एक्सप्लोरर

Fact Check: कमेटी के मेंबर ने PM मोदी को नहीं बताया शांति के नोबेल का सबसे बड़ा दावेदार, जानें क्या है असली सच

Nobel Peace Prize Fact Check: नार्वे की नोबेल समिति के उपाध्यक्ष असले टोजे को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार बताया है.

Nobel Peace Prize Fact Check: सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कई मीडिया संगठनों की तरफ से नार्वे की नोबेल समिति के उपाध्यक्ष असले टोजे को लेकर ये दावा किया जा रहा है कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार बताया है. ऐसी न्यूज के वायरल होने के बाद से असले टोजे ने एक वीडियो के माध्यम से इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वहीं, इस वीडियो को कांग्रेस के बड़े  ट्विटर हैंडल से शेयर कर रहे हैं. आइये हम आपको बताते हैं वायरल न्यूज को लेकर किये जा रहे दावे का असली सच.

क्या न्यूज हो रही वायरल
मेघ अपडेट्स नाम के एक वेरिफाइड ट्विटर हैंडल पर 15 मार्च, 2023 को नोबेल समिति के उपाध्यक्ष असले टोजे की एक फोटो शेयर की गई थी. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया कि पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं. वह विश्व शांति के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और विश्व-शांति व्यवस्था को पुनर्स्थापित करने की क्षमता भी रखते हैं.

इसके अलावा, तमाम सोशल मीडिया यूजर्स इसको अपने हिसाब से शेयर कर रहे हैं.

क्या है वायरल दावे की सच्चाई
पीएम नरेंद्र मोदी नोबेल शांति पुरस्कार के सबसे बड़े दावेदार हैं. असले टोजे ने इसे फेक न्यूज कहते हुए सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा कि नोबेल शांति पुरस्कार के प्रबल दावेदार के रूप में पीएम मोदी का कोई उल्लेख नहीं था. इसको लेकर टोजे का वीडियो तमाम लोगों ने शेयर किया है. कांग्रेस की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी वीडियो शेयर करते हुए टोजे का बयान लिखा कि मैं नोबेल समिति का उप नेता हूं. एक फेक न्यूज ट्वीट किया गया, चलो इस पर चर्चा न करें, इसे हवा न दें. मैं स्पष्ट रूप से इनकार करता हूं कि मैंने जो कुछ भी कहा यह उससे मिलता-जुलता कुछ भी कहा था.

टोजे ने क्या कहा था
वायरल न्यूज के बाद एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में टोजे ने कहा कि एक फर्जी समाचार ट्वीट भेजा गया था. मुझे लगता है कि हमें इसे सभी फर्जी खबरों के रूप में लेना चाहिए. यह नकली है, इसकी चर्चा न करें या इसे ऊर्जा या हवा या ऑक्सीजन न दें. मैं स्पष्ट रूप से इनकार करता हूं कि मैंने उस ट्वीट से मिलता-जुलता कुछ भी कहा था. इस इंटरव्यू की वीडियो क्लिपिंग अन्य ट्विटर पेजों पर उपलब्ध है, लेकिन एएनआई के ऑफिसियल पेज पर नहीं है और न ही एएनआई के ट्विटर पेज पर उपलब्ध दावे को खारिज करने वाला उनका कोई ट्वीट है.

देखें टोजे का बयान
एएनआई को दिए इंटरव्यू में टोजे ने रूस को परमाणु हथियारों के उपयोग के परिणामों की याद दिलाने के लिए भारत के हस्तक्षेप की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत अपनी वैश्विक जिम्मेदारी उठाने और शक्ति की ताकत बनने के लिए तैयार है. पीएम मोदी पर बहुत महत्वपूर्ण बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह यह देखकर खुश हैं कि पीएम मोदी अपनी शक्ति का उपयोग मानव जाति को वापस देने के लिए कर रहे हैं और यह कि मोदी दुनिया में शांति के सबसे विश्वसनीय चेहरों में से एक हैं.

बता दें टोजे साल 2012-2018 से नॉर्वेजियन नोबेल संस्थान में अनुसंधान निदेशक थे और 5 सदस्यीय नॉर्वेजियन नोबेल समिति के उपाध्यक्ष हैं, वह साल 2024 तक इस पद पर रहेंगे.

ये भी पढ़ें- Fact Check: क्या छात्रों को फ्री में लैपटॉप दे रही है भारत सरकार? जानें वायरल दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget