एक्सप्लोरर

Agri Tech: आज के आधुनिक दौर में आप भी बन सकते हैं स्मार्ट किसान, इन एडवांस तरकीबों से कृषि में बनाएं शानदान करियर

Modern Farming: कृषि सेक्टर से रोजी-रोटी कमाने वालों को भी आधुनिक दौर की तकनीकों और मशीनों से अपडेट रहने की आवश्यकता है, ताकि भविष्य में खेती-किसानी की चुनौतियों के बावजूद बेहतर परिणाम लिए जा सकें.

Agriculture Technology: देश-दुनिया की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है, जिसके लिए खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करना बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है. इधर कृषि सेक्टर में भी जलवायु परिवर्तन, बंजर जमीन, पानी की कमी जैसी चिंताएं बढ़ रही हैं, जिसके चलते खाद्यान्न उत्पादन कम होता जा रहा है. इन सभी समस्याओं से निपटने के लिए हमारे वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि तकनीकें इजाद कर ली हैं, जो लगभग हर तरह की चुनौती को दूर करते हुए बेहतर कृषि उत्पादन मुहैया करवा सकती है. आने वाले समय में इन कृषि तकनीकों की अच्छी-खासी डिमांड रहने वाली है. फिर खेती-किसानी मिट्टी और जलवायु की मौहताज नहीं रहेगी. यदि किसान आज से ही इन आधुनिक कृषि तकनीकों को समझें और धीरे-धीरे खेती में इन तकनीकों को अपनाते रहें तो कृषि सेक्टर में अच्छा करियर बना सकते हैं.

प्रिसिजन फार्मिंग
मिट्टी और फसल का सही मैनेजमेंट करके सुविधाजनक खेती कर सकते हैं. प्रिसिजन खेती का मॉडल भी कुछ ऐसा ही है, जिसमें मिट्टी, जलवायु और फसलों में बदलाव और ग्रोथ का डेटा इकट्ठा किया जाता है. इस डेटा का विश्लेषण करके ही सिंचाई, उर्वरक, कीटनाशक और बाकी के काम किए जाते हैं. इस तरह संसाधनों को संतुलित मात्रा में इस्तेमाल होता है और खेती में तमाम नुकसानों को भी कम किया जा सकता है.

वर्टिकल फार्मिंग
खेती-किसानी पूरी तरह से प्रकृति पर आधारित है. इन दिनों जलवायु परिवर्तन का बुरा असर खेती पर देखने को मिल रहा है. खासतौर पर बागवानी फसलें जरा-सा मौसम बदलने पर ही नष्ट हो जाती हैं. ऐसे में वर्टिकल फार्मिंग का मॉडल तेजी से प्रचलन में आ रहा है, जिसके तहत एक संरक्षित ढांचे, ग्रीनहाउस या इनडोर में फसलें उगाई जाती है. यह पारंपरिक खेती से बिल्कुल अलग है. पूरी तरह से पानी और न्यूट्रिएंट्स पर आधारित इस खेती में कीट-रोगों का प्रकोप नहीं रहता. बेहद कम जगह में भी वर्टिकल फार्मिंग करके अच्छी उपज ली जा सकती है. गांव के साथ-साथ शहरों के लोग भी वर्टिकल गार्डनिंग अपना सकते हैं. 

रोबोटिक्स
दुनियाभर में रोबोटिक्स काफी मशहूर हो रहा है. होटलों से लेकर हेल्थ केयर और लगभग हर क्षेत्र में रोबोटिक्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है. एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि आने वाले समय में ये रोबोटिक्स ही कृषि मजदूर की तरह खेतों की तैयारी से लेकर  बुआई, सिंचाई, निगरानी, छिड़काव और यहां तक की कटाई के साथ प्रबंधन का काम देखेंगे. इनसे खेती की लागत को कम करने और आधुनिक खेती से अच्छा उत्पादन लेने में मदद मिलेगी. आज कई देशों ने खेती में रोबोटिक्स का इस्तेमाल चालू कर दिया है.

रीजनरेटिव फार्मिंग
खेती-किसानी सिर्फ फसल उत्पादन तक ही सीमित नहीं है, जिन संसाधनों का उपयोग हो रहा है, उनका सही प्रबंधन करना भी तो आवश्यक है, ताकि आने वाले समय में भी सही ढंग से उपज ली जा सके. रीजनरेटिव खेती में भी मिट्टी के स्वास्थ्य, जैव विविधता और कार्बन एमिशन में सुधार करने पर फोकस रहता है. इस तरह बंजर जमीन, भूजल संकट और ऐसी ही तमाम चुनौतियों को दूर कर सकते हैं. इसमें फसल चक्र, इंटरक्रॉपिंग, जुताई और तमाम कार्य शामिल हैं, जिससे मिट्टी की सेहत बेहतर रहे और ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन भी कम किया जा सके.

सस्टेनेबल फार्मिंग
भारत के ग्रामीण इलाकों में कई पीढ़ियां खेती-किसानी करती आ रही हैं. कोई भी किसान खेती से सिर्फ अपने फायदे के बारे में नहीं सोचता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों का ध्यान में रखते हुए कृषि संसाधनों का प्रबंधन करता रहता है. सस्टेनेबल फार्मिंग यानी टिकाऊ खेती इस काम में किसानों की खास मदद करती हैं, जहां केमिकल फर्टिलाइजर और पेस्टीलसाइड का कम से कम इस्तेमाल हो और कम पानी में बेहतर उत्पादन लिया जाए. ये खेती जैव विविधता को बढ़ावा देने में मदद करती है. इस तरह प्रकृति और खेती में संतुलन कायम रहता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए शानदान योजना...50 रुपये निवेश कर पाएं 35 लाख का रिटर्न, यहां करें आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जुलाई के महीने में करें इन 5 सब्जियों की खेती, 1 एकड़ में होगी 5 लाख तक की छप्परफाड़ कमाई
जुलाई के महीने में करें इन 5 सब्जियों की खेती, 1 एकड़ में होगी 5 लाख तक की छप्परफाड़ कमाई
1 रुपये में 40 एकड़ जमीन दे रही बिहार सरकार! गन्ना किसानों की होने वाली है चांदी
1 रुपये में 40 एकड़ जमीन दे रही बिहार सरकार! गन्ना किसानों की होने वाली है चांदी
पाकिस्तान के किसान मानसून सीजन में सबसे ज्यादा क्या उगाते हैं, भारत से कितनी अलग वहां खेती?
पाकिस्तान के किसान मानसून सीजन में सबसे ज्यादा क्या उगाते हैं, भारत से कितनी अलग वहां खेती?
कम से कम पानी में भी ये फसलें देती हैं बंपर पैदावार, मानसून कमजोर हुआ तब भी नहीं पड़ेगा खेती पर फर्क
कम से कम पानी में भी ये फसलें देती हैं बंपर पैदावार, मानसून कमजोर हुआ तब भी नहीं पड़ेगा खेती पर फर्क

वीडियोज

Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat
Ram Mandir Daan Chori | Sanjay Singh | Champat Rai | Sandeep Chaudhary:राम नाम की लूट का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
अयोध्या पहुंचने पर CM योगी ने केजरीवाल को घेरा तो AAP संयोजक बोले- 'महाराज जी, आपकी कुर्सी...'
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
चमत्कार! वेनेजुएला में भूकंप की तबाही के बाद मलबे से जिंदा निकले 82 साल की महिला और बच्चा
T20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
टी20 इंटरनेशनल का सबसे तेज शतक लगाने के लिए वैभव सूर्यवंशी को कितनी गेंद में ठोकनी होगी सेंचुरी?
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
धुआंधार कमाई कर रही 'वेलकम टू द जंगल', 5 बजे तक तोड़े 10 फिल्मों के रिकॉर्ड्स
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, बोले- आप...
केंद्र के किस फैसले से परेशान हुए तमिलनाडु के CM थलापति विजय? PM मोदी को लिखा खत, बोले- आप...
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
मुहर्रम पर विवाद! दरभंगा में ASI को मारी गोली, गुस्साई भीड़ ने हमलावर को मार डाला
Embed widget