एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Sammelan: दिवाली से पहले PM Modi का मेगा गिफ्ट, एक क्लिक पर देश भर में शुरू हुए 600 किसान समृद्धि केंद्र

दिवाली से पहले पीएम मोदी ने देश के किसान और एग्रीकल्चर क्षेत्र से जुडे लोगों को बडी सौगात दी. प्रधानमंत्री ने उर्वरक बाजार को एक छत के नीचे लाने का काम किया

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह करीब 11:45 बजे नई दिल्ली स्थित मेला ग्राउंड, आईएआरआई पूसा में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसमें देश भर के 13,500 से अधिक किसानों और 1500 एग्री स्टार्टअप को एक साथ जोड़ा गया. 1 करोड़ से अधिक किसानों ने वर्चुअल रूप से भाग लिया. इसमें 700 कृषि विज्ञान केंद्र, 75 आईसीएआर संस्थान, 75 राज्य कृषि विश्वविद्यालय, 600 पीएम किसान केंद्र, 50,000 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां और 2 लाख सामुदायिक सेवा केंद्र (सीएससी) जैसे विभिन्न संस्थान शामिल रहीं.


एक राष्‍ट्र एक उर्वरक का शुभारंभ

PM Narendra Modi ने एक राष्ट्र एक उर्वरक(ओएनओएफ) योजना का शुभारंभ किया. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भारत सरकार उर्वरक कंपनियों के लिए ब्रांड नाम भारत के तहत उनकी वस्‍तुओं का डिस्ट्रीब्यूशन करना अनिवार्य कर रही है. इससे देश भर में उर्वरक ब्रांडों का मानकीकरण होगा. भले ही कोई भी कंपनी इसे बनाती हो. भारत यूरिया, भारत डीएपी, भारत एमओपी, और भारत एनपीके हो सकता है. सभी उर्वरकों के लिए एकल ब्रांड 'भारत' के विकास से उर्वरकों की बेतरतीब आवाजाही कम हो जाएगी. पीएम ने  भारत यूरिया बैग भी लांच किया.

PMKSK से सुधरेगा फर्टिलाइजर मार्केट
देश भर में 2.7 लाख उर्वरक खुदरा दुकानें हैं. सिस्टेमिक तरीके से वन स्टॉप शॉप में परिवर्तित किया जा रहा है. इन्हें ही प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र(PMKSK) कहा जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि पीएमकेएसके देश में किसानों की जरूरतों को पूरा करेगा. यह फर्टिलाइजर , बीज, उपकरण, मृदा के लिए परीक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा. ट्रायल बतौर पहले चरण में प्रत्येक जिला स्तर पर कम से कम एक खुदरा दुकान को मॉडल दुकान में बदला जाएगा. 3,30,499 खुदरा उर्वरक दुकानों को पीएमकेएसके में बदलने का प्रस्ताव है.

300 स्टार्टअप ने प्रदर्शनी में दिखाया दमखम
एग्री स्टार्टअप कॉन्क्लेव और प्रदर्शनी का उद्घाटन किया. लगभग 300 स्टार्टअप पहले दिन खेती, फसलो के बाद एवं मूल्‍यवर्धन समाधान, कृषि क्षेत्र, वेस्ट टू वेल्थ, छोटे किसानों के लिए उपकरण उपलब्ध कराना आदि का प्रदर्शन किया. इसमें लगभग 1500 स्टार्ट-अप ने भाग लिया. दूसरे दिन, स्टार्टअप अपने अनुभव साझा करेंगे और तकनीकी सत्रों में चर्चा की जाएगी.  इसके अलावा 5 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था में स्टार्टअप की भूमिका के साथ-साथ स्टार्टअप से एनवायरमेंट सुधारने और मौजूदा सरकारी योजनाओं पर चर्चा करेंगे.

इंडियन एज पत्रिका का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह करीब 11:45 पर नई दिल्ली स्थित मेला ग्राउंड, आईएआरआई पूसा में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन 2022 दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

ये भी पढ़ें : 

Stubble Purchasing: हरियाणा में पराली से किसानों की हो रही बंपर कमाई, दो साल में अकेले जिले के किसानों को मिल गए इतने करोड़

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?
केंचुआ खाद का बिजनेस कैसे करते हैं, इसमें कितना फायदा?
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
कभी भी आ सकती है किसान निधि की 24वीं किस्त, लेकिन ये किसान होंगे मायूस
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
खेत में फसल के दुश्मनों का हमला, लगाएं नीले और पीले कार्ड
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget