एक्सप्लोरर

Profitable Farming: एक एकड़ खेती से 50,000 कमाने का सुनहरा मौका....किसानों को 100% अनुदान भी मिल रहा, फटाफट आवेदन करें

Tree Farming: किसानों की आय बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत खेत में व्यावसायिक पेड़ लगाने के लिए किसानों को 50 से 100% अनुदान दिया जा रहा है.

Commercial Tree: खेती-किसानी से अच्छी आय कमाने के लिए सिर्फ खेती-किसानी ही काफी नहीं है, इसलिए किसानों को संबंधित गतिविधियों से जोड़ा जा रहा  है. इन दिनों कई राज्य सरकारें किसानों को पेड़ लगाने के प्रेरित कर रही हैं, ताकि मिट्टी की संरचना बेहतर रहे, पर्यावरण को लाभ हो और किसान भी अच्छी आमदनी ले पाएं. ऐसे व्यावसायिक पेड़ों में नीलगिरी, टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, मिलिया डुबिया और अन्य लकड़ी आधारित पेड़ों को गिना जाता है, जिनकी खेती करके सालाना 50,000 तक की इनकम ले सकते हैं. इन पेड़ों को लगाने के लिए 50 से 100 प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान है.

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा स्कीम
छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत सरकार ने एक साल में 36,000 एकड़ और पांच साल में 1,80,000 एकड़ में वाणिज्यिक पेड़ लगाने का लक्ष्य है. इतनी जमीन को खेती योग्य ही हो सकती है, इसलिए किसानों को पेड़ लगाने के लिए अनुदान भी मिल रहा है.

राज्य सरकार ने अगले 5 साल में 15 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है. यह मॉडल पर्यावरण सरंक्षण में मददगार साबित होगा, क्योंकि इतने पेड़ लगाने से 2 करोड़ टन कार्बन का अवशोषण होगा और कार्बन क्रेडिट की बिक्री से किसानों को भी अच्छी आय होगी.

मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा स्कीम के तहत खुद की खेती योग्य जमीन वाले किसान, सरकारी, अर्ध-सरकारी या सरकारी संस्थान, प्राइवेट शिक्षण संस्थान, निजी ट्रस्ट, गैर-सरकारी संस्थान, पंचायतें या कांट्रेक्ट पर जमीन पर लेकर खेती करने वाले किसान भी वृक्षारोपण के लिए अनुदान का लाभ ले सकते हैं.

पेड़ लगाने के लिए पैसा मिलेगा?
मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना के तहत छत्तीसगढ़ के किसानों को 5 एकड़ में व्यावसायिक पेड़ लगाने के लिए 100 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है. वहीं 5 एकड़ से अधिक जमीन पर पेड़ लगाने पर भी 50 प्रतिशत सब्सिडी यानी आधा खर्च सरकार उठाएगी.

सरकार की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक, चुनिंदा प्रजाति के पेड़ को खरीदने के लिए सरकार की ओर से न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाएगा. इस तरह हर साल किसानों को 15,000 से 50,000 तक की आय मिलने की संभावना है.

कैसे करें आवेदन
यदि आप भी छत्तीसगढ़ के किसान हैं तो अपनी जमीन पर पेड़ लगाकर सब्जियों की अंतरवर्तीय खेती भी कर सकते हैं, जिससे हर सीजन में अतिरिक्त आय मिलती रहेगी. अधिक जानकारी के लिए अपने जिले के वन विभाग का कार्यालय में  संपर्क कर सकते हैं.

किसानों के लिए टोलफ्री नंबर- 180-023-37000 भी जारी किया गया है. छत्तीसगढ़ सरकार के अनुमान के मुताबिक, राज्य में निर्धारित लक्ष्य के हिसाब से वृक्षारोपण किया जाए तो 10,000 करोड़ रुपये की आमदनी हो सकती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- किसानों के लिए बड़ी अपडेट! होली से पहले इस तारीख को आ सकती है 13वीं किस्त, बिना देरी के 3 काम कर लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
बारिश के बाद सख्त हो गई मिट्टी की ऊपरी परत? किसान करें ये काम
Vegetables After Monsoon Farming : बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
बरसात खत्म होते ही खेत में लगाएं ये सब्जियां, जमकर होगा मुनाफा
Kitchen Garden Tips: किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
किचन गार्डन में उगाएं चेरी टोमैटो, जान लें खेती का तरीका
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
'जब तक मुसलमान CM का ऐलान...', अखिलेश यादव के PDA पर बोले मौलाना
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget