एक्सप्लोरर

Fact Check: आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत सरकार ने नहीं निकाली है कोई भर्ती, फर्जी ऑफर लेटर हो रहा वायरल

Viral Sach: सोशल मीडिया पर आत्मनिर्भर भारत योजना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आपका चयन ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर हुआ है.

Atmanirbhar Bharat Yojana Fact Check: भारत में लाखों युवा रोजाना रोजगार की तलाश में तमाम सरकारी वेबसाइट्स को खंगालते हैं और अपना आवेदन करते हैं. सरकार भी अलग-अलग विभागों में भर्ती खोलती है, जिसमें परीक्षा के बाद नियुक्ति दी जाती है. सरकारी नौकरी को लेकर एक स्क्रीनशॉट लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया गया है कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्तियां हो रही हैं और सरकार की तरफ से इसके लिए नियुक्ति पत्र भी जारी किए जा रहे हैं. हम आपको इसी दावे की असली सच्चाई बताएंगे. 

क्या है वायरल दावा?
सोशल मीडिया पर आत्मनिर्भर भारत योजना के नाम से एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है. इसमें लिखा गया है कि आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत आपका चयन ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर हुआ है. इस लेटर में ये भी लिखा है कि ऑफिस के काम के लिए ये नियुक्तियां की जा रही हैं. इस लेटर पर उद्योग विहार गुरुग्राम का पता लिखा हुआ है. इस स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर ये कहकर शेयर किया जा रहा है कि सरकार ने आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत भर्तियां निकाली हैं और उन पर नियुक्ति भी शुरू हो चुकी है. इसके लिए करीब पांच हजार रुपये का शुल्क भी मांगा जा रहा है. 

क्या है वायरल स्क्रीनशॉट का सच?
अब आपको इस वायरल स्क्रीनशॉट का असली सच बताते हैं. दरअसल आत्मनिर्भर भारत योजना जैसी कोई भी स्कीम सरकार ने लॉन्च नहीं की है, जिसके तहत कोई भर्तियां हो रही हों. इसे लेकर सरकार की तरफ से न ही कोई नोटिफिकेशन जारी हुआ है और न ही भर्ती आवेदन मांगे गए. पीआईबी की तरफ से इस दावे की पड़ताल कर फैक्ट चेक किया गया है. जिसमें पीआईबी ने बताया है, "एक फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र में यह दावा किया जा रहा है कि उम्मीदवार को आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना के तहत ग्राहक सेवा प्रतिनिधि के पद पर नियुक्त किया जा रहा है जिसके लिए ₹4950 जमा करने होंगे. श्रम मंत्रालय की तरफ से ऐसा कोई भी नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया गया है."

यानी ये बिल्कुल साफ है कि वायरल हो रहा नियुक्ति पत्र पूरी तरह से फर्जी है. सरकार ने ऐसी कोई भी भर्ती नहीं निकाली है और न ही इसके लिए पैसे मांगे जा रहे हैं. अगर आपके पास भी ऐसा कोई मैसेज आता है तो उसे आगे न बढ़ाएं और न ही इस झांसे में आएं. 

ये भी पढ़ें - Fact Check: शाहरुख खान ने शादी के स्टेज पर किया जमकर डांस? जानें वायरल वीडियो का क्या है सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget