एक्सप्लोरर
इस मॉडल को देखकर दांतों तले उंगली दबा लेंगे आप, ट्रैफिक से मिलेगी निजात !
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 23 May 2016 11:49 AM (IST)
1/12

इस मॉडल को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये बस सड़कों पर चलने वाली गाड़ियों के ऊपर से गुजरेगी.
2/12

चीन में एक ऐसा मॉडल तैयार किया गया है जो सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या से लोगों को निजात दिला सकता है. इस मॉडल को देखकर आप बुलेट ट्रेन और मेट्रो ट्रेन को कुछ देर के लिए भुला देंगे. आगे की स्लाइड में देखिए ऐसा क्या है इस मॉडल में.
3/12

बस में उतरने और चढ़ने की व्यवस्था हवाई जहाज के दरवाजों जैसी है. जो स्लाइड के रुप में खुलते हैं.
4/12

TEB के इस मॉडल से सड़कों पर बढ़ती गाड़ियों की संख्या से होने वाली परेशानियों से निजात मिल सकती है.
5/12

बस के इस डिजाइन में दिखाया गया है कि अगर सड़क पर कहीं दुर्घटना हुई है तो यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सकता है.
6/12

इस डिजाइन का ट्रायल इस साल के अंत में चीन के हेबेई प्रान्त के चिनहुआंगदाओ शहर में शुरू किया जाएगा.
7/12

बाई ज़हिमिंग का कहना है कि इस मॉडल पर खर्चा भी कम होगा.
8/12

इस डिजाइन से सड़कों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल किया जा सकता है.
9/12

इंजिनियर का कहना है कि इस बस को चलाने के लिए एक साल में कंस्ट्रक्शन का पूरा काम खत्म किया जा सकता है.
10/12

TEB डिजाइन के इंजिनियर बाई ज़हिमिंग का कहना है कि एक बार में इस बस में 1200 लोग सवार हो सकते हैं.
11/12

डिजाइन के मुताबिक यात्रियों के उतरने और चढ़ने के लिए मेट्रो ट्रेन की तरह ही स्टेशनों की व्यवस्था की गई है.
12/12

ये मॉडल ट्रांज़िट एलवेटिड बस (TEB) का है. इस मॉडल को हाल ही में चीन में 19वें बीजिंग अंतराष्ट्रीय हाई-टैक एक्सपो में दिखाया गया है.
Published at : 23 May 2016 10:12 AM (IST)
Tags :
ChinaSponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
इंडिया
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
क्रिकेट
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश




















