषि तथा प्रोसेस्ड फूड उत्पादों के निर्यात में 25 फीसद बढ़त होने की जानकारी साझा की है. पिछले साल इसी पीरियड में यह 11056 मिलियन डॉलर था. मौजूदा वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में यह 13,771 मिलियन डालर तक पहुंच गया है यानि एक साल में 2315 मिलियन डॉलर  के निर्यात की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है. फल-सब्जी, अनाजों, लाइवस्टाक व प्रोसेस्ड फूड्स के निर्यात में भी तेजी आई है. 

इस तरह हर वर्ग में बढ़ा निर्यात
फलों का निर्यात अप्रैल-सितंबर 2021 में 301 मिलियन डॉलर था, जोकि अप्रैल-सितंबर 2022 में बढ़कर 313 हो गया है. सेरल प्रीप्रेसंस एंड मिसलेनियस प्रोसेस्ड आईटम का अप्रैल-सितंबर 2021 में 1632 मिलियन डॉलर था, जोकि अप्रैल-सितंबर 2022 में बढ़कर 2111 हो गया है. मांस, डेयरी और पालटी प्रॉडक्ट अप्रैल-सितंबर 2021 में 1903 मिलियन डॉलर रहा. यह इस साल अप्रैल-सितंबर 2022 में 2099 मिलियन डॉलर हो गया है. बासमती चावल का अप्रैल-सितंबर में निर्यात 1660 मिलियन डॉलर, जबकि अप्रैल-सितंबर 2022 में बढ़कर 2280 हो गया है. गैर बासमती चावल अप्रैल-सितंबर 2021 में 2969 मिलियन डॉलर रहा. यह अब बढ़कर 3207 हो गया है. अन्य प्रॉडक्ट की बात करें तो अप्रैल सितंबर 2021 में इनका निर्यात 2591 मिलियन डॉलर था, जोकि अप्रैल-सितंबर 2022 में बढ़कर 3761 हो गया है. इन सभी को जोड़कर ऑवर आल निर्यात की बात करें तो अप्रैल सितंबर 2021 में 11056 मिलियन डॉलर था, अप्रैल-सितंबर वर्ष 2022 में यह बढ़कर 13371 मिलियन डॉलर का हो गया है.  

बारिश से हुआ किसानों को नुकसान
निर्यात में पफल, सब्जियां, अन्य प्रॉडक्ट पसंद किए जा रहे हैं. लेकिन देश के किसान कैसे इन सब्जियों को बोता है और कितने नुकसान झेलकर मुनाफा कमाता है. यह सोचने वाली बात है. इस साल ही छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत सभी स्टेट में बारिश से करोड़ों रुपये की पफसलों का नुकसान हुआ है. हालांकि राज्य सरकारें भी किसानों की मदद के लिए आगे आई हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-  

Big Change: लाख की खेती से लाखों कमा रहीं झारखंड की महिलायें, इस वैज्ञानिक तकनीक से बदल गई जिंदगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget